Saturday, January 17, 2026
spot_img
Home विश्व-इतिहास कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान पुस्तक पाकिस्तान निर्माण की पूरी कहानी नहीं है। यह भारत-पाकिस्तान विभाजन की दुखःद त्रासदी की पृष्ठभूमि पर लिखी गई एक संक्षिप्त गाथा है जो उस समय के कुछ ऐसे दृश्यों से साक्षात्कार करवाती है जिनकी पृष्ठभूमि में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

भारत का विभाजन साम्प्रदायिक कारणों से हुआ। जब लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के कारण भारत को आजादी मिलने लगी तो तत्कालीन मुसलमान नेताओं ने स्वतंत्र भारत में हिन्दुओं के साथ रहने से मना कर दिया तथा मुसलमान जाति के लिए एक अलग देश की मांग की। जब हिन्दू नेता मुसलमान नेताओं को किसी भी कीमत पर भारत के विभाजन की मांग छोड़ने के लिए नहीं मना सके और मुसलमानों ने रक्तपात का मार्ग अपना लिया तब देश की जनता को अंग्रेजों एवं मुसलमान नेताओं के चंगुल से मुक्ति दिलवाने के लिए जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल तथा लॉर्ड माउण्टबेटन आदि ने भारत का विभाजन करके भारत में से मुसलमानों के लिए पाकिस्तान नामक अलग देश का निर्माण करना स्वीकार कर लिया।

कैसे बना था पाकिस्तान वस्तुतः भारत की आजादी का इतिहास है। यह भारत के विभाजन का इतिहास है। यह भारत की साम्प्रदायिक समस्या का इतिहास है। यह भारत की हिन्दू प्रजा के रक्तपात का इतिहास है। यह अंग्रेज अधिकारियों की विफलता का इतिहास है। यह मुहम्मद अली जिन्ना की घृणित राजनीति का इतिहास है।

पाकिस्तान का निर्माण इस्लामिक नेताओं की कट्टरता और अदूरदर्शिता का इतिहास है। अधिकांश हिन्दू सोचते हैं कि उस काल के भारत के मुसलमान नेताओं को लगता था कि वे अपने लिए एक अलग देश बनवाकर हिन्दुओं के बहुमत वाली सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे किंतु हिन्दुओं की यह सोच सही नहीं थी। वस्तुतः उनकी आंखों में जो सपना पल रहा था उसमें भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अंततः सम्पूर्ण भारत को इस्लाम की छत्रछाया में ले जाना था और इस दिशा में आज भी कार्य अनवरत चल रहा है। इस पुस्तक में इन सब तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

- Advertisement -

Latest articles

हयशीर्ष पांचरात्र ग्रंथ - www.bharatkaitihas.com

हयशीर्ष पांचरात्र: वैष्णव आगम परंपरा का अद्वितीय ग्रंथ

0
हयशीर्ष पांचरात्र (Hayashirsha Pancharatra) वैष्णव आगम साहित्य का एक महत्वपूर्ण एक प्रमुख 'तुलनात्मक आगम' ग्रंथ है, जिसमें भगवान विष्णु के हयग्रीव रूप की उपासना,...
अपराजितपृच्छा में बावड़ी वर्णन - www.bharatkaitihas.com

अपराजितपृच्छा में बावड़ी वर्णन

0
मूलतः शक्ति-पूजा एवं शिल्पशास्त्र पर केन्द्रित ग्रंथ अपराजितपृच्छा विविध विषयों की जानकारी देता है। अन्य विषयों के साथ-साथ, अपराजितपृच्छा में बावड़ी वर्णन बड़े विस्तार...
अपराजितपृच्छा में महिषासुरमर्दिनी - www.bharatkaitihas.com

अपराजितपृच्छा में महिषासुरमर्दिनी और सप्तमातृकाओं  का स्वरूप

0
अपराजितपृच्छा में महिषासुरमर्दिनी और सप्तमातृकाओं  का स्वरूप भारतीय संस्कृति में शक्ति पूजा की दार्शनिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट करता है। भारतीय संस्कृति में शक्ति पूजा की...
मानसार भारतीय शिल्पशास्त्र का अद्वितीय ग्रंथ - www.bharatkaitihas.com

मानसार: भारतीय शिल्पशास्त्र का अद्वितीय ग्रंथ

0
मानसार भारतीय शिल्पशास्त्र का एक अद्वितीय ग्रंथ है जिसमें वास्तुकला, मूर्तिकला और नगर नियोजन के विस्तृत सिद्धांत दिए गए हैं। इसे हिंदू वास्तुकला की...
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव - www.bharatkaitihas.com

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव – पालघर के साधुओं की हत्या का बदला ले...

0
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव - जनता की जीत, ठगों की हार 👉 16 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव परिणामों ने भारतीय...
// disable viewing page source