Monday, June 23, 2025
spot_img

कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान पुस्तक पाकिस्तान निर्माण की पूरी कहानी नहीं है। यह भारत-पाकिस्तान विभाजन की दुखःद त्रासदी की पृष्ठभूमि पर लिखी गई एक संक्षिप्त गाथा है जो उस समय के कुछ ऐसे दृश्यों से साक्षात्कार करवाती है जिनकी पृष्ठभूमि में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

भारत का विभाजन साम्प्रदायिक कारणों से हुआ। जब लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के कारण भारत को आजादी मिलने लगी तो तत्कालीन मुसलमान नेताओं ने स्वतंत्र भारत में हिन्दुओं के साथ रहने से मना कर दिया तथा मुसलमान जाति के लिए एक अलग देश की मांग की। जब हिन्दू नेता मुसलमान नेताओं को किसी भी कीमत पर भारत के विभाजन की मांग छोड़ने के लिए नहीं मना सके और मुसलमानों ने रक्तपात का मार्ग अपना लिया तब देश की जनता को अंग्रेजों एवं मुसलमान नेताओं के चंगुल से मुक्ति दिलवाने के लिए जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल तथा लॉर्ड माउण्टबेटन आदि ने भारत का विभाजन करके भारत में से मुसलमानों के लिए पाकिस्तान नामक अलग देश का निर्माण करना स्वीकार कर लिया।

कैसे बना था पाकिस्तान वस्तुतः भारत की आजादी का इतिहास है। यह भारत के विभाजन का इतिहास है। यह भारत की साम्प्रदायिक समस्या का इतिहास है। यह भारत की हिन्दू प्रजा के रक्तपात का इतिहास है। यह अंग्रेज अधिकारियों की विफलता का इतिहास है। यह मुहम्मद अली जिन्ना की घृणित राजनीति का इतिहास है।

पाकिस्तान का निर्माण इस्लामिक नेताओं की कट्टरता और अदूरदर्शिता का इतिहास है। अधिकांश हिन्दू सोचते हैं कि उस काल के भारत के मुसलमान नेताओं को लगता था कि वे अपने लिए एक अलग देश बनवाकर हिन्दुओं के बहुमत वाली सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे किंतु हिन्दुओं की यह सोच सही नहीं थी। वस्तुतः उनकी आंखों में जो सपना पल रहा था उसमें भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अंततः सम्पूर्ण भारत को इस्लाम की छत्रछाया में ले जाना था और इस दिशा में आज भी कार्य अनवरत चल रहा है। इस पुस्तक में इन सब तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

- Advertisement -

Latest articles

नए युग की चुड़ैलें - bharatkaitihas.com

नए युग की चुड़ैलें!

0
नए युग की चुड़ैलें पढ़ी-लिखी हैं, सुंदर हैं, पैसे वाली हैं, दुस्साहसी हैं। ऊँची सोसाइटी में रहती हैं तथा मोटा बैंक-बैलेंस रखती हैं। 15 जून...
पतियों को मारने वाली - www.bharatkaitihas.com

पतियों को मारने वाली पढ़ी-लिखी औरतें!

0
भारत सरकार के क्राइम डाटा एवं राज्य सरकारों की रिपोर्टों के अनुसार विगत पांच सालों में केवल बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में...
वामपंथी विचारधारा - www.bharatkaitihas.com

वामपंथी विचारधारा से प्रेरित भारतीय औरतें!

0
वामपंथी विचारधारा से प्रेरित भारतीय औरतें क्या कभी भी भारत माता की पीड़ा को नहीं समझ पाएंगी? उन्हें हिन्दुओं से बेरुखी और हिन्दू-विरोधियों से...
नरेन्द्र मोदी की गर्जना - www.bharatkaitihas.com

नरेन्द्र मोदी की गर्जना भारतीय उपमहाद्वीप की मुक्ति का महामंत्र है!

0
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान की जनता को चेताया है कि अपने हिस्से की रोटी खाओ और सुख से जियो। नरेन्द्र मोदी...
जेहाद का अंतिम पड़ाव - bharatkaitihas.com

जेहाद का अंतिम पड़ाव !

0
क्या इस संसार में कोई भी इस प्रश्न का उत्तर ईमानदारी से दे सकता है कि जेहाद क्या होता है और जेहाद का अंतिम...
// disable viewing page source