Friday, November 14, 2025
spot_img

भारतीय इतिहास के स्रोत MCQ: 30 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

भारतीय इतिहास के स्रोत MCQ: प्राचीन भारत के इतिहास को जानने के लिए विभिन्न स्रोत उपलब्ध हैं। यहाँ प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत विषय पर 30 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं।

1. प्राचीन भारत के इतिहास को जानने के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं?
क) साहित्यिक स्रोत
ख) पुरातात्विक स्रोत
ग) विदेशी विवरण
घ) उपरोक्त सभी ✅

2. वैदिक साहित्य में सबसे प्राचीन ग्रंथ कौन सा है?
क) ऋग्वेद ✅
ख) यजुर्वेद
ग) सामवेद
घ) अथर्ववेद

3. ‘अर्थशास्त्र’ किसकी रचना है?
क) कालिदास
ख) चाणक्य (कौटिल्य) ✅
ग) वाल्मीकि
घ) व्यास

4. ‘इंडिका’ पुस्तक किसने लिखी?
क) मेगस्थनीज ✅
ख) फाह्यान
ग) ह्वेनसांग
घ) इब्नबतूता

5. अशोक के शिलालेख किस लिपि में लिखे गए हैं?
क) देवनागरी
ख) ब्राह्मी ✅
ग) फारसी
घ) संस्कृत

6. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई?
क) 1921 ✅
ख) 1947
ग) 1857
घ) 1900

7. ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ किस प्रकार के स्रोत हैं?
क) पुरातात्विक स्रोत
ख) साहित्यिक स्रोत ✅
ग) विदेशी विवरण
घ) मुद्राशास्त्रीय स्रोत

8. भारत आने वाला प्रथम चीनी यात्री कौन था?
क) ह्वेनसांग
ख) इत्सिंग
ग) फाह्यान ✅
घ) सुंगयुन

9. ‘राजतरंगिणी’ किसकी रचना है?
क) कल्हण ✅
ख) बाणभट्ट
ग) कालिदास
घ) भवभूति

10. सिक्कों के अध्ययन को क्या कहते हैं?
क) एपीग्राफी
ख) न्यूमिस्मेटिक्स ✅
ग) आर्कियोलॉजी
घ) हिस्टोरियोग्राफी

11. अभिलेखों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
क) पुरालेखशास्त्र (एपीग्राफी) ✅
ख) मुद्राशास्त्र
ग) पुरातत्वशास्त्र
घ) भाषाविज्ञान

12. वेदों की संख्या कितनी है?
क) 2
ख) 3
ग) 4 ✅
घ) 5

13. ‘मुद्राराक्षस’ नाटक किसने लिखा?
क) विशाखदत्त ✅
ख) कालिदास
ग) भास
घ) शूद्रक

14. प्राचीन भारत में सोने के सिक्के को क्या कहा जाता था?
क) दीनार
ख) पण
ग) काकणी
घ) निष्क ✅

15. ‘पुराण’ कितने हैं?
क) 12
ख) 18 ✅
ग) 20
घ) 25

16. किस विदेशी यात्री ने चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार का वर्णन किया?
क) फाह्यान ✅
ख) मेगस्थनीज
ग) अलबरूनी
घ) इब्नबतूता

17. ‘हर्षचरित’ किसकी जीवनी है?
क) चंद्रगुप्त मौर्य
ख) हर्षवर्धन ✅
ग) अशोक
घ) समुद्रगुप्त

18. प्राचीन भारत में किस धातु के सिक्के सबसे पहले प्रचलित हुए?
क) सोना
ख) चांदी ✅
ग) तांबा ✅
घ) कांसा

नोट – प्राचीन भारत में सबसे पहले चाँदी और ताँबे के सिक्के प्रचलित हुए थे। ईसा पूर्व पहली सहस्राब्दी में इन धातुओं से बने सिक्कों का निर्माण शुरू हुआ था। पंच-चिह्नित सिक्के (Punch-marked coins) भारत के सबसे पुराने ज्ञात धातु के सिक्के माने जाते हैं। ये आमतौर पर चाँदी के होते थे और इन पर विभिन्न प्रतीकों को पंच करके अंकित किया जाता था। इनका उपयोग मौर्य काल से पहले ही शुरू हो चुका था।

19. वेदों को समझने के लिए कौन से ग्रंथ सहायक हैं?
क) वेदांग ✅
ख) पुराण
ग) स्मृति
घ) उपनिषद

20. मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है?
क) जीवितों का टीला
ख) मृतकों का टीला ✅
ग) राजाओं का टीला
घ) देवताओं का टीला

21. ‘अष्टाध्यायी’ किसकी रचना है?
क) पाणिनि ✅
ख) पतंजलि
ग) याज्ञवल्क्य
घ) कात्यायन

22. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने जारी कीं?
क) मौर्य
ख) इंडो-ग्रीक ✅
ग) गुप्त
घ) कुषाण

नोट – हिन्द-यवन राजा देवदोटस सोटर प्रथम (Diodotus Soter I) के काल की स्वर्ण मुद्राएं भारत में सबसे पुरानी मानी जाती हैं

23. ‘पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी’ किस भाषा में लिखा गया?
क) संस्कृत
ख) हिंदी
ग) ग्रीक ✅
घ) अरबी

24. सांची स्तूप किस राज्य में स्थित है?
क) उत्तर प्रदेश
ख) बिहार
ग) मध्य प्रदेश ✅
घ) राजस्थान

25. ‘स्मृति ग्रंथ’ किससे संबंधित हैं?
क) धार्मिक नियम और कानून ✅
ख) काव्य और साहित्य
ग) विज्ञान और गणित
घ) युद्ध कला

26. ‘अर्थशास्त्र’ में किस विषय का वर्णन है?
क) राजनीति और अर्थव्यवस्था ✅
ख) धर्म और दर्शन
ग) काव्य और नाटक
घ) ज्योतिष और गणित

27. किस शासक के सिक्कों पर वीणा बजाती हुई आकृति मिलती है?
क) चंद्रगुप्त मौर्य
ख) समुद्रगुप्त ✅
ग) अशोक
घ) कनिष्क

28. ‘नाट्यशास्त्र’ के रचयिता कौन हैं?
क) भरतमुनि ✅
ख) वाल्मीकि
ग) व्यास
घ) विश्वामित्र

29. जातक कथाएं किस धर्म से संबंधित हैं?
क) हिंदू धर्म
ख) बौद्ध धर्म ✅
ग) जैन धर्म
घ) सिख धर्म

30. एलोरा की गुफाएं किस काल की हैं?
क) मौर्य काल
ख) गुप्त काल
ग) राष्ट्रकूट काल ✅
घ) मुगल काल

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

मूल अध्ययन सामग्री

प्राचीन भारत का इतिहास जानने के स्रोत

Related Articles

Stay Connected

21,585FansLike
2,651FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

// disable viewing page source