Home Blog Page 8

नरमुण्डों की मीनार (Tower of Skulls) – 110

0
नरमुण्डों की मीनार - www.bharatkaitihas.com
नरमुण्डों की मीनार (Tower of Skulls)

अकबर स्वयं को मजहबी संकीर्णता से ऊपर उठा हुआ मानता था और ऐसा प्रदर्शित भी करता था किंतु अकबर ने साबरमती के तट पर नरमुण्डों की मीनार (Tower of Skulls) चिनवाकर यह सिद्ध कर दिया कि वह तैमूरी मानसिकता से ऊपर नहीं उठ सका है।

जैसे ही इख्तियार-उल-मुल्क (Ikhtiyar-ul-Mulk) का सिर काटा गया, खानेआजम (Khan-e-Azam) किले (Fort) से बाहर आया और उसने शहंशाह (Emperor Akbar) को सलाम किया। शहंशाह ने उसे छाती से लगा लिया, उसका बहुत ध्यान रखा और उसके अमीरों (Nobles) का हालचाल पूछा।

राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityayan) ने लिखा है कि शाह मदद (Shah Madad) ने राजा भगवानदास (Raja Bhagwandas) के पुत्र भूपत (Kunwar Bhuvanpati) को सरनाल की लड़ाई (Battle of Sarnal) में मारा था। उसका बदला लेने के लिए अकबर ने अपने हाथों से शाह मदद का सिर उसके धड़ से अलग किया।

राहुल सांकृत्यायन ने लिखा है कि 2 सितम्बर 1573 (2 September 1573) को अकबर ने गुजरात (Gujarat Rebellion) के भयंकर विद्रोह को दबा दिया। वहाँ तैमूरी रिवाज (Timurid Tradition) के अनुसार दो हजार सिरों की मीनार खड़ी की।

अकबर के कट्टर आलोचक मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Mulla Abdul Qadir Badauni) ने लिखा है कि लगभग एक हजार सिर जंग (Battle Casualties) में गिरे। शहंशाह ने उनकी मीनार बनाने के आदेश दिए ताकि बगावत करने वालों को भविष्य के लिए चेतावनी (Warning to Rebels) मिल सके। अकबर के आदेश पर अहमदाबाद (Ahmedabad City) नगर के बाहर साबरमती के तट पर एक हजार नरमुण्डों की मीनार खड़ी की गई।

अकबर वही सब कुछ कर रहा था जो उसके पुरखे (Ancestors) करते आए थे। चित्तौड़ (Chittorgarh Fort) के दुर्ग में उसने तीस हजार निरअपराध मनुष्यों का कत्लेआम (Massacre) करवाया तथा साबरमती के तट पर कटे हुए सिरों की मीनार (Skull Monument) बनवाई।

हालांकि उसने बंगाल (Bengal Campaign) में भी शत्रुओं के कटे हुए सिरों से मीनारे बनवाई थीं। इससे यह सिद्ध होता है कि अकबर को चित्तौड़ दुर्ग के हिन्दू सैनिकों (Hindu Soldiers) का रक्त बहाने में उतना ही आनंद आता था जितना के गुजरात के अफगानी अमीरों (Afghan Nobles) के टुकड़े करने में।

उसे दया आती थी तो केवल अपने कुल के शहजादों (Timurid Princes) पर जो चंगेजी (Chinggisid Lineage) थे, तैमूरी (Timurid Dynasty) थे अथवा समरकंद (Samarkand) और फरगना (Fergana Valley) से आए हुए मुगल (Mughals) और मिर्जा (Mirza Nobility) थे!

बाबर (Babur) के बेटों की दर्द भरी दास्तान (Tragic Tale) तथा लाल किले (Red Fort) की दर्द भरी दास्तान में हमने अकबर के पूर्वजों तैमूर लंग (Timur the Lame), बाबर तथा हुमायूँ (Humayun) द्वारा अपने शत्रुओं के सिर काटकर मीनारें बनवाए जाने की चर्चा विभिन्न प्रसंगों में की थी।

तैमूरी बादशाह (Timurid Rulers) जिन कटे हुए सिरों की मीनार (Skull Towers) बनवाया करते थे, वे सिर शत्रु पक्ष के सैनिकों (Enemy Soldiers) के होते थे।

हालांकि तत्कालीन इतिहासकारों (Contemporary Historians) ने लिखा है कि पानीपत के मैदान (Battle of Panipat) में बाबर (Babur) ने नरमुण्डों की मीनार (Tower of Skulls) में अफगान सैनिकों (Afghan Soldiers) के साथ-साथ उन मुगल सैनिकों (Mughal Soldiers) के कटे हुए सिरों को भी सम्मिलित करवाया था जो पानीपत के मैदान (Panipat Battlefield) में बाबर के शत्रुओं (Enemies of Babur) द्वारा दूर-दूर तक बिखेर दिए गए थे क्योंकि बाबर को शत्रु सैनिकों के कटे हुए सिरों की संख्या थोड़ी लग रही थी।

जब बाबर ने खानवा के मैदान (Battle of Khanwa) में महाराणा सांगा (Maharana Sanga) के सैनिकों के कटे हुए सिरों की मीनारें (Skull Monuments) बनवाई थीं, तब उसमें मुगल सैनिकों (Mughal Soldiers) के कटे हुए सिरों को सम्मिलित नहीं किया गया था।

अकबर (Emperor Akbar) ने साबरमती (Sabarmati River) के तट पर नरमुण्डों की जो मीनार (Tower of Skulls) बनवाई, उसमें अकबर के पक्ष के सैनिकों (Akbar’s Soldiers) के कटे हुए सिरों को भी सम्मिलित किया गया। क्योंकि इस युद्ध (Battle) में दोनों तरफ से हर प्रकार के सैनिक लड़ रहे थे, शत्रु-मित्र (Friend or Foe) के शवों की पहचान करना संभव नहीं था।

दोनों तरफ मुगल (Mughals) थे, दोनों तरफ अफगान (Afghans) थे, दोनों तरफ अबीसीनियन (Abyssinians) थे और दोनों ही तरफ राजपूत (Rajputs) थे। ऐसी स्थिति में युद्ध के मैदान (Battlefield) में जिसका भी शव पड़ा मिला, उसी का सिर काटकर मीनार बना दी गई।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Mulla Abdul Qadir Badauni) ने लिखा है कि अकबर ने शाह मिर्जा (Shah Mirza) के खात्मे के लिए कुतुबुद्दीन मुहम्मद (Qutbuddin Muhammad) और उसके बेटे नौरंग खाँ (Naurang Khan) को बहरोंच (Bharuch) तथा चाम्पानेर (Champaner) की तरफ भेजा। अकबर ने खान-ए-कलां (Khan-e-Kalan) को पाटन (Patan) में तथा वजीर खाँ (Wazir Khan) को दुलाका एवं डूंडका (Dulaka & Dundka) की सरकार में नियुक्त किया।

इसके बाद अकबर ने शाह कुली खाँ महरम (Shah Quli Khan Mahram), राजा भगवानदास (Raja Bhagwandas) एवं लश्कर खाँ बख्शी (Lashkar Khan Bakhshi) को ईडर (Idar) के रास्ते मेवाड़ (Mewar Region) की ओर भेजा ताकि वे महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) के क्षेत्र पर कब्जा कर लें। इन दोनों ने ईडर होते हुए मेवाड़ के लिए प्रस्थान किया तथा बडनगर (Badnagar) पर कब्जा करके वहाँ मुगल थाना (Mughal Garrison) स्थापित करके आगरा (Agra) के लिए चल दिए।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने लिखा है कि पांच दिन तक ऐतिमाद खाँ (Aitimad Khan) के घर में रुकने के बाद अकबर अहमदाबाद (Ahmedabad City) से रवाना हुआ। उसने गुजरात के सुल्तान महमूद (Sultan Mahmud of Gujarat) की एक रिहाइश महमूदाबाद (Mahmudabad) में खेमा लगाया।

मिर्जा गियासुद्दीन अली काजवीनी (Mirza Ghiyasuddin Ali Qazvini) को आसफ खाँ (Asaf Khan) का खिताब दिया गया। उसे गुजरात का दीवान (Diwan of Gujarat) एवं बक्षी (Bakshi) बना दिया गया। यहाँ से अकबर अजमेर (Ajmer) पहुंचा।

जब वह अजमेर से आगरा (Agra) के लिए रवाना हुआ तो मार्ग में सांगानेर (Sanganer) नामक स्थान पर अकबर ने राजा टोडरमल (Raja Todarmal) को गुजरात के भू-राजस्व-कर (Land Revenue Settlement) की जांच के लिए नियुक्त करके वापस गुजरात भेज दिया।

राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityayan) ने लिखा है कि गुजरात की यह विजय (Victory of Gujarat) स्थाई सिद्ध हुई। हालांकि इस विजय के बाद भी गुजरात में विद्रोह (Rebellions in Gujarat) होते रहे किंतु उन्हें सफलतापूर्वक दबाया जाता रहा और ई.1758 (Year 1758) तक अर्थात् पूरे 185 वर्ष तक गुजरात मुगलों (Mughals in Gujarat) के अधीन रहा। अंत में मराठों (Marathas) ने मुगलों से गुजरात छीन लिया।

राजा टोडरमल (Raja Todarmal) छः माह तक गुजरात में रहा। इस अवधि में उसने गुजरात की कृषि-भूमि (Agricultural Land) की पैमाइश करके भूराजस्व (Revenue Records) का हिसाब-किताब ठीक कर दिया तथा भू-राजस्व का प्रबंधन-तंत्र (Revenue Administration System) भी सुधार दिया। उस काल में इस कार्य को मालगुजारी बंदोबस्त (Malgujari Settlement) कहते थे।

ई.1574 (Year 1574) में अकबर ने गुजरात के हाकिम मुजफ्फर खाँ तुरबती (Muzzaffar Khan Turbati) को अपने दरबार (Royal Court) में बुलाया तथा उसे अपना वकील अर्थात् प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त किया।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Mulla Badauni) बदायूं (Badaun) के सूबेदार हुसैन खाँ (Subedar Hussain Khan) की नौकरी करता था किंतु ई.1574 में वह बदायूं से आगरा (Agra) आया और पहली बार अकबर के दरबार (Akbar’s Court) में उपस्थित हुआ।

डॉ. मोहनलाल गुप्ता (Dr. Mohanlal Gupta) की पुस्तक तीसरा मुगल जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर (Third Mughal Jalaluddin Muhammad Akbar) से!

इब्राहीम सरहिंदी का सिर फोड़ दिया मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने (111)

0
इब्राहीम सरहिंदी - www.bharatkaitihas.com
इब्राहीम सरहिंदी

अकबर के दरबार में यह कहावत चल पड़ी कि बदायूं के इस लड़के ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी (Haji Ibrahim Sirhindi) का सिर फोड़ दिया है।

ई.1574 (AD 1574) में मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Abdul Qadir Badauni) अपने पुराने मालिक बदायूं (Badaun) के सूबेदार हुसैन खाँ (Husain Khan) की नौकरी छोड़कर आगरा (Agra) आया तथा अकबर (Akbar) के दरबार (Mughal Court) में नौकरी पाने में सफल हो गया।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने लिखा है कि शहंशाह अकबर (Emperor Akbar) ने मुझे यह अधिकार दिया कि मैं शहंशाह के दरबार में मुल्ला लोग जो कुछ भी बोलते हैं, उनसे बहस करूं। बदायूंनी लिखता है कि ये मुल्ले अपने ज्ञान की गहराई की डींग हांका करते थे, अपनी उपस्थिति में किसी को कुछ नहीं गिनते थे तथा स्वयं को ही हर विषय में अंतिम निर्णायक मानते थे। मैंने शीघ्र ही उन सबको काबू में कर लिया।

जब मुल्ला बदायूंनी की अकबर के दरबार में धाक जम गई तो उन दिनों अकबर के दरबार में यह कहावत चल पड़ी कि बदायूं के इस लड़के ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी (Haji Ibrahim Sirhindi) का सिर फोड़ दिया है।
इस कहावत से स्पष्ट होता है कि मुल्ला बदायूंनी के आने से पहले अकबर के दरबार में हाजी इब्राहीम सरहिंदी को सबसे विद्वान व्यक्ति माना जाता था किंतु अब वह प्रतिष्ठा मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी को प्राप्त हो गई थी।

पाठकों को स्मरण होगा कि जिस समय अकबर गुजरात अभियान (Gujarat Campaign) में लगा हुआ था, उस समय अकबर ने खानेजहाँ हुसैन कुली खाँ (Khan-e-Jahan Husain Quli Khan) को कांगड़ा (Kangra) के अभियान पर भेजा था।

ऐतिहासिक घटनाक्रम को गुजरात पर केन्द्रित किए रखने के लिए हमने कांगड़ा अभियान (Kangra Expedition) की घटनाओं को उस समय छोड़ दिया था किंतु अब इतिहास की धारा को हुसैन कली खाँ के कांगड़ा अभियान की ओर ले चलते हैं जो ई.1572-73 (AD 1572-73) में हुआ था।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांगड़ा की घाटी (Kangra Valley) एक सुरम्य एवं प्रसिद्ध स्थान है जहाँ सदियों से हिन्दू राजा (Hindu Kings) शासन करते आए थे। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में हिन्दूशाही राजाओं (Hindu Shahi Kings) का तथा मध्यकाल में कटोच राजपूतों (Katoch Rajputs) का बोलबाला था।

कांगड़ा घाटी में नगरकोट (Nagarkot) नामक अत्यंत प्राचीन एवं विख्यात कस्बा है जहाँ वज्रेश्वरी देवी (Vajreshwari Devi Temple) का अति प्राचीन तांत्रिक शक्तिपीठ (Shakti Peeth) स्थित है। महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni), मुहम्मद बिन तुगलक (Muhammad bin Tughlaq) तथा फीरोजशाह तुगलक (Firoz Shah Tughlaq) इस शक्तिपीठ को पहले भी तोड़ चुके थे किंतु भारत के हिन्दू अवसर पाते ही इस मंदिर को फिर से बना लेते थे।

महमूद गजनवी ने ई.1009 (AD 1009) में इस मंदिर को लूटा था। उसने इस मंदिर से प्राप्त सोने-चांदी के आभूषण (Gold & Silver Ornaments), बर्तन एवं सिक्के (Coins), तथा हीरे-मोतियों (Diamonds & Pearls) को अफगानिस्तान (Afghanistan) ले जाने के लिए जितने भी हाथी (Elephants), घोड़े (Horses), ऊंट (Camels) एवं खच्चर (Mules) मिल सकते थे, उन पर लाद लिया था।

अकबर के दरबार में यह कहावत चल पड़ी कि बदायूं के इस लड़के ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी (Haji Ibrahim Sirhindi) का सिर फोड़ दिया है। ई.1574 (AD 1574) में मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Abdul Qadir Badauni) अपने पुराने मालिक बदायूं (Badaun) के सूबेदार हुसैन खाँ (Husain Khan) की नौकरी छोड़कर आगरा (Agra) आया तथा अकबर (Akbar) के दरबार (Mughal Court) में नौकरी पाने में सफल हो गया।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने लिखा है कि शहंशाह अकबर (Emperor Akbar) ने मुझे यह अधिकार दिया कि मैं शहंशाह के दरबार में मुल्ला लोग जो कुछ भी बोलते हैं, उनसे बहस करूं। बदायूंनी लिखता है कि ये मुल्ले अपने ज्ञान की गहराई की डींग हांका करते थे, अपनी उपस्थिति में किसी को कुछ नहीं गिनते थे तथा स्वयं को ही हर विषय में अंतिम निर्णायक मानते थे। मैंने शीघ्र ही उन सबको काबू में कर लिया।

जब मुल्ला बदायूंनी की अकबर के दरबार में धाक जम गई तो उन दिनों अकबर के दरबार में यह कहावत चल पड़ी कि बदायूं के इस लड़के ने हाजी इब्राहीम सरहिंदी (Haji Ibrahim Sirhindi) का सिर फोड़ दिया है।

इस कहावत से स्पष्ट होता है कि मुल्ला बदायूंनी के आने से पहले अकबर के दरबार में हाजी इब्राहीम सरहिंदी को सबसे विद्वान व्यक्ति माना जाता था किंतु अब वह प्रतिष्ठा मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी को प्राप्त हो गई थी।

गुजरात अभियान (Gujarat Campaign) और कांगड़ा (Kangra Expedition)

पाठकों को स्मरण होगा कि जिस समय अकबर गुजरात अभियान (Akbar’s Gujarat Campaign) में लगा हुआ था, उस समय अकबर ने खानेजहाँ हुसैन कुली खाँ (Khan-e-Jahan Husain Quli Khan) को कांगड़ा (Kangra) के अभियान पर भेजा था।

ऐतिहासिक घटनाक्रम को गुजरात पर केन्द्रित किए रखने के लिए हमने कांगड़ा अभियान (Kangra Expedition) की घटनाओं को उस समय छोड़ दिया था किंतु अब इतिहास की धारा को हुसैन कली खाँ के कांगड़ा अभियान की ओर ले चलते हैं जो ई.1572-73 (AD 1572-73) में हुआ था।

कांगड़ा घाटी (Kangra Valley)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांगड़ा की घाटी (Kangra Valley) एक सुरम्य एवं प्रसिद्ध स्थान है जहाँ सदियों से हिन्दू राजा (Hindu Kings) शासन करते आए थे। इस क्षेत्र में प्राचीन काल में हिन्दूशाही राजाओं (Hindu Shahi Kings) का तथा मध्यकाल में कटोच राजपूतों (Katoch Rajputs) का बोलबाला था।

कांगड़ा घाटी में नगरकोट (Nagarkot) नामक अत्यंत प्राचीन एवं विख्यात कस्बा है जहाँ वज्रेश्वरी देवी (Vajreshwari Devi Temple) का अति प्राचीन तांत्रिक शक्तिपीठ (Shakti Peeth) स्थित है। महमूद गजनवी (Mahmud of Ghazni), मुहम्मद बिन तुगलक (Muhammad bin Tughlaq) तथा फीरोजशाह तुगलक (Firoz Shah Tughlaq) इस शक्तिपीठ को पहले भी तोड़ चुके थे किंतु भारत के हिन्दू अवसर पाते ही इस मंदिर को फिर से बना लेते थे।

महमूद गजनवी का आक्रमण (Mahmud of Ghazni’s Invasion)

महमूद गजनवी ने ई.1009 (AD 1009) में इस मंदिर को लूटा था। उसने इस मंदिर से प्राप्त सोने-चांदी के आभूषण (Gold & Silver Ornaments), बर्तन एवं सिक्के (Coins), तथा हीरे-मोतियों (Diamonds & Pearls) को अफगानिस्तान (Afghanistan) ले जाने के लिए जितने भी हाथी (Elephants), घोड़े (Horses), ऊंट (Camels) एवं खच्चर (Mules) मिल सकते थे, उन पर लाद लिया था।

अकबर काल में नगरकोट (Nagarkot under Akbar)

अकबर के शासनकाल (Akbar’s Reign) में राजा जयचंद (Raja Jayachand) नगरकोट का राजा था।
मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने अपनी पुस्तक मुंतखब-उत-तवारीख (Muntakhab-ut-Tawarikh) में लिखा है कि नगरकोट के राजा जयचंद से अकबर का मन मैला हो गया जो कि अकबर के दरबार का कर्मचारी था। इसलिए अकबर ने राजा बीरबल (Birbal) को नगरकोट जागीर के रूप में दिया।

राजा जयचंद को बंदी बना लिया गया तथा लाहौर (Lahore) के शासक हुसैन कुली खाँ को आदेश भेजा गया कि वह नगरकोट पर कब्जा करके उसे बीरबल को सौंप दे।

युद्ध और मंदिर विध्वंस (War and Temple Destruction)

बदायूंनी लिखता है कि शहर के बाहर का मंदिर पहले लिया गया। इस मंदिर में लाखों-लाख आदमी या शायद करोड़ों-करोड़ आदमी एक निश्चित अवधि में एकत्रित होते हैं। गधे (Donkeys) भारी बोझ, सोने-चांदी के सिक्के (Gold & Silver Coins), सामान व्यापार की वस्तुएं (Trade Goods), अन्य बहुमूल्य वस्तुएं (Precious Items), अनगिनत भंडार वहाँ चढ़ावे के रूप में लाते हैं।

इस समय तक बहुत से पहाड़ी लोग मुगलों (Mughals) की तलवार का ग्रास बन चुके थे। सोने का छत्र (Golden Canopy) जो मंदिर के शिखर (Temple Shikhara) पर चढ़ा हुआ था, तीरों की मार से छलनी कर दिया गया।

इस मंदिर की गौशाला (Cowshed) में 200 काली गायें (Black Cows) थीं जिन्हें हिन्दू बहुत सम्मान देते हैं और पूजते हैं। हुसैन कुली खाँ के सैनिकों ने उन गायों को मार दिया।

निजामुद्दीन अहमद का वर्णन (Nizamuddin Ahmad’s Account)

अकबर के एक अन्य समकालीन लेखक निजामुद्दीन अहमद (Nizamuddin Ahmad) ने अपनी पुस्तक तबकात-ए-अकबरी (Tabakat-i-Akbari) में अकबर की सेनाओं द्वारा नगरकोट में की गई हिंसा का उल्लेख किया है।

वह लिखता है कि भूण की गढ़ी में महामाया का मंदिर (Mahāmāyā Temple) है, उसे मुस्लिम सेनाओं ने अपने अधिकार में ले लिया। इस पर राजपूतों (Rajputs) का एक शहीदी जत्था (Martyr Band) मुगल सेना पर चढ़ बैठा जिसे शीघ्र ही काट डाला गया।

निष्कर्ष (Conclusion)

मुल्ला बदायूंनी ने लिखा है कि बादशाह के घनिष्ट मित्र बीरबल (Birbal) को इस इलाके में एक जागीर दी गई किंतु कुछ ही समय बाद मिर्जा इब्रहीम (Mirza Ibrahim) नामक तैमूरी शहजादे (Timurid Prince) ने इस इलाके पर कब्जा कर लिया।

इस पर हुसैन कुली खाँ को यह इलाका छोड़ना पड़ा तथा बीरबल को इस जागीर के बदले में पांच मन सोना (Gold Revenue) देकर संतुष्ट किया गया। संभवतः यह वही सोना था जो हुसैन कुली खाँ द्वारा नगरकोट क्षेत्र के लोगों से छीना गया था।

✍️ – डॉ. मोहनलाल गुप्ता की पुस्तक तीसरा मुगल जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर (Teesra Mughal Jalaluddin Muhammad Akbar) से

नकली सिपाही खड़े कर दिए अमीरों ने (112)

0
नकली सिपाही -www.bharatkaitihas.com
नकली सिपाही खड़े कर दिए अमीरों ने

अकबर ने अपनी सल्तनत में मनसबदारी व्यवस्था लागू की। इस व्यवस्था का दुरुपयोग करते हुए अकबर के अमीरों ने नकली सिपाही खड़े कर दिए और राजकोष को चूना लगा दिया!

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी (Mulla Abdul Qadir Badauni ) ने लिखा है- ‘वह (अर्थात् मुल्ला ब्दुल कादिर बदायूंनी) ई.1574 में अकबर के दरबार (Akbar’s Court) में सम्मिलित हुआ। इसी वर्ष नागौर के शेख मुबारक का बेटा शेख अबू-अल-फजल भी अकबर के दरबार में हाजिर हुआ। उसके ज्ञान और समझ का सितारा बुलंद था। अकबर ने उसे बहुत सम्मानित किया। इसी वर्ष अकबर ने गुजरात के गवर्नर मुजफ्फर खाँ को सारंगपुर से आगरा बुलाकर उसे अपना प्रधानमंत्री बनाया तथा राजा टोडरमल (Raja Todarmal) को उसके नीचे वित्तमंत्री अथवा राजस्व मंत्री बनाया।’

इस प्रकार ई.1574 में अकबर की प्रशासनिक व्यवस्था (administrative system of Akbar) नया आकार लेने लगी। नई शासन व्यवस्था में समस्त दरबारियों, मंत्रियों, सेनापतियों, अमीरों, उमरावों तथा अन्य अधिकारियों को मनसब (Ranks of Mansabdari System) दिए गए।

शाही खालसा भूमि (Khalsa Bhumi) अर्थात् केन्द्र सरकार की भूमि को प्रांतीय सरकारों की भूमि से अलग किया गया। सरकारी सेना के घोड़ों पर जलते हुए लोहे से नम्बर लगाने आरम्भ किए गए जिसे दाग लगाना (Horse Tagging) कहा जाता था।

अंग्रेजी में इसे टैगिंग करना कहा जा सकता है जिसका प्रयोग पशुओं का बीमा करने वाली कम्पनियां पशु की पहचान करने के लिए करती हैं। भारत में यह व्यवस्था नई नहीं थी। अकबर (Akbar) से पूर्व भी दिल्ली के सुल्तान बलबन (Sultan Balban) तथा अल्लाउद्दीन खिलजी (Alauddin Khilji) और सूरी सल्तनत के सुल्तान शेरशाह सूरी (Shershah Suri) ने भी इस व्यवस्था को अपनाया था।

मुल्ला अब्दुल कादिर बदायूंनी ने अकबर द्वारा अपनाई गई घोड़ों को दाग लगाने की प्रथा (Horse Tagging) का रोचक वर्णन किया है। वह लिखता है कि यह निश्चय किया गया कि हर अमीर (Mughal Noble) बीस का नाम होगा। इसका अर्थ यह होता है कि बीस घुड़सवारों वाला एक बीसी, चालीस घुड़सवारों वाला दो बीसी और सौ घुड़सवारों वाला पांच बीसी कहलाएगा। उसे अपने घोड़े एवं घुड़सवार, शाही पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत करवाने होंगे तथा घोड़ों पर ठप्पा (दाग or Horse Tagging) लगवाना होगा। पंजीकृत घोड़े एवं घुड़सवारों की संख्या के अनुसार ही उस अमीर को शाही खजाने से वेतन मिलेगा।

प्रत्येक अमीर को पंजीकृत संख्या के अनुसार हाथी, घोड़े एवं ऊंट आदि रखने होंगे। उन्हीं के अनुपात में फौजी सामान रखना होगा। जिस अमीर को एक हजार हाथी, घोड़े एवं ऊंट रखने की स्वीकृति मिलेगी उसे एक हजारी मनसब (Ranks of Mansabdari System) दिया जाएगा।

इसी अनुपात में दो हजारी, तीन हजारी एवं पांच हजारी मनसब दिया जाएगा। जो अमीर (Mughal Noble)अपने पशुओं एवं सवारों को पंजीकरण करवाने के बाद अपनी नौकरी से हटा देगा, उन अमीरों को नीचे के मनसब मनसब (Ranks of Mansabdari System) में डाल दिया जाएगा।

मुल्ला लिखता है कि नए नियमों से फौजियों की स्थिति बदतर हो गई। बहुत से अमीरों ने वास्तविक सैनिकों को अपनी नौकरी से निकाल दिया तथा अपने आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों तथा उनके पशुओं को शाही कार्यालय में पंजीकृत करवाकर शाहीकोष से वेतन स्वीकृत करवा लिया। इस प्रकार अकबर की सेना में नकली सिपाही भर लिए गए।

इनमें जुलाहे, कपास साफ करने वाले, सुथार, माली, धोबी, नाई, भिश्ती, सुनार, किसान, मोची आदि समस्त वर्गों के लोग नकली सिपाही बन गए। उनमें से बहुतों के पास अपने घोड़े नहीं थे अपितु वे अपने किसी पड़ौसी का या पड़ौसी गांव के किसी व्यक्ति का घोड़ा लाकर ठप्पा लगवाते थे।

मुगल अमीर (Mughal Noble) इन नकली सिपाही (Fake Soldiers) एवं उधार के घोड़ों का पंजीकरण करवाकर उनके नाम से वेतन उठाकर अपनी जेबें भरने लगे। जब बादशाह को सेना की आवश्यकता होती थी, तब वे अमीर अपने नकली सिपाहियों को फौजी लिबास पहनाकर इकट्ठा कर लेते थे और जब युद्ध होता था, तब वे नकली सिपाही (Fake Soldiers ) चुपचाप अपने गांवों को चले जाते थे।

इस व्यवस्था का लाभ यह हुआ कि कोई मुगल अधिकारी एक ही घोड़े को दो जगह दिखाकर उसके लिए शाहीकोष से वेतन नहीं ले सकता था और युद्ध के समय बादशाह को उतने ही घुड़सवार मिलने की उम्मीद होती थी जितने घोड़ों के लिए शाहीकोष से वेतन दिया जाता था।

इस व्यवस्था का नुक्सान यह हुआ कि असली सैनिकों की थाली में धूल पड़ गई, वे बेरोजगार हो गए। क्योंकि मुगल अमीर उन्हें पूरे साल का वेतन देने की बजाय नकली सिपाहियों (Fake Soldiers) को नाममात्र का वेतन देता था। असली सैनिकों के असली घोड़े को साल भर दाना-चारा खिलाने की बजाय कुछ ही दिनों का दाना-चारा देना पड़ता था।

मुल्ला लिखता है कि कई बार जब किसी अमीर को आदेश दिए गए कि वह अपने घुड़सवार सैनिक लेकर आए तो उसके अधिकांश सैनिक फटे हुए कपड़ों में, बिना किसी घोड़े के और बिना किसी हथियार के ही आते थे। अकर ने स्वयं पंजीकरण के अहाते में ऐसे सैनिकों को देखा।

कुछ लोगों के पास जो घोड़े होते थे, वे भी इतने मरियल थे कि जब उन्हें काठी, कपड़े एवं रास सहित हाथ-पैर बांधकर तोला गया तो वे 90 से 100 किलो के बीच होते थे। ऐसे घोड़ों पर बैठकर कोई भी असली या नकली सिपाही युद्ध कैसे लड़ सकता था! पूछताछ करने पर पता चलता था कि घोड़े से लेकर, काठी तक और सैनिक से लेकर सैनिक की पोषाक तक, सब-कुछ किराये का होता था।

 मुल्ला बदायूंनी ने लिखा है कि अमीरों (Mughal Noble) की बेईमानी से फौज की वास्तविक दुकान बर्बाद हो गई किंतु सौभाग्य से बादशाह के सभी शत्रु परास्त हुए एवं उसे फौजियों की बड़ी संख्या में आवश्यकता नहीं पड़ी।

जब अकबर (Akbar) ने इन घटनाओं को बार-बार देखा तो वह समझ गया कि इस व्यवस्था से असली सैनिकों को बहुत नुक्सान हुआ है तथा बेईमान अमीरों की मौज आ गई है। मुल्ला बदायूंनी ने लिखा है कि शहंशाह (Akbar or Akbarshah) ने कहा कि इन सैनिकों को देखकर मेरी आंखें खुल गईं। मुझे इन्हें वेतन देना चाहिए था।

अकबर के कहने आशय का आशय यह था कि अमीरों के माध्यम से सिपाहियों को वेतन न दिया जाकर उन्हें सीधे ही शाही कोष से वेतन दिया जाना चाहिए था। इससे अमीर लोग असली सिपाहियों की जगह नकली सिपाहियों की फौज खड़ी न करते।

इसके बाद अकबर (Akbar) ने सैनिकों एवं उनके घोड़ों को सीधे ही शाहीकोष से वेतन देने की व्यवस्था की। इन सैनिकों को यकस्पा, दुआस्पा तथा नीमास्पा में बांट दिया।

यकस्पा का अर्थ था- ऐसा सैनिक जो एक घोड़ा सदैव अपने साथ रखता है।

दुआस्पा का अर्थ था- ऐसा सैनिक जो दो घोड़े सदैव अपने साथ रखता है।

नीमास्पा से आशय इस बात से था कि दो सैनिक मिलकर एक घोड़ा रखते थे।

मुल्ला ने लिखा है कि नीमास्पा अर्थात् दो सैनिक और एक घोड़े को शाहीकोष से 6 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे, जिन्हें वे आपस में बांट लेते थे।

डॉ. मोहनलाल गुप्ता (Dr. Mohanlal Gupta) की पुस्तक तीसरा मुगल जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर (Third Mughal Jalaluddin Muhammad Akbar) से!

क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त

0
क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त - www.bharatkaitihas.com
क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त

डॉ. मोहनलाल गुप्ता भारतीय इतिहास, संस्कृति और दर्शन के सुप्रसिद्ध लेखक हैं। इस पुस्तक “क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त” (Quantum Brahmand Aur Vedant) में उन्होंने एक ऐसे विषय-संगम को प्रस्तुत किया है, जहाँ आधुनिक विज्ञान और प्राचीन भारतीय अध्यात्म एक-दूसरे का पूरक बनकर उभरते हैं। यह पुस्तक न केवल वैज्ञानिक जिज्ञासा को संतुष्ट करती है, बल्कि वेदांत की पारंपरिक चिंतन-धारा के माध्यम से ब्रह्माण्ड के रहस्यों को समझने का एक नया दृष्टिकोण भी प्रदान करती है।

क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त की वैचारिक भूमिका

डॉ. गुप्ता ने आरंभ में ही यह स्थापित किया है कि विज्ञान और आध्यात्म—दोनों का उद्देश्य सत्य की खोज है। क्वाण्टम भौतिकी जहाँ सूक्ष्मतम स्तर पर पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार का अध्ययन करती है, वहीं वेदांत “ब्रह्म” को अंतिम सत्य मानते हुए जगत के मूल स्वरूप की व्याख्या करता है। लेखक दिखाते हैं कि दोनों अलग-अलग मार्गों से एक ही सत्य की ओर अग्रसर होते हैं—एक अनुभवजन्य प्रयोगों के द्वारा, और दूसरा अंतर्ज्ञान, तर्क तथा अनुभूति द्वारा।

क्वांटम सिद्धांत और वेदांत का संगम

पुस्तक के प्रथम भाग में क्वाण्टम भौतिकी (Quantum Physics) के प्रमुख सिद्धांतों—जैसे वेव-पार्टिकल द्वैत, अनिश्चितता सिद्धांत, क्वाण्टम एंटैंगलमेंट, क्वाण्टम टनलिंग आदि—का सरल भाषा में विवरण किया गया है। उल्लेखनीय यह है कि लेखक इन सिद्धांतों को अत्यधिक तकनीकी न बनाकर सामान्य पाठक के लिए सुगम कर देते हैं।

इसके बाद लेखक इन सिद्धांतों की तुलना वेदांतिक अवधारणाओं से करते हैं। उदाहरण के लिए—

  • वेव-पार्टिकल द्वैत की तुलना “निराकार–साकार ब्रह्म” से,
  • क्वाण्टम अनिश्चितता की तुलना माया सिद्धांत से,
  • और एंटैंगलमेंट की तुलना अद्वैत वेदांत के ‘एकत्व’ सिद्धांत से की गई है।

लेखक यह नहीं कहते कि प्राचीन ऋषियों ने सीधे-सीधे क्वांटम भौतिकी को समझ लिया था, बल्कि यह कि उनके अनुभवजन्य निष्कर्ष आज के वैज्ञानिक सिद्धांतों से सामंजस्य रखते हुए प्रतीत होते हैं। यह संतुलित दृष्टिकोण पुस्तक को अतिरंजना से बचाता है।

ब्रह्माण्ड की संरचना और वेदांत

पुस्तक का दूसरा भाग ब्रह्माण्ड विज्ञान (Brahmand Science) पर केंद्रित है। यहाँ बिग बैंग सिद्धांत, ब्रह्माण्ड के विस्तार, डार्क मैटर–डार्क एनर्जी, मल्टीवर्स जैसी चर्चित वैज्ञानिक अवधारणाओं का परिचय दिया गया है। लेखक बताते हैं कि आधुनिक विज्ञान ब्रह्माण्ड को एक सतत परिवर्तनशील, ऊर्जा-प्रधान संरचना के रूप में देखता है, जबकि वेदांत (Vedant) उसे ‘ब्रह्म की अभिव्यक्ति’ कहता है।

डॉ. गुप्ता इन दोनों दृष्टिकोणों का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए यह निष्कर्ष प्रस्तुत करते हैं कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, संरचना और अंत—ये सब प्रश्न विज्ञान और अध्यात्म दोनों के अध्ययन की सीमाओं को चुनौती देते हैं। वेदांत ‘चक्राकार समय’ की अवधारणा प्रस्तुत करता है, जबकि विज्ञान प्रारंभ और अंत की रैखिक अवधारणा पर आधारित है। यह तुलना पाठक को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या यह दोनों विचारधाराएँ अंततः किसी साझा आधार पर मिल सकती हैं।

वेदांत का दार्शनिक विमर्श

To read this book please click on Image.

क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त के तीसरे भाग में वेदांत के मूल सिद्धांत—ब्रह्म, आत्मा, माया, कर्म, पुनर्जन्म, अद्वैत, चेतना की प्रकृति—का विस्तृत विवेचन मिलता है। डॉ. मोहनलाल गुप्ता विशेष रूप से चेतना (Consciousness) पर वैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। आधुनिक विज्ञान में चेतना को अधिकतर न्यूरोलॉजिकल या कम्प्यूटेशनल प्रक्रिया माना जाता है, जबकि वेदांत इसे ब्रह्म का स्वरूप मानते हुए प्राथमिक तत्व घोषित करता है। डॉ. गुप्ता बताते हैं कि आज क्वांटम कॉन्शसनेस, इंटीग्रेटेड इन्फॉर्मेशन थ्योरी जैसी वैज्ञानिक संकल्पनाएँ इस विमर्श को नई दिशा दे रही हैं। लेखक इन सिद्धांतों और वेदांत के दृष्टिकोण के बीच संभावित समानताओं और मतभेदों का संयत विश्लेषण देकर पाठक को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। लेखक ने इन विषयों के दार्शनिक पक्ष को स्पष्ट करने के लिए विभिन्न उपनिषदों एवं श्रीमद्भगवद् गीता के साथ-साथ तुलसीदास कृत रामचरित मानस से भी ढेरों उदाहरण दिए हैं जिनसे इस विषय को सारगर्भित रूप से समझने में सहायता मिलती है। रामचरित मानस के विभिन्न पक्षों पर यद्यपि अनेक प्रकार से शोध कार्य किए गए हैं किंतु मानस के दार्शनिक पक्ष को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर देखने का कार्य इससे पहले नहीं हुआ है।

कागभुशुण्डि के माध्यम से गोस्वामीजी से ब्रह्माण्ड में जीव की स्थिति को समझाया है तो क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त पुस्तक में मानस के इसी विषय को क्वाण्टम के साथ जोड़कर स्पष्ट किया गया है।

क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त की विशेषताएँ

  1. सरल भाषा और वैज्ञानिक संतुलन – पुस्तक जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को भी सहज शैली में समझाती है।
  2. तुलनात्मक अध्ययन – विज्ञान और वेदांत के विचारों को बिना कट्टरता और बिना अनावश्यक चमत्कारवाद के तर्कसंगत रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  3. विस्तृत संदर्भ – पुस्तक में वैज्ञानिक सिद्धांतों, उपनिषदों, वेदांत शास्त्रों और आधुनिक दार्शनिक विमर्शों का अच्छा संदर्भ मिलता है।
  4. चिन्तन-प्रधान ग्रंथ – यह पुस्तक उत्तरों से अधिक प्रश्नों को जन्म देती है, जिससे पाठक स्वयं विचार करने को प्रेरित होता है।

समीक्षात्मक निष्कर्ष

“क्वाण्टम, ब्रह्माण्ड और वेदान्त” उन पुस्तकों में से है जो ज्ञान के दो भिन्न क्षेत्रों—विज्ञान और अध्यात्म—के बीच संवाद की आवश्यकता पर बल देती है। डॉ. मोहनलाल गुप्ता ने इसे केवल वैचारिक कड़ी बनाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विषय को व्यापक संदर्भों में रखकर समझाने का प्रयास किया है। कहीं-कहीं तुलना पाठक को दार्शनिक अधिक और वैज्ञानिक कम लग सकती है, किंतु लेखक का उद्देश्य विज्ञान की कठोर पद्धति को वेदांत पर थोपना नहीं, बल्कि दोनों की संगति और संभावनाओं को उजागर करना है।

समग्रतः यह पुस्तक उन पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो ब्रह्माण्ड, चेतना, अस्तित्व और सत्य की खोज के संबंध में गहन तथा समन्वित दृष्टि प्राप्त करना चाहते हैं। यह विज्ञान और अध्यात्म के बीच सेतु-निर्माण का एक सफल प्रयास है और जिज्ञासु मस्तिष्कों के लिए अवश्य पठनीय है।

डॉ. मोहनलाल गुप्ता की पुस्तक “क्वाण्टम ब्रह्माण्ड और वेदान्त” का समीक्षात्मक परिचय (लगभग 600 शब्द)

यह पुस्तक अमेजन पर प्रिण्टेड एडीशन तथा ई-बुक एडीशन के रूप में उपलब्ध है।

ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ

0
ब्रिटिश शासन - www.bharatkaitihas.com
ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ

डॉ. मोहनलाल गुप्ता भारतीय इतिहास-लेखन की उस परंपरा के प्रतिनिधि लेखक हैं, जो इतिहास को केवल तथ्यों का संग्रह भर नहीं मानती, बल्कि उसे समाज, संस्कृति और सत्ता–संरचनाओं के बीच बहने वाली जीवंत धारा के रूप में देखती है। उनकी पुस्तक “ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ” इसी दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह ग्रंथ राजपूताना (Rajputana) की उन ऐतिहासिक कड़ियों को जोड़ता है, जिनके बिना न तो राजस्थान के इतिहास का पूर्ण विश्लेषण संभव है और न ही ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन की वास्तविक प्रकृति को समझा जा सकता है।

पुस्तक का मूल भाव राजपूताना की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जटिलताओं को ब्रिटिश सत्ता (British Rule) के विस्तार के संदर्भ में देखना है। डॉ. गुप्ता ने घटनाओं का चयन अत्यंत सूक्ष्मता से किया है—कहीं यह कूटनीतिक चालों का विश्लेषण प्रस्तुत करता है, कहीं किसी राजपूत शासक की साहसपूर्ण नीति का, तो कहीं औपनिवेशिक शासन द्वारा अपनाई गई मनोवैज्ञानिक रणनीतियों को उजागर करता है। लेखक ने इस इतिहास को ‘शासक बनाम शासित’ की सरल संरचना में नहीं बांधा, बल्कि उसमें उपस्थित अनेक स्तरों—राजदरबार, ठिकाने, सामंत, प्रजा, व्यापारियों और अंग्रेज़ एजेंटों—सभी को साथ लेकर एक बहुरंगी चित्र प्रस्तुत किया है।

पुस्तक की भाषा सरल, प्रवाहपूर्ण और शोधपरक है, जो विद्वानों के साथ-साथ सामान्य पाठक को भी सहज रूप से आकर्षित करती है। डॉ. गुप्ता ने मूल अभिलेखों, प्रशासनिक दस्तावेज़ों, पारंपरिक स्रोतों और स्थानीय इतिहास-साहित्य का गहन अध्ययन कर तथ्यों को प्रमाणिकता प्रदान की है। यही कारण है कि वर्णित घटनाएँ केवल ऐतिहासिक तथ्य नहीं रह जातीं, बल्कि पाठक उन्हें प्रत्यक्ष देखने जैसा अनुभूति कर पाता है।

ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ - www.bharat ka itihas.com
To read this book please click on Image.

समीक्षात्मक दृष्टि से देखा जाए तो पुस्तक का सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान यह है कि यह ब्रिटिश शासन की कार्यशैली को राजपूताना की विशिष्ट सामाजिक संरचना के संदर्भ में समझने का अवसर प्रदान करती है। लेखक ने यह स्पष्ट किया है कि ब्रिटिश सत्ता का प्रभाव केवल राजनीतिक नहीं था; उसने राजपूत राज्यों की आंतरिक सत्ता-व्यवस्था, सामंती संबंध, सैन्य संगठन, कर-प्रणालियों और प्रशासनिक पद्धतियों में भी गहरे परिवर्तन किए। कई अध्यायों में यह विश्लेषण विशेष रूप से रोचक बन जाता है कि किस प्रकार अंग्रेज़ अधिकारियों ने विभाजन, संरक्षण, सहयोग और दमन—इन सभी का संयोजन करते हुए राजपूताने पर नियंत्रण स्थापित किया। इसके साथ ही पुस्तक का एक और महत्वपूर्ण पक्ष राजपूत वीरता, स्वाभिमान और कूटनीतिक बुद्धिमत्ता का संतुलित चित्रण है। डॉ. गुप्ता ने राजपूत शासकों के निर्णयों, संघर्षों और परिस्थितियों का मूल्यांकन न तो अतिरंजित भावनात्मकता के साथ किया है और न ही ब्रिटिश नीतियों का औचित्य सिद्ध करने की कोशिश की है। उनका दृष्टिकोण इतिहासकार का है—तटस्थ, विश्लेषणात्मक और तथ्यों पर आधारित।

पुस्तक की रोचकता इसी में है कि यह औपनिवेशिक काल की जटिलताओं को घटनाओं की श्रृंखला के रूप में प्रस्तुत करती है। प्रत्येक घटना न केवल अतीत का चित्र है, बल्कि वह यह भी बताती है कि सत्ता किस प्रकार समाज को रूपांतरित करती है, और समाज किस प्रकार सत्ता के परिवर्तनों का उत्तर देता है।

समग्रतः, “ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ” एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कृति है, जो राजपूताना के इतिहास-प्रेमियों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह पुस्तक न केवल अतीत के पृष्ठों को खोलती है, बल्कि यह भी सिखाती है कि इतिहास को समझने के लिए दृष्टि, संवेदनशीलता और तथ्य-परक निष्पक्षता कितनी आवश्यक है।

डॉ. मोहनलाल गुप्ता की पुस्तक “ब्रिटिश शासन में राजपूताने की रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाएँ” का समीक्षात्मक परिचय (लगभग 500 शब्द)

इस पुस्तक का पेपरबैक संस्करण भी अमेजन पर उपलब्ध है।

उर्दू बीबी की मौत

0
उर्दू बीबी की मौत - www.bharatkaitihas.com
उर्दू बीबी की मौत

डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित उर्दू बीबी की मौत (Urdu Bibi Ki Maut) एक ऐसी पुस्तक है जो भाषा, साहित्य, समाज और इतिहास के आपसी संबंधों को नई दृष्टि से समझने का अवसर देती है। यह कृति केवल साहित्यिक विमर्श नहीं, बल्कि भाषा–राजनीति, सांस्कृतिक परिवर्तन और सामाजिक वास्तविकताओं के गहरे विश्लेषण का दस्तावेज़ भी है। पुस्तक का शीर्षक ही पाठक का ध्यान तुरंत आकर्षित करता है और उसमें यह उत्सुकता पैदा करता है कि आख़िर “उर्दू बीबी” की मौत का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है।

डॉ. गुप्ता ने इस पुस्तक में उर्दू भाषा के जन्म, विकास, उत्कर्ष, पतन और आज की परिस्थितियों पर अत्यंत गंभीर तथा प्रामाणिक चर्चा प्रस्तुत की है। लेखक बताते हैं कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप (Indian subcontinent) की साझा सांस्कृतिक धरोहर है—जिसमें हिंदवी, फ़ारसी, संस्कृत, राजस्थानी भाषा, और अरबी जैसी परंपराओं की सुगंध है। किन्तु समय के साथ-साथ इस भाषा का जो राजनीतिकरण हुआ, उसने समाज में विभाजन की रेखाओं को और गहरा कर दिया।

Urdu Bibi Ki Maut - www.bharatkaitihas.com
To download this book, click on Image

पुस्तक में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि किस प्रकार भाषा को धार्मिक पहचान से जोड़ने की प्रवृत्ति ने उर्दू के स्वाभाविक विकास को बाधित किया। किताब में लेखक ने कई ऐतिहासिक तथ्यों, साहित्यिक उदाहरणों और संदर्भों के माध्यम से यह बताया है कि उर्दू का वास्तविक रूप हमेशा समन्वयकारी था। लेकिन विभाजन के बाद की राजनीति, शैक्षिक नीतियों और सांस्कृतिक बदलावों ने उर्दू को धीरे–धीरे उसके असली घर—भारतीय जनमानस—से दूर कर दिया। यही प्रक्रिया “उर्दू बीबी की मौत” का वास्तविक संदर्भ बनती है, जिसे लेखक ने रूपक रूप में अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। पुस्तक का सबसे प्रभावशाली पक्ष यह है कि लेखक ने तथ्यों, शोध और यथार्थ की धरातल पर अपने विचार रखे हैं। वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि उर्दू की गिरती स्थिति केवल बाहरी कारणों से नहीं, बल्कि आंतरिक कमजोरियों—जैसे सीमित पाठक–वर्ग, बदलती भाषा-दृष्टि और आधुनिक साहित्यिक प्रवृत्तियों—का परिणाम भी है। इसके साथ ही लेखक यह भी सुझाव देते हैं कि उर्दू को पुनः जीवंत बनाने के लिए साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक मंचों पर सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए।

समग्रतः “उर्दू बीबी की मौत” केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि भाषा के इतिहास, समाज और संस्कृति पर लिखा गया एक महत्वपूर्ण और विचारोत्तेजक दस्तावेज़ है। यह ब्लॉग उन सभी पाठकों के लिए उपयोगी है जो भाषा और संस्कृति के गहरे संबंधों को समझना चाहते हैं। पुस्तक पढ़कर यह स्पष्ट हो जाता है कि भाषाएँ न मरती हैं और न जन्म लेती हैं—वे केवल समाज के व्यवहार और दृष्टिकोण से पुनर्जीवित या उपेक्षित होती हैं।

पुस्तकउर्दू बीबी की मौत

लेखक- डॉ. मोहनलाल गुप्ता

प्रकाशक- शुभदा प्रकाशन, जोधपुर

तीसरा मुगल: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर

0
तीसरा मुगल जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर - www.bharatkaitihas.com
तीसरा मुगल: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर

डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा रचित “तीसरा मुगल: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर” (Tīsara Mughal: Jalaluddīn Muhammad Akbar) एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कृति है, जिसमें लेखक ने अकबर के व्यक्तित्व, शासन, नीतियों और उनके समय की राजनीतिक परिस्थितियों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक पारंपरिक मुगल इतिहास-लेखन से हटकर अकबर (Akbar) के शासन को एक नई दृष्टि से देखती है और अनेक ऐसी घटनाओं को रेखांकित करती है जिन्हें मुख्यधारा के इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।

लेखक ने अकबर के जीवन को केवल एक सम्राट की कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे शासक के रूप में प्रस्तुत किया है जिसकी महत्वाकांक्षाएँ अत्यन्त व्यापक थीं। पुस्तक में यह स्पष्ट किया गया है कि अकबर ने अपने शासनकाल में साम्राज्य का विस्तार, प्रशासनिक संरचना, राजपूताना नीति, धार्मिक प्रयोगों और सैन्य अभियानों के माध्यम से एक विशाल और केंद्रीकृत शक्ति का निर्माण किया। लेकिन इन सभी पहलुओं के पीछे छिपे राजनीतिक उद्देश्य, रणनीतियाँ और संघर्ष भी उतनी ही स्पष्टता से उभरकर सामने आते हैं।

Teesra Mughal Jalaluddin Muhammad Akbar - www.bharatkaitihas.com
To purchase this book please click on Image.

डॉ. गुप्ता ने विशेष रूप से अकबर और महाराणा प्रताप के संघर्ष को विस्तार से विवेचित किया है। लेखक के अनुसार यह संघर्ष केवल दो राजाओं की लड़ाई नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं—स्वतंत्रता और विस्तारवादी साम्राज्यवाद—का टकराव था। पुस्तक के अध्यायों में यह प्रमाणित करने का प्रयास किया गया है कि अकबर किसी भी कीमत पर मेवाड़ पर अधिकार जमाना चाहता था, जबकि महाराणा प्रताप अपने स्वाभिमान और स्वाधीनता के लिए अन्त तक संघर्षरत रहे। पुस्तक में Akbar के दरबार, उनके सेनापतियों, नवरत्नों और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया है। लेखक कई प्रसंगों के माध्यम से यह बताते हैं कि अकबर का दरबार जितना प्रतापी दिखता था, उसके भीतर राजनीतिक स्पर्धाएँ, आंतरिक संघर्ष और दरबारी महत्वाकांक्षाएँ भी उतनी ही तीव्र थीं। Raja Todarmal, मान सिंह, बीरबल, अबुल फ़जल आदि के संबंध में लेखक ने कई ऐतिहासिक उद्धरण और घटनाएँ प्रस्तुत की हैं, जिनसे अकबर की नीतियों और उसके परिणामों का गहराई से आकलन किया जा सकता है। डॉ. गुप्ता की लेखन शैली सरल, प्रामाणिक और शोधपूर्ण है। उन्होंने फ़ारसी, राजस्थानी और मुगलकालीन स्रोतों का उपयोग करते हुए अनेक ऐसे प्रमाण प्रस्तुत किए हैं जो पारंपरिक इतिहास से भिन्न दृष्टिकोण सामने लाते हैं।

पुस्तक तीसरा मुगल: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर में कई घटनाएँ जैसे—अकबर के पारिवारिक संबंध, शहजादों का जीवन, दंडनीति, धार्मिक प्रयोग, और साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाएँ—इस प्रकार से वर्णित हैं कि पाठक अकबर के वास्तविक व्यक्तित्व को समझने में सक्षम होता है।

समग्रतः यह कृति अकबर के इतिहास को एक नई दृष्टि प्रदान करती है। यह न केवल इतिहास के छात्रों और शोधार्थियों के लिए मूल्यवान है, बल्कि उन पाठकों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो भारतीय इतिहास को गहराई से समझना चाहते हैं। डॉ. मोहनलाल गुप्ता ने इस पुस्तक के माध्यम से यह स्थापित किया है कि अकबर का शासन जितना भव्य दिखाई देता है, उतना ही जटिल और संघर्षपूर्ण भी था। यह पुस्तक निश्चित रूप से मुगल इतिहास के अध्ययन में एक महत्वपूर्ण योगदान प्रस्तुत करती है।

पुस्तक- तीसरा मुगल: जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर
लेखक- डॉ. मोहनलाल गुप्ता
प्रकाशक- शुभदा प्रकाशन जोधपुर

स्मृतिकाल में नारी MCQ

0
स्मृतिकाल में नारी MCQ - www.bharatkaitihas.com
स्मृतिकाल में नारी MCQ

स्मृतिकाल में नारी MCQ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए “स्मृतिकाल में नारी” विषय पर 70 बहुविकल्पीय प्रश्न। सही विकल्प के अंत में ✅ हरा टिक मार्क है।

1. स्मृति काल में नारी की स्थिति से क्या अभिप्राय है?
a. वैदिक ऋचाओं में वर्णित नारी स्थिति से
b. स्मृति ग्रंथों के रचना काल में स्त्रियों की सामाजिक स्थिति से ✅
c. मध्यकालीन धर्मग्रंथों में नारी की स्थिति से
d. आधुनिक कानूनों में नारी अधिकारों से

2. स्मृति ग्रंथ किनके बाद माने जाते हैं?
a. उपनिषदों के बाद
b. पुराणों के बाद
c. श्रुति (वेद, ब्राह्मण, आरण्यक एवं उपनिषद) के बाद ✅
d. रामायण-महाभारत के बाद

3. सामान्यतः स्मृतियों की रचना किस कालखण्ड में मानी जाती है?
a. ई.पू. 1500 – 1000
b. ई.पू. 1000 – 500 ✅
c. ई. 1 – 500
d. ई. 500 – 1000

4. निम्न में से कौन स्मृति ग्रंथ नहीं है?
a. मनु स्मृति (Manu Smriti)
b. याज्ञवलक्य स्मृति
c. गौतम स्मृति
d. ऋग्वेद ✅

5. स्मृतियों में मुख्यतः किन विषयों के लिए नियम बताए गए हैं?
a. केवल आर्थिक जीवन के लिए
b. केवल धार्मिक यज्ञों के लिए
c. सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन के लिए ✅
d. केवल राजनीतिक जीवन के लिए

6. स्मृति काल में नारी की स्थिति किसकी अपेक्षा भिन्न मानी गई है?
a. महाकाव्य काल की अपेक्षा
b. वैदिक काल की अपेक्षा ✅
c. मध्यकाल की अपेक्षा
d. आधुनिक काल की अपेक्षा

7. गृह्यसूत्रों और स्मृतियों के रचना-काल में नारी के बारे में क्या माना गया?
a. उसे पूर्णतः स्वतंत्र माना गया
b. उसे किसी भी पुरुष से स्वतंत्र रहने को कहा गया
c. उसे किसी न किसी पुरुष के आश्रय में रहना अनिवार्य माना गया ✅
d. उसे केवल धार्मिक जीवन तक सीमित रखा गया

8. पुत्री को किसके संरक्षण में रहने की व्यवस्था थी?
a. पति के
b. भाई के
c. पिता के ✅
d. राजा के

9. विधवा माता को किसके संरक्षण में रहना अनिवार्य था?
a. भाई के
b. पिता के
c. गुरु के
d. पुत्र के ✅

10. इस काल में किसका स्थान पुत्र की अपेक्षा निम्न माना जाने लगा?
a. माता का
b. कन्या का ✅
c. बहन का
d. दासी का

11. स्त्री के साथ भोजन करने वाले पुरुष को कैसे देखा गया?
a. श्रेष्ठ आचरण वाला
b. सामान्य आचरण वाला
c. गर्हित आचरण करने वाला ✅
d. धार्मिक आचरण वाला

12. किस प्रकार की स्त्री की प्रशंसा की गई?
a. प्रतिवाद करने वाली
b. अप्रतिवादिनी अर्थात प्रतिवाद न करने वाली ✅
c. वाचाल स्त्री
d. न्याय के लिए संघर्ष करने वाली

13. स्मृति काल में स्त्री के किस अस्तित्व का लोप हो गया?
a. सामाजिक अस्तित्व
b. आर्थिक अस्तित्व
c. स्वतन्त्र अस्तित्त्व ✅
d. धार्मिक अस्तित्व

14. स्त्री के शरीर पर किसका अधिकार माना जाने लगा?
a. राजा का
b. समाज का
c. पिता का
d. पति का ✅

15. मनु के अनुसार कन्या कब तक पिता के संरक्षण में रहती है?
a. विवाह तक ✅
b. रजस्वला होने तक
c. प्रथम संतान होने तक
d. गुरु गृह से लौटने तक

16. वृद्धावस्था में स्त्री पर किसका संरक्षण रहता था?
a. भाई का
b. शिष्य का
c. पुत्र का ✅
d. मित्र का

17. उत्तरवैदिक तथा उसके परवर्ती काल में स्त्री की दशा कैसी हो गई?
a. उत्थानशील
b. स्थिर
c. पतनोन्मुख ✅
d. अत्यधिक प्रगतिशील

18. सूत्रकाल में भी स्त्रियाँ किस धार्मिक क्रिया में भाग लेती थीं?
a. केवल पूजा में
b. यज्ञों में ✅
c. केवल व्रतों में
d. केवल तीर्थयात्रा में

19. सुलभा, गार्गी, मैत्रेयी किस प्रकार की स्त्रियाँ थीं?
a. केवल गृहिणी
b. दासी
c. विदुषी स्त्रियाँ ✅
d. राजकुमारी

20. विदेह के राजा जनक के यज्ञ में गार्गी ने किससे शास्त्रार्थ किया?
a. व्यास से
b. वशिष्ठ से
c. याज्ञवलक्य ऋषि से ✅
d. भारद्वाज से

21. ऋग्वैदिक काल से सूत्रकाल तक स्त्रियों के लिए किसका समुचित प्रबन्ध था?
a. सैन्य प्रशिक्षण का
b. व्यापार प्रशिक्षण का
c. शिक्षा का ✅
d. विदेशी यात्रा का

22. इस काल की नारी किस प्रकार की कलाओं में पारंगत कही गई है?
a. युद्ध कलाओं में
b. कृषि कलाओं में
c. ललित कलाओं में ✅
d. व्यापार कलाओं में

23. उस युग की स्त्रियाँ किस व्रत का पालन करती थीं?
a. वानप्रस्थ व्रत
b. संन्यास व्रत
c. ब्रह्मचर्य व्रत ✅
d. राजयोग व्रत

24. स्त्रियों का कौन-सा संस्कार भी संपन्न होता था?
a. नामकरण
b. जातकर्म
c. उपनयन संस्कार ✅
d. संन्यास दीक्षा

25. जैसे-जैसे समाज की संरचना क्लिष्ट होती गई, नारी के साथ क्या हुआ?
a. उसके अधिकार बढ़ते गए
b. उसके अधिकार स्थिर रहे
c. उसके अधिकार सीमित होते गए ✅
d. उसे शासक बना दिया गया

26. आर्यों के किससे सम्पर्क में आने पर सामाजिक विवाह संबंध बढ़े?
a. यूनानियों से
b. अनार्य लोगों से ✅
c. द्रविडों से
d. शक-कुषाणों से

27. अनार्य स्त्रियाँ किससे अपरिचित थीं?
a. कृषिकर्म से
b. युद्धकौशल से
c. वैदिक वाड्मय और आचार-विचार से ✅
d. व्यापार से

28. अनार्य स्त्रियों द्वारा वैदिक मंत्रों के किस प्रकार के उच्चारण का उल्लेख है?
a. शुद्ध उच्चारण
b. मौन उच्चारण
c. भ्रष्ट उच्चारण ✅
d. तीव्र उच्चारण

29. स्त्रियों को यज्ञों से अलग रखने का मुख्य कारण क्या बताया गया?
a. उनके स्वास्थ्य की रक्षा
b. उनकी शिक्षा की कमी
c. यज्ञों को निर्विघ्न सम्पन्न करना और वैदिक साहित्य की शुद्धता बनाए रखना ✅
d. राजकीय आदेश

30. स्मृतिकाल (ई.पू. 200 – ई. 300) में स्त्री के किस संस्कार का स्वतंत्र रूप से लोप हो गया?
a. नामकरण
b. उपनयन संस्कार ✅
c. विवाह संस्कार
d. अन्त्येष्टि संस्कार

31. विवाह के अवसर पर स्त्री का उपनयन संस्कार किस रूप में किया जाता था?
a. अलग वैदिक उपनयन की तरह
b. गुरु दीक्षा की तरह
c. केवल मौन व्रत की तरह
d. द्विज होने के प्रतीक के रूप में ✅

32. मनु के अनुसार कन्या का आचार्य कौन माना गया?
a. पिता
b. गुरु
c. माता
d. पति ✅

33. मनु के अनुसार कन्या के लिए वास्तविक उपनयन क्या है?
a. यज्ञोपवीत धारण
b. तीर्थयात्रा
c. विवाह ✅
d. व्रत-उपवास

34. मनु के अनुसार स्त्री का आश्रम किसे कहा गया है?
a. गुरु आश्रम
b. वानप्रस्थ आश्रम
c. संन्यास आश्रम
d. पति की सेवा को आश्रम ✅

35. स्मृतिकारों ने बालिकाओं के उपनयन में किसका निषेध किया?
a. अग्नि का प्रयोग
b. वस्त्र धारण का
c. वैदिक मंत्रों के पाठ का ✅
d. आहुति देने का

36. कालान्तर में स्त्रियाँ किन अधिकारों से वंचित कर दी गईं?
a. कृषि करने के अधिकार से
b. व्यापार करने के अधिकार से
c. वेदों के पठन-पाठन और यज्ञ करने के अधिकार से ✅
d. तीर्थयात्रा करने के अधिकार से

37. स्मृति काल में कन्या को शिक्षा सामान्यतः कहाँ मिलती थी?
a. गुरुकुलों में
b. विश्वविद्यालयों में
c. मठों में
d. अपने घर पर माता-पिता, भाई, बन्धु आदि से ✅

38. मनुस्मृति में किस प्रकार की कन्याओं से विवाह न करने का निर्देश है?
a. अत्यधिक गोरी और अल्पबोली
b. अति सांवली, नित्य रोगिणी, कटुभाषिणी आदि दोषयुक्त कन्याएँ ✅
c. पढ़ी-लिखी कन्याएँ
d. संगीत-निपुण कन्याएँ

39. ‘मिताक्षरा’ नामक प्रसिद्ध टीका किस स्मृति पर लिखी गई है?
a. मनुस्मृति पर
b. नारद स्मृति पर
c. याज्ञवलक्य स्मृति पर ✅
d. बृहस्पति स्मृति पर

40. मिताक्षरा के अनुसार कन्या का कौन-सा गुण आवश्यक है?
a. कन्या आयु में वर से अधिक हो
b. कन्या अनन्यपूर्विका हो अर्थात पहले किसी पुरुष से यौन सम्बन्ध न रहा हो ✅
c. कन्या न बोलने वाली हो
d. कन्या संतान उत्पन्न करने में अयोग्य हो

41. मिताक्षरा में कन्या के स्त्री होने का क्या अभिप्राय है?
a. केवल सौन्दर्यवान हो
b. केवल कुलीन हो
c. माँ बनने की योग्यता रखती हो ✅
d. केवल धार्मिक हो

42. धर्मसूत्रकारों और स्मृतिकारों के अनुसार कन्या का विवाह किस आयु में करने का विधान था?
a. 4 से 6 वर्ष
b. 6 से 8 वर्ष
c. 8 से 12 वर्ष ✅
d. 16 से 18 वर्ष

43. गौतम और पाराशर ने बारह वर्ष की आयु में रजोदर्शन होने पर क्या करने का विधान किया?
a. उपनयन संस्कार
b. विदाई
c. कन्यादान अर्थात विवाह ✅
d. संन्यास

44. ‘नग्निका’ शब्द का अर्थ विवाह योग्य कन्या की आयु के सन्दर्भ में क्या बताया गया है?
a. 4 से 6 वर्ष
b. 6 से 8 वर्ष
c. 8 से 10 वर्ष ✅
d. 14 से 16 वर्ष

45. आसुर-विवाह में क्या प्रचलन था?
a. वर-पक्ष कन्या को दान देता था
b. माता-पिता वर-पक्ष को धन देते थे
c. कन्या के माता-पिता वर-पक्ष से धन लेते थे ✅
d. दोनों पक्ष किसी से धन नहीं लेते थे

46. सूत्रकाल में भाई न होने पर स्त्री के उत्तराधिकार को किसने अस्वीकार किया?
a. मनु ने
b. वशिष्ठ ने
c. आपस्तम्ब ने ✅
d. कौटिल्य ने

47. आपस्तम्ब के अनुसार पुत्र के अभाव में किसे उत्तराधिकारी बनाया जाना चाहिए?
a. पुत्री को सीधे
b. राजा को
c. सपिंड बालक या शिष्य को ✅
d. पत्नी के भाई को

48. किसने पुत्र के न होने पर भी पुत्री को उत्तराधिकारिणी स्वीकार किया, चाहे उसे कम हिस्सा ही मिले?
a. मनु ने
b. वशिष्ठ ने
c. नारद ने
d. कौटिल्य ने ✅

49. मनु के अनुसार स्त्री-धन में कौन-सा धन नहीं आता?
a. माता द्वारा प्रदत्त धन
b. पिता द्वारा प्रदत्त धन
c. भाई द्वारा प्रदत्त धन
d. ग्राम समाज का कर धन ✅

50. मनु के अनुसार स्त्री अपनी सम्पत्ति का व्यय कब कर सकती थी?
a. पूर्ण स्वतंत्र होकर
b. केवल न्यायालय की अनुमति से
c. पति की आज्ञा के बिना नहीं कर सकती थी ✅
d. केवल पुत्र की अनुमति से

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

स्मृतिकाल में नारी MCQ : मुख्य अध्ययन सामग्री

स्मृति काल में नारी की स्थिति​

पुराण कालीन नारी MCQ

0
पुराण कालीन नारी MCQ - www.bharatkaitihas.com
पुराण कालीन नारी

पुराण कालीन नारी MCQ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए “पौराणिक काल में नारी की स्थिति” विषय पर 70 बहुविकल्पीय प्रश्न। सही विकल्प के अंत में ✅ हरा टिक मार्क है।

1. पौराणिक काल में नारी की स्थिति कैसी मानी गई है?
a) अत्यंत दयनीय
b) वैदिक एवं उत्तर वैदिक काल के समान संतोषजनक ✅
c) केवल घरेलू कार्यों तक सीमित
d) पूर्णतः अशिक्षित

2. पौराणिक काल में नारी विवाह सम्बन्धी निर्णय कैसे लेती थी?
a) पिता की आज्ञा से ही
b) समाज की पंचायत से
c) स्वयं निर्णय ले सकती थी ✅
d) केवल भाइयों की सलाह से

3. पौराणिक काल में नारी को किस प्रकार की सामाजिक बाध्यता नहीं थी?
a) शिक्षा ग्रहण करने की
b) पर्दा प्रथा का पालन करने की ✅
c) विवाह करने की
d) घर के कार्य करने की

4. पौराणिक काल किस कालखण्ड को कहा जाता है?
a) जब वेदों की रचना हुई
b) जब स्मृतियों की रचना हुई
c) जब पुराणों की रचना हुई ✅
d) जब उपनिषद रचे गए

5. पुराणों में किन तत्वों का समावेश हुआ है?
a) केवल राजनीति का
b) केवल दार्शनिक विचारों का
c) धर्म, अध्यात्म, इतिहास और काल्पनिक कथाओं का ✅
d) केवल लोककथाओं का

6. पौराणिक काल के आरम्भ और अंत के विषय में इतिहासकारों की क्या स्थिति है?
a) सब एक मत हैं
b) अधिकांश असहमत हैं
c) एक मत नहीं हैं ✅
d) मत व्यक्त ही नहीं किया गया

7. पुराणों में वैदिक देवी-देवताओं के साथ क्या किया गया?
a) उन्हें नकारा गया
b) उनका मानवीकरण किया गया ✅
c) उन्हें हटा दिया गया
d) केवल कुछ को स्वीकार किया गया

8. पुराणों में रामायण एवं महाभारत कालीन राजाओं के साथ क्या हुआ?
a) उनका तिरस्कार किया गया
b) उन्हें सामान्य मानव दिखाया गया
c) उनका दैवीकरण किया गया ✅
d) उन्हें इतिहास से बाहर कर दिया गया

9. बहुत से लोग पुराणों की रचना को किस काल से किस काल तक का मान लेते हैं?
a) वैदिक काल से गुप्त काल तक
b) वैदिक काल से महाकाव्य काल तक ✅
c) महाकाव्य काल से मध्यकाल तक
d) गुप्त काल से मुगल काल तक

10. पौराणिक काल को केवल किस राजवंश के काल तक सीमित करना उचित नहीं माना गया है?
a) नंद वंश
b) मौर्य वंश
c) गुप्त वंश ✅
d) चोल वंश

11. किन इतिहासकारों के अनुसार पौराणिक काल ईस्वी 300 से 600 तक माना गया है?
a) सभी इतिहासकारों के अनुसार
b) बहुत से इतिहासकारों के अनुसार ✅
c) कुछ विदेशी इतिहासकारों के अनुसार
d) केवल गुप्तकालीन विद्वानों के अनुसार

12. यदि पौराणिक काल को ई.300 से 600 माना जाए तो यह काल मुख्यतः किस साम्राज्य का है?
a) मौर्य साम्राज्य
b) कुषाण साम्राज्य
c) गुप्त साम्राज्य ✅
d) चोल साम्राज्य

13. पौराणिक काल में गुप्त सम्राटों की राजधानी कहाँ थी?
a) पाटलिपुत्र
b) कन्नौज
c) मगध ✅
d) उज्जयिनी

14. पौराणिक काल को केवल गुप्त काल तक सीमित न करने का मुख्य कारण क्या दिया गया है?
a) गुप्त कमजोर शासक थे
b) पुराणों की रचना गुप्तों के बाद भी होती रही ✅
c) पुराणों की रचना गुप्तों से पहले ही समाप्त हो गई
d) हर्ष ने पुराणों का विरोध किया

15. पौराणिक काल की परिभाषा में किस राजा के शासनकाल को भी समाहित करने की बात कही गई है?
a) अशोक
b) समुद्रगुप्त
c) हर्ष वर्द्धन ✅
d) विक्रमादित्य

16. गुप्तकाल को भारतीय इतिहास में किस रूप में जाना जाता है?
a) विज्ञान युग
b) युद्ध युग
c) धार्मिक पुनरुत्थान का काल ✅
d) मुस्लिम आक्रमण का काल

17. गुप्तकाल में वैदिक धर्म को किस रूप में प्रस्तुत किया गया?
a) जैन धर्म के रूप में
b) शैव धर्म के रूप में
c) भागवत् धर्म के रूप में ✅
d) बौद्ध धर्म के रूप में

18. गुप्तकाल में जनसामान्य को आकर्षित करने के लिए क्या किया गया?
a) करों में वृद्धि
b) युद्धों का विस्तार
c) पौराणिक कथाओं की रचना ✅
d) व्यापारिक प्रतिबंध

19. गुप्तकाल की समयावधि लगभग किससे किस तक मानी गई है?
a) ई.100 से ई.300
b) ई.200 से ई.400
c) ई.275 से ई.550 ✅
d) ई.500 से ई.800

20. पौराणिक काल में नारी की स्थिति के बारे में विभिन्न पुराणों से क्या ज्ञात होता है?
a) नारी अत्यंत शोषित थी
b) नारी को कोई अधिकार नहीं था
c) नारी की स्थिति बहुत अच्छी थी ✅
d) नारी को शिक्षा नहीं मिलती थी

21. पौराणिक काल में नारी को शिक्षा का अधिकार किन प्राचीन कालों की भाँति प्राप्त था?
a) केवल आधुनिक काल की भाँति
b) केवल मध्यकाल की भाँति
c) वैदिक, स्मृति, सूत्र और महाकाव्य काल की भाँति ✅
d) केवल स्मृति काल की भाँति

22. पौराणिक काल में नारी शिक्षा के कितने रूप बताए गए हैं?
a) एक
b) दो ✅
c) तीन
d) चार

23. पौराणिक काल में नारी शिक्षा के दो रूप कौन से थे?
a) प्राचीन और आधुनिक
b) लौकिक और पारलौकिक
c) आध्यात्मिक और व्यावहारिक ✅
d) ग्रामीण और शहरी

24. आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करने वाली कन्याओं को क्या कहा जाता था?
a) गृहिणी
b) राजकन्या
c) ब्रह्मवादिनी ✅
d) आचार्या

25. पौराणिक साहित्य में किस ब्रह्मवादिनी का नाम नहीं मिलता?
a) वृहस्पति-भगिनी
b) अपर्णा
c) मेना
d) अनसूया ✅

26. निम्न में से कौन-सी ब्रह्मवादिनी का उल्लेख पौराणिक काल के साहित्य में मिलता है?
a) एकपर्णा ✅
b) गार्गी
c) मैत्रेयी
d) सीता

27. पौराणिक साहित्य में किसका उल्लेख ‘ब्रह्मवादिनी कन्या’ के रूप में किया गया है?
a) संनति ✅
b) द्रौपदी
c) कुंती
d) तारा

28. उमा, पीवरी, धर्मव्रता आदि कन्याओं ने अपनी इच्छानुसार वर किसके बल पर प्राप्त किया?
a) धन के बल पर
b) विद्या के बल पर
c) तपस्या के बल पर ✅
d) युद्ध के बल पर

29. पौराणिक काल में व्यावहारिक शिक्षा ग्रहण करने वाली कन्याओं के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
a) वे केवल काव्य पढ़ती थीं
b) उन्होंने भी तपस्या से मनोनुकूल वर प्राप्त किया ✅
c) वे विवाह नहीं करती थीं
d) उन्हें घर का कार्य नहीं आता था

30. पौराणिक काल की गृहस्थ कन्याएँ किस प्रकार के कार्यों में निपुण होती थीं?
a) केवल सैन्य प्रशिक्षण में
b) केवल राजनीति में
c) गृहस्थी के कार्यों में ✅
d) केवल व्यापार में

31. पूर्व-वैदिक-युगीन अपाला अपने पिता की किस कार्य में सहायता करती थी?
a) व्यापार
b) कृषि कार्य ✅
c) लेखन
d) पशु पालन

32. उस युग की अधिकांश कन्याएँ कौन-सा कार्य भली-भाँति जानती थीं, जिसके कारण उन्हें ‘दुहिता’ कहा गया?
a) बुनाई
b) पौधरोपण
c) गाय दुहना ✅
d) भोजन बनाना

33. ‘दुहिता’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
a) जो दुहना जानती हो ✅
b) जो नृत्य जानती हो
c) जो युद्ध करे
d) जो विद्या पढ़े

34. पौराणिक काल की कन्याएँ सूत कातने के अतिरिक्त क्या-क्या जानती थीं?
a) खेती और शिकार
b) लेखन और मुद्रण
c) बुनना और वस्त्र सिलना ✅
d) युद्ध और अस्त्र-शस्त्र

35. पौराणिक काल की कन्याएँ किन कलाओं में निपुण कही गई हैं?
a) केवल चित्रकला में
b) केवल वाद्यसंगीत में
c) ललित कलाओं में ✅
d) केवल नाटक में

36. गुप्तकाल तक कन्या विवाह की स्थिति के विषय में क्या कहा गया है?
a) पूर्ण परिवर्तन हो गया
b) बाल विवाह अनिवार्य हो गया
c) स्थिति पूर्ववत् रही ✅
d) विवाह बंद हो गए

37. गुप्तकाल में किस प्रकार के विवाह का उल्लेख मिलता है जो प्रेम-विवाह का द्योतक है?
a) दैव विवाह
b) आर्ष विवाह
c) गान्धर्व विवाह ✅
d) असुर विवाह

38. गान्धर्व विवाह को किस प्रकार का विवाह बताया गया है?
a) समाज द्वारा आयोजित
b) माता-पिता द्वारा तय
c) समाज से छिपकर किया गया प्रेम विवाह ✅
d) केवल राजाओं के लिए

39. गान्धर्व विवाह का उल्लेख किस बात का परिचायक है?
a) बालिका विवाह के
b) जबरन विवाह के
c) युवती होने पर स्वतंत्र विवाह के ✅
d) विधवा विवाह के

40. थानेश्वर के राजा हर्ष वर्द्धन का शासनकाल किस अवधि में रहा?
a) ई.500–550
b) ई.550–600
c) ई.606–647 ✅
d) ई.700–750

41. हर्षकालीन ग्रंथों से नारी शिक्षा के बारे में क्या अनुमान होता है?
a) सबके लिए शिक्षा अनिवार्य थी
b) नारी शिक्षा सर्वत्र फल-फूल रही थी
c) सामान्य परिवारों में नारी शिक्षा का प्रसार लगभग अवरुद्ध हो गया था ✅
d) केवल ग्रामीण नारी शिक्षित थी

42. हर्षकाल तक किस वर्ग की कन्याओं के लिए शिक्षा के द्वार खुले हुए थे?
a) केवल ग्रामीण वर्ग
b) केवल शूद्र वर्ग
c) समाज के अभिजात्य वर्ग की कन्याएँ ✅
d) केवल साधु-संतों की पुत्रियाँ

43. हर्षकाल में अभिजात्य वर्ग की कन्याएँ किन भाषाओं के काव्य में प्रवीण थीं?
a) पाली और प्राकृत
b) हिन्दी और पाली
c) प्राकृत और संस्कृत ✅
d) तमिल और तेलुगु

44. हर्षकालीन अभिजात्य कन्याएँ किन-किन कलाओं में निपुण कही गई हैं?
a) तैराकी और शिकार
b) कृषि और व्यापार
c) संगीत, नृत्य, वाद्य एवं चित्रकला ✅
d) युद्ध और राजनीति

45. हर्षकालीन कवि बाण ने नारी शिक्षा का उल्लेख किस ग्रंथ में किया है?
a) कादंबरी
b) मेघदूत
c) हर्षचरित ✅
d) रघुवंश

46. ‘हर्षचरित’ में किस राजकन्या के संदर्भ में नारी की कलात्मक प्रगति का वर्णन मिलता है?
a) राजलक्ष्मी
b) राज्यश्री ✅
c) कौशल्या
d) सुभद्रा

47. ‘हर्षचरित’ के वर्णन के अनुसार राज्यश्री किसके बीच रहकर कलाओं का परिचय प्राप्त कर रही थी?
a) राजपुरुषों के बीच
b) विद्वान ब्राह्मणों के बीच
c) विदग्ध सखियों के बीच ✅
d) सैनिकों के बीच

48. ‘हर्षचरित’ में राज्यश्री के संदर्भ में किस प्रकार की कलाओं का विशेष उल्लेख है?
a) केवल युद्धकला
b) नृत्य-गीत आदि कलाएँ ✅
c) कृषि-कला
d) शिल्पकला

49. पौराणिक काल में नारी की स्थिति को वैदिक और उत्तर वैदिक काल के साथ किस रूप में रखा गया है?
a) उससे नीचे
b) उससे बहुत खराब
c) उसके समान या समान्य रूप से संतोषजनक ✅
d) उससे बिल्कुल भिन्न

50. पौराणिक काल में नारी पर पर्दा प्रथा न होने का क्या अर्थ है?
a) उसे समाज में आने की अनुमति नहीं थी
b) वह स्वतंत्र रूप से सामाजिक जीवन में भाग ले सकती थी ✅
c) उसे घर से बाहर निकलने की मनाही थी
d) वह केवल त्योहारों पर बाहर जाती थी

51. पौराणिक काल में नारी की शिक्षा के संदर्भ में ‘ब्रह्मवादिनी’ शब्द किस पर लागू होता है?
a) जो गृहस्थी चलाती हो
b) जो केवल संगीत जानती हो
c) जो आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण करती हो ✅
d) जो युद्धकला सीखे

52. पौराणिक काल की ब्रह्मवादिनी कन्याओं की एक विशेषता क्या थी?
a) वे विवाह नहीं करती थीं
b) वे राज्य शासन संभालती थीं
c) वे तपश्चर्या द्वारा अभीष्ट की प्राप्ति करती थीं ✅
d) वे केवल गृहकार्य करती थीं

53. उमा, पीवरी और धर्मव्रता की समानता किस बात में हैं?
a) सभी रानियाँ थीं
b) सभी कौरव कुल से थीं
c) सभी ने तपस्या के बल पर इच्छित वर पाया ✅
d) सभी ने युद्ध जीते

54. पूर्व-वैदिक-युगीन अपाला का उल्लेख किस भूमिका में हुआ है?
a) प्रसिद्ध नर्तकी के रूप में
b) प्रसिद्ध कवयित्री के रूप में
c) पिता के कृषि कार्य में सहयोगी कन्या के रूप में ✅
d) योद्धा के रूप में

55. पौराणिक काल की कन्याओं की ललित कलाओं में निपुणता से क्या संकेत मिलता है?
a) वे केवल मनोरंजन का साधन थीं
b) उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिताएँ करानी थीं
c) उन्हें सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास का अवसर मिला हुआ था ✅
d) उन्हें राजनीति से दूर रखा गया

56. गुप्तकाल में गान्धर्व विवाह के उदाहरण किस सामाजिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं?
a) केवल माता-पिता द्वारा तय विवाह
b) जाति-आधारित विवाह
c) प्रेमाधारित स्वेच्छा विवाह ✅
d) बाल विवाह की प्रथा

57. हर्षकालीन सामान्य परिवारों में नारी शिक्षा के लगभग अवरुद्ध हो जाने से क्या निष्कर्ष निकलता है?
a) शिक्षा केवल पुरुषों का अधिकार बनती जा रही थी ✅
b) शिक्षा सभी के लिए निषिद्ध थी
c) शिक्षा केवल निचले वर्ग को मिल रही थी
d) शिक्षा का महत्व समाप्त हो गया था

58. हर्षकाल में अभिजात्य वर्ग की कन्याओं का प्राकृत और संस्कृत काव्य में प्रवीण होना किसका प्रतीक है?
a) केवल मौखिक परंपरा का
b) उच्च स्तरीय साहित्यिक शिक्षा का ✅
c) केवल धार्मिक अनुष्ठानों का
d) शिल्पकला का

59. ‘भारतीय नारी की युग-युगीन स्थिति’ शीर्षक के अंतर्गत पौराणिक काल के अतिरिक्त किस-किस काल की नारी स्थिति पर अलग–अलग चर्चा का संकेत मिलता है?
a) केवल आधुनिक काल
b) केवल वैदिक काल
c) वैदिक, महाकाव्य, स्मृति, पूर्वमध्यकाल, मध्यकाल, ब्रिटिश और आधुनिक काल ✅
d) केवल मध्यकाल और आधुनिक काल

60. पौराणिक काल में नारी की शिक्षा और विवाह सम्बन्धी स्वतंत्रता को किस रूप में देखा जा सकता है?
a) नारी दासता के रूप में
b) नारी के पूर्ण पराधीन होने के रूप में
c) नारी के अपेक्षाकृत उच्च सामाजिक दर्जे के रूप में ✅
d) नारी के समाज से बहिष्कार के रूप में

61. पौराणिक काल की नारी शिक्षा में व्यावहारिक रूप से गृहस्थी कार्यों की शिक्षा देने का मुख्य उद्देश्य क्या समझा जा सकता है?
a) उन्हें राजसत्ता के लिए तैयार करना
b) उन्हें युद्ध के लिए तैयार करना
c) उन्हें सफल गृहिणी बनाना ✅
d) उन्हें व्यापार के लिए प्रशिक्षित करना

62. गुप्तकाल को धार्मिक पुनरुत्थान का काल कहने का एक कारण क्या है?
a) बौद्ध धर्म का पूर्ण नाश
b) जैन धर्म का अंत
c) वैदिक धर्म का भागवत् रूप में पुनर्प्रस्तुतीकरण ✅
d) ईसाई धर्म का प्रसार

63. पौराणिक काल में पुराणों की रचना में इतिहास और काल्पनिक कथाओं दोनों को शामिल करने से क्या संकेत मिलता है?
a) केवल कल्पना पर बल था
b) केवल तथ्यपरक इतिहास लिखा जा रहा था
c) धर्म, इतिहास और कल्पना का मिश्रित स्वरूप बनाया गया ✅
d) इतिहास को महत्व नहीं दिया गया

64. पौराणिक काल को गुप्त काल से आगे बढ़ाकर हर्षकाल तक समाहित करने का क्या लाभ है?
a) काल छोटा हो जाता है
b) नारी की स्थिति का विश्लेषण कठिन हो जाता है
c) पुराण-रचना और नारी स्थिति का व्यापक परिप्रेक्ष्य मिलता है ✅
d) गुप्तों की भूमिका समाप्त हो जाती है

65. हर्षकाल में नारी की शिक्षा केवल अभिजात्य वर्ग में सीमित रह जाने से समाज की कौन सी प्रवृत्ति उजागर होती है?
a) समान शिक्षा का विस्तार
b) लोकतांत्रिक सोच
c) वर्ग-आधारित शैक्षिक असमानता ✅
d) नारी के प्रति अत्यधिक सम्मान

66. ‘हर्षचरित’ में राज्यश्री के संदर्भ से नारी के किस विकास पक्ष पर विशेष प्रकाश पड़ता है?
a) आर्थिक विकास
b) सैन्य प्रशिक्षण
c) सांस्कृतिक एवं कलात्मक विकास ✅
d) राजनीतिक विकास

67. पौराणिक काल में नारी के लिए ‘तपश्चर्या’ का महत्व किस रूप में उभरकर आता है?
a) केवल दंड के रूप में
b) केवल दिखावे के लिए
c) इच्छित वर एवं अभीष्ट प्राप्ति के साधन के रूप में ✅
d) युद्ध की तैयारी के रूप में

68. पौराणिक काल में नारी की स्वतंत्र निर्णय क्षमता विशेषतः किस क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है?
a) कर निर्धारण में
b) युद्ध नीति में
c) अपने विवाह आदि के निर्णय में ✅
d) राज्य प्रशासन में

69. पौराणिक काल में नारी के लिए पर्दा प्रथा का अभाव किस ऐतिहासिक प्रवृत्ति से भिन्न था?
a) उत्तर मध्यकालीन कठोर पर्दा प्रथा से ✅
b) वैदिक काल से
c) स्मृति काल से
d) हर्षकाल से

70. पौराणिक काल की नारी की समग्र स्थिति को संक्षेप में कैसे अभिव्यक्त किया जा सकता है?
a) शोषित, निरक्षर और पराधीन
b) शिक्षा, विवाह निर्णय और सामाजिक जीवन में अपेक्षाकृत स्वतंत्र व सम्मानजनक ✅
c) केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित
d) पूर्णतः गृहबंदी और निराशाजनक

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

पुराण कालीन नारी MCQ : मुख्य अध्ययन सामग्री

पौराणिक काल में नारी की स्थिति

पूर्वमध्यकाल में नारी MCQ

0
पूर्वमध्यकाल में नारी MCQ - www.bharatkaitihas.com
पूर्वमध्यकाल में नारी MCQ

पूर्वमध्यकाल में नारी MCQ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए “पूर्वमध्यकाल में नारी की स्थिति” विषय पर 70 बहुविकल्पीय प्रश्न। सही विकल्प के अंत में ✅ हरा टिक मार्क है।

1. पूर्वमध्यकाल में नारी की स्थिति से आशय किस समय के भारत में नारी की स्थिति से है?
a) वैदिक काल
b) महाकाव्य काल
c) हर्ष की मृत्यु के बाद का काल ✅
d) ब्रिटिश शासन काल

2. हर्ष की मृत्यु से मुसलमानों के शासन की स्थापना तक के काल को क्या कहा जाता है?
a) प्राक्‌ ऐतिहासिक काल
b) पूर्वमध्यकाल ✅
c) उत्तरमध्यकाल
d) आधुनिक काल

3. बहुत से इतिहासकार पूर्वमध्यकाल की समय-सीमा किस प्रकार मानते हैं?
a) ई.200 से ई.800 तक
b) ई.400 से ई.1000 तक
c) ई.600 से ई.1300 तक ✅
d) ई.700 से ई.1400 तक

4. पूर्वमध्यकाल को और किस नाम से जाना जाता है?
a) गुप्त काल
b) राजपूत काल ✅
c) मौर्य काल
d) संगम युग

5. भारतीय इतिहास में प्राचीन काल की समाप्ति किस घटना से मानी जाती है?
a) अशोक की मृत्यु से
b) चंद्रगुप्त द्वितीय की मृत्यु से
c) हर्ष की मृत्यु से ✅
d) अकबर की मृत्यु से

6. हर्ष की मृत्यु किस ईस्वी सन् में मानी जाती है?
a) 550 ई.
b) 648 ई. ✅
c) 712 ई.
d) 800 ई.

7. हर्ष की मृत्यु के बाद भारतीय राजनीति के पटल से कौन-सा प्राचीन वर्ग लुप्त हो गया?
a) प्राचीन वैश्य
b) प्राचीन ब्राह्मण
c) प्राचीन क्षत्रिय ✅
d) प्राचीन शूद्र

8. हर्ष के बाद आरम्भ होने वाले युग को क्या कहा जाता है?
a) मौर्य युग
b) गुप्त युग
c) राजपूत-युग ✅
d) मुगल-युग

9. सातवीं से बारहवीं शताब्दी ईस्वी तक के काल को क्या कहा गया है?
a) उत्तर-वैदिक काल
b) पूर्व-मध्य-काल ✅
c) पौराणिक काल
d) औपनिवेशिक काल

10. पूर्वमध्यकाल तक आते-आते स्त्री के साथ क्या हुआ?
a) अधिकार बढ़ गए
b) अधिकार यथावत रहे
c) बहुत से अधिकार सीमित कर दिए गए ✅
d) स्त्री को पूर्ण स्वतंत्रता मिली

11. विज्ञानेश्वर ने किसका उद्धरण देकर स्त्री-आचरण पर टिप्पणी की?
a) मनु का
b) नारद का
c) शंख का ✅
d) वशिष्ठ का

12. शंख के उद्धरण के अनुसार स्त्री को घर से बाहर जाते समय क्या नहीं करना चाहिए?
a) अकेले जाना
b) गहने पहनना
c) बिना चादर ओढ़े जाना ✅
d) बच्चों को साथ ले जाना

13. शंख के अनुसार स्त्री को किनके अतिरिक्त किसी पर पुरुष से बात नहीं करनी चाहिए?
a) गुरु, पिता, भाई
b) बनिये, सन्यासी, वृद्ध वैद्य ✅
c) राजा, मंत्री, सैनिक
d) आचार्य, पंडित, लेखक

14. शंख के अनुसार स्त्री को अपने वस्त्र के बारे में क्या ध्यान रखना चाहिए?
a) केवल सिर ढँका होना चाहिए
b) घुटनों तक वस्त्र होना चाहिए
c) एड़ी तक वस्त्र पहने ✅
d) वस्त्र का रंग श्वेत हो

15. शंख के अनुसार स्त्री को किस प्रकार हँसना निषिद्ध बताया गया है?
a) ऊँची आवाज में
b) दूसरों के सामने
c) पति के सामने
d) मुँह ढके बिना ✅

16. धर्मशास्त्रीय नियमों के फलस्वरूप स्त्री किसके अधीन हो गई?
a) केवल राज्य के
b) केवल धर्मगुरुओं के
c) सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक रूप से पुरुष के अधीन ✅
d) केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र

17. कुलीन स्त्रियों के चरित्र-भ्रष्ट होने का कारण किनकी संगति को माना गया?
a) साध्वी स्त्रियाँ
b) धूर्त, वेश्या, अभिसारिणी आदि स्त्रियाँ ✅
c) गृहिणी स्त्रियाँ
d) शिक्षित स्त्रियाँ

18. पूर्वमध्यकाल में स्त्री पर लगाए गए अनेक नियन्त्रणों का मुख्य परिणाम क्या हुआ?
a) स्त्री अधिक शिक्षित हुई
b) स्त्री शस्त्र-विद्या में निपुण हुई
c) स्त्री पुरुष की पूर्ण सहचरी बनी
d) स्त्री पुरुष के अधीनस्थ हो गई ✅

19. पूर्वमध्यकाल में भी किन क्षेत्रों में प्रज्ञा-सम्पन्न स्त्रियों का योगदान उल्लेखनीय रहा?
a) कृषि एवं व्यापार
b) काव्य, साहित्य एवं ललित कलाएँ ✅
c) सैनिक और प्रशासनिक क्षेत्र
d) उद्योग एवं विज्ञान

20. मंडन मिश्र और शंकर के मध्य हुए शास्त्रार्थ की निर्णायिका कौन थीं?
a) अवन्ति सुन्दरी
b) भारती ✅
c) गार्गी
d) मैत्रेयी

21. भारती किस विद्या में विशेष रूप से पारंगत मानी गईं?
a) आयुर्वेद, खगोल
b) अर्थशास्त्र, राजनीति
c) तर्क, मीमांसा, वेदान्त, साहित्य एवं शास्त्रार्थ ✅
d) शिल्प, वास्तु, नृत्य

22. कवि राजशेखर की पत्नी का नाम क्या था, जो उत्कृष्ट कवयित्री थीं?
a) भारती
b) लीलावती
c) अवन्ति सुन्दरी ✅
d) भानुमती

23. अवन्ति सुन्दरी किस प्रकार के कार्य के लिए विशेष प्रसिद्ध थीं?
a) युद्ध नीति
b) भक्ति-गीत रचना
c) टीकाकार एवं कवयित्री के रूप में ✅
d) मूर्ति-निर्माण

24. पूर्वमध्यकाल में कुछ स्त्रियाँ शासन-व्यवस्था में कैसी भूमिका निभाती थीं?
a) केवल सलाहकार
b) केवल कर-संग्रहकर्ता
c) केवल धार्मिक अनुष्ठानकर्ता
d) शासक अथवा अभिभावक के अभाव में स्वयं शासन करती थीं ✅

25. पूर्व-मध्य कालीन समाज में किस प्रकार के विवाह का प्रचलन विशेष रूप से बढ़ गया था?
a) स्वयम्बर
b) गन्धर्व विवाह
c) अल्प-वय-विवाह ✅
d) विधवा-विवाह

26. अल्प-वय-विवाह के प्रचलन का प्रमुख कारण क्या बताया गया है?
a) दहेज प्रथा
b) शिक्षा का अभाव
c) सामाजिक दिखावा
d) विदेशी, विशेषकर इस्लामी आक्रमण ✅

27. विदेशियों द्वारा भारतीय स्त्रियों से विवाह करने की प्रवृत्ति के परिणामस्वरूप क्या उपाय किये गए?
a) अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहित हुए
b) बहुविवाह बन्द कर दिया गया
c) तलाक प्रथा प्रारम्भ हुई
d) आर्य-रक्त की शुद्धता हेतु बाल-विवाह का प्रावधान किया गया ✅

28. धर्मशास्त्रकारों ने बाल-विवाह का प्रावधान किस उद्देश्य से किया?
a) जनसंख्या बढ़ाने के लिए
b) आर्थिक समृद्धि के लिए
c) स्त्रियों के कौमार्य की रक्षा के लिए ✅
d) शिक्षा प्रसार हेतु

29. पूर्वमध्यकाल की नारी की स्थिति की तुलना यदि वैदिक नारी से की जाए तो वह कैसी प्रतीत होती है?
a) अधिक स्वतंत्र
b) लगभग समान
c) बिल्कुल भिन्न और अधिक बन्धनयुक्त ✅
d) केवल धार्मिक रूप से भिन्न

30. पूर्वमध्यकाल की नारी की स्थिति सम्बन्धी लेख किस लेखक द्वारा रचित है?
a) डॉ. रामशरण शर्मा
b) डॉ. मोहनलाल गुप्ता ✅
c) डॉ. इरफान हबीब
d) डॉ. सतीश चन्द्र

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

पूर्वमध्यकाल में नारी MCQ : मुख्य अध्ययन सामग्री

पूर्वमध्यकाल में नारी की स्थिति

- Advertisement -

Latest articles

डिजिटल क्रांति www.bharatkaitihas.com

डिजिटल क्रांति और भविष्य की तैयारी

0
चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है किंतु हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया...
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य - www.bharatkaitihas.com

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य

0
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक ऐसी पहेली, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज कोड-ब्रेकर्स से लेकर आज के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर कंप्यूटर्स...
पुष्पक विमान - www.bharatkaitihas.com

पुष्पक विमान विभीषण को क्यों नहीं लौटाया था श्रीराम ने?

0
रावण का वध करने के बाद जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो उन्होंने पुष्पक विमान लंका के नए राजा विभीषण को क्यों नहीं लौटाया?...
एनीमल फार्म - www.bharatkaitihas.com

एनीमल फार्म और भारतीय राजनीति

0
क्या आपने उस किताब का नाम सुना है जिसने 1950 के दशक में पूरी दुनिया में आग लगा दी थी! क्या आपने एनीमल फार्म...
हरम बेगम का कपट जाल - www.bharatkaitihas.com

हरम बेगम का कपट जाल (69)

0
बाकी काकशाल नामक एक अमीर ने मिर्जा हकीम से कहा कि यह हरम बेगम का कपट जाल है, इसलिए वहाँ जाना ठीक नहीं है...