Home Blog Page 154

रौशनआरा का रुतबा (37)

0
रौशनआरा का रुतबा - bharatkaitihas.com
रौशनआरा का रुतबा

शाहजादी रौशनआरा (Roshanara Begum) का रुतबा एक समय के लिए समूची मुगलिया सल्तनत में सबके सिर चढ़कर बोलने लगा। इसी रुतबे के बल पर रौशनआरा ने वली-ए-अहद दारा शिकोह (Dara Shikoh) का सिर कटवाया तथा शाह बेगम जहानआरा (Jahanara Begum) को परास्त कर दिया!

कहने को तो शाहजहाँ के बेटों में हुआ उत्तराधिकार का युद्ध मुगल शहजादों का संघर्ष था किंतु वास्तविकता यह थी कि यह युद्ध मुगलिया हरम में सत्ता एवं शक्ति की प्राप्ति के लिए चल रहे भीषण मनोमालिन्य का परिणाम था।

जब से शाहजहाँ ने जहानआरा को शाह-बेगम बनाया था, तब से शहजादी रौशनआरा (Roshanara Begum), मन ही मन जला करती थी। वह जहानआरा (Jahanara Begum) को परास्त करके स्वयं शाह-बेगम बनने का सपना देखा करती थी। इसलिए वह जहानआरा द्वारा शाहजहाँ के उत्तराधिकारी के रूप में पसंद किए गए भाई दारा शिकोह (Dara Shikoh) को नापसंद करने लगी और उद्दण्ड औरंगजेब (Aurangzeb) का पक्ष लेने लगी।

शाहजादी रौशनआरा (Roshanara Begum) अपनी बड़ी बहिन जहानआरा से तीन साल छोटी थी तथा औरंगजेब से लगभग एक साल बड़ी थी। जिन दिनों शाहजहाँ ने जहानआरा के कहने से औरंगजेब को माफ करके दक्खिन का सूबेदार बनाया था, उन दिनों से ही शाहजादी रौशनआरा चिट्ठियां लिखकर औरंगजेब को शाहजहाँ, दारा शिकोह तथा जहानआरा (Jahanara Begum) के विरुद्ध भड़काने लगी थी। इस पर औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने पिता शाहजहाँ को दारा शिकोह (Dara Shikoh) के विरुद्ध कठोर पत्र लिखे तथा शाहजहाँ के आदेश स्वीकार करने बंद कर दिए।

इस पर शाहजहाँ ने औरंगजेब को शाही फरमान भेजकर दिल्ली बुलाया ताकि शहजादों के बीच चल रहे पारिवारिक झगड़े को सुलझाया जा सके। जब यह बात शाहजादी रौशनआरा (Roshanara Begum) को पता लगी तो उसने औरंगजेब (Aurangzeb) को पत्र लिखकर सावधान किया कि वह भूल कर भी दिल्ली में पांव न रखे। शाहजहाँ की योजना उसे गिरफ्तार करने की है। संभव है कि दारा शिकोह परिस्थिति का लाभ उठाकर औरंगजेब को जान से मार डाले।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

बहिन का पत्र मिलने के बाद औरंगजेब ने आगरा आने की हिम्मत नहीं की। यही वह वत्र था जिसके कारण औरंगजेब की आंखों में रौशनआरा का रुतबा बढ़ गया।

इस पत्र के बाद औरंगजेब कभी भी अपने बाप से मिलने के लिए राजधानी नहीं आया था और सदैव रौशनआरा के प्रति कृतज्ञ रहा था जिसने उसे समय पर सावधान करके उसके प्राणों की रक्षा की थी। जब औरंगजेब बादशाह बन गया तो रौशनआरा (Roshanara Begum) ने मांग की कि दारा शिकोह का सिर काटकर मुझे सौंप दिया जाए तथा जहानआरा को शाह-बेगम के पद से हटाकर जेल में डाल दिया जाए।

औरंगजेब (Aurangzeb) को रौशनआरा की तरफ से दारा शिकोह के सम्बन्ध में की गई मांग तो स्वीकार्य थी किंतु जहानआरा के भविष्य के सम्बन्ध में वह थोड़ा परिवर्तन चाहता था। वह जहानआरा को शाह-बेगम के पद से तो हटाना चाहता था किंतु उसे जेल में नहीं डालना चाहता था।

जब स्वयं जहानआरा (Jahanara Begum) ने पिता शाहजहाँ के साथ बंदी की तरह रहने की जिद की तो रौशनआरा की यह मांग स्वतः पूरी हो गई। इसके बाद औरंगजेब ने रौशनआरा को शाह-बेगम घोषित कर दिया। इसके बाद तो रौशनआरा का रुतबा देखने-दिखाने लायक वस्तु बन गई।

To read this book, please click on photo.

इस प्रकार जहानआरा का पद छीनकर रौशनआरा ने उसे परास्त कर दिया तथा उसने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी मुराद पूरी की। रौशनआरा ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली में एक विशाल बाग बनवाया जिसे ‘रौशनआरा बाग’ कहा जाता था। अंग्रेजों ने अपने शासन काल में उसी बाग में ‘रौशनआरा क्लब’ का निर्माण करवाया जो अब भी उत्तरी-दिल्ली में देखा जा सकता है। रौशनआरा अपने भाई दारा शिकोह का सिर क्यों कटवाना चाहती थी, इस पर विचार किया जाना चाहिए। रौशनआरा ने जहानआरा को शिकस्त देने के लिए लाल किले (Red Fort of Agra) के भीतर बैठकर दारा के विरुद्ध इतने षड़यंत्र रचे थे कि रौशनआरा को लगता था कि यदि दारा शिकोह (Dara Shikoh) को जीवित छोड़ दिया गया और भाग्य के जोर से वह कभी बादशाह बन गया तो रौशनआरा का सिर कटवाए बिना नहीं रहेगा। इसलिए शाहजादी रौशनआरा (Roshanara Begum) की मांग पर औरंगजेब (Aurangzeb) ने दारा का सिर कटवाकर रौशनआरा को सौंप दिया। रौशनआरा ने वह कटा हुआ सिर सोने की किनारी लगी पगड़ी में लपेटा और उसे एक खूबसूरत डिब्बे में बंद करके अपने पिता शाहजहाँ को अपनी तथा औरंगजेब की ओर से उपहार के रूप में भिजवाया।

जिस समय यह उपहार शाहजहाँ के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, उस समय शाहजहाँ भोजन करने बैठ ही रहा था। उसने उत्सुकता वश उसी समय उपहार को खोला और दारा का कटा हुआ सिर देखते ही बेहोश होकर धरती पर गिर गया। होश में आने पर शाहजहाँ इतना अवसादग्रस्त हो गया कि कई दिनों तक उसने अन्न का दाना मुंह में नहीं डाला।

शाहजहाँ ने सपनों में भी नहीं सोचा था कि उसके बच्चों की लड़ाई इतना घृणित रूप धारण कर लेगी। वह कई बार जहानआरा (Jahanara Begum) पर बरस पड़ता जिसने कई बार औरंगजेब की गलतियों पर पर्दा डाला था और उसे बादशाह से क्षमादान दिलवाया था किंतु अब किसी के किए कुछ नहीं हो सकता था!

दारा शिकोह (Dara Shikoh) तथा जहानआरा से निबटकर रौशनआरा (Roshanara Begum) ने शाह-बेगम के रूप में शाही कामकाज में हस्तक्षेप करना आरम्भ कर दिया तथा मुगलिया हरम पर कठोर अनुशासन लाद दिया। औरंगजेब की बेगमों को रौशनआरा का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने औरंगजेब से रौशनआरा द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायतें करनी शुरु कर दीं।

रौशनआरा ने शासन में भ्रष्टाचार करके अमीरों से बड़ी-बड़ी रिश्वतें खानी शुरु कर दीं तथा उन्हें बड़ी-बड़ी जागीरें दिलवा दीं। इन हथकण्डों से रौशनआरा कुछ ही समय में बहुत अमीर बन गई। उसने बहुत सा सोना और बड़ी-बड़ी जागीरें हथिया लीं। ये शिकायतें भी औरंगजेब तक पहुंचने लगीं।

औरंगजेब (Aurangzeb) अपनी बहिन के सम्बन्ध में आ रही शिकायतों को अनसुनी करता रहा किंतु जब औरंगजेब ने यह अफवाह सुनी कि रौशनआरा किसी पुरुष से प्रेम करती है तो वह रौशनआरा (Roshanara Begum) से नाराज हो गया। क्योंकि औरंगजेब के परबाबा अकबर ने मुगल शहजादियों के विवाह करने पर रोक लगा रखी थी।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

शाहजहाँ के हीरे मोती (38)

0
शाहजहाँ के हीरे मोती - bharatkaitihas.com
शाहजहाँ के हीरे मोती

यह तो जगजाहिर है कि मुगलों के खजाने के सामने कारूं का खजाना भी कुछ नहीं रहा होगा किंतु शाहजहाँ (Shahjahan) के हीरे मोती कुछ अलग ही कहानी कहते थे। यही कारण था कि शाहजहाँ और औरंगजेब (Aurangzeb) में हीरे-मोतियों को लेकर झगड़ा हुआ!

जिस समय औरंगजेब ने शाहजहाँ को बंदी बनाया था, उस समय शाहजहाँ के पास अकूत सम्पदा थी जिसमें दुनिया भर के व्यापारियों द्वारा विगत सवा सौ साल में मुगल बादशाह को बेचे गए दुर्लभ हीरे-मोती, माणक, पन्ना, याकूत, गोमेद और लाल शामिल थे। शाहजहाँ के हीरे मोती सैंकड़ों ऊँटों पर भी नहीं लादे जा सकते थे।

इस खजाने का बहुत सा हिस्सा दारा शिकोह (Dara Shikoh) अपने साथ ले गया था। बादशाह ने भी इस खजाने का कुछ हिस्सा ऊंटों पर लाद कर दारा शिकोह के पीछे दौड़ाया था। औरंगजेब (Aurangzeb) के लाल किले में घुसने से पहले शाहजहाँ (Shahjahan) ने इस खजाने का बहुत सा हिस्सा आगरा के लाल किले में ऐसी जगह छिपा दिया था जहाँ से वह औरंगजेब के हाथ न लग सके।

जब औरंगजेब ने देखा कि खजाना लगभग खाली है तथा शाहजहाँ के हीरे मोती गायब हैं तो वह हैरान रह गया। उसने तो बचपन से लेकर आज तक इस खजाने के बारे में तरह-तरह के किस्से सुने थे किंतु यहाँ तो ऐसा कुछ नहीं था। इसलिए औरंगजेब अपने बाप के कमरे में घुस गया और उससे शाही खजाने के हीरे-मोती और महंगे रत्न देने की मांग की। शाहजहाँ ने औरंगजेब को बताया कि खजाने का अधिकांश भाग आगरा के लाल किले (Red Fort Of Agra) की मरम्मत करवाने, दिल्ली का लाल किला (Red Fort of Delhi) बनवाने तथा आगरा में ताजमहल (Tajmahal) बनाने में खर्च हो चुका है।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

औरंगजेब (Aurangzeb) को अपने बूढ़े बाप की बात पर विश्वास नहीं हुआ इसलिए उसने शाहजहाँ (Shahjahan) पर और अधिक सख्ती की तथा शाहजहाँ के शरीर पर मौजूद एवं पगड़ी में लगे हीरे-पन्ने उतार लिए। इस पर शाहजहाँ ने औरंगजेब से कहा कि ये जवाहरात और जेवरात सल्तनत की सम्पत्ति नहीं हैं, मेरी व्यक्तिगत सम्पत्ति हैं। इस पर औरंगजेब ने शाहजहाँ को लताड़ पिलाई और उससे कहा कि बादशाह की कोई भी सम्पत्ति व्यक्तिगत नहीं होती, यह रियाया के कर से और दुश्मनों की लूट से अर्जित की गई सम्पत्ति है, बादशाह तो उसका संरक्षक मात्र है, इसे केवल रियाया की भलाई के लिए खर्च किया जा सकता है।

औरंगजेब ने शाहजहाँ (Shahjahan) के उन निजी सेवकों को बंदी बना लिया जो अब तक शाहजहाँ को छोड़कर नहीं भागे थे। नए बादशाह ने उन्हें कोड़ों से पिटवाया ताकि वे उस सम्पत्ति का पता बता दें जिसे पुराने बादशाह शाहजहाँ ने कहीं छिपा दिया है। औरंगजेब ने शाहजहाँ, दारा शिकोह (Dara Shikoh) तथा जहानआरा (Jahanara) के महलों में रखे जेवर, कपड़े, फर्नीचर तथा अन्य सामान को एकत्रितक करवाकर उन पर अपनी मुहर लगवा दी। ताकि कोई व्यक्ति इस सम्पत्ति को लेकर नहीं भाग सके।

To read this book, please click on photo.

औरंगजेब (Aurangzeb) को ज्ञात हुआ कि आगरा से भागते समय दारा शिकोह (Dara Shikoh) आगरा के किले में 11 लाख रुपयों के हीरे-जवाहरात कहीं छिपा गया है। उसे लगा कि शाहजहाँ (Shahjahan) को अवश्य ही इन हीरे-जवाहरातों के बारे में ज्ञात होगा। शाहजहाँ ने इस बात की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस पर औरंगजेब ने अपने बाप से कहा कि वह उन नाचने-गाने वालियों को समर्पित करे जो शाहजहाँ तथा दारा के महल में नाचा करती थीं। शाहजहाँ ने ऐसा करने से भी मना कर दिया। वे सब दासियां, औरंगजेब के भय से आगरा छोड़कर दूसरे शहरों में भाग गई थीं और औरंगजेब उन्हें ढूंढ नहीं सका। जब औरंगजेब ने देखा कि उसका बूढ़ा और जिद्दी बाप उसकी कोई बात नहीं मान रहा है तो औरंगजेब ने शाहजहाँ के कक्ष से अपने बेटे सुल्तान मुहम्मद का पहरा हटा दिया और उसकी जगह मुतमाद नामक हिंजड़े को बूढ़े बादशाह की खबर लेने के लिए नियुक्त किया। मुतमाद बहुत ही जल्लाद सिद्ध हुआ। उसने बादशाह के साथ बहुत बदतमीजी की तथा बादशाह को कपड़े-लत्ते के लिए भी तरसा दिया। मुतमाद को देखकर बादशाह को ऐसा लगने लगा कि वह अब इस हिंजड़े का दीन दास बन गया है।

जब बादशाह इस पर भी नहीं झुका तो औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने बाप पर इल्जाम लगाया कि आपकी आंखों के सामने दारा शिकोह ने इस्लाम को मिटाने तथा काफिरों के मजहब को लागू करने का काम किया किंतु आप बादशाह होते हुए भी चुप रहे। इसलिए आप मेरे नहीं, अपितु इस्लाम के गुनहगार हैं। इसलिए अल्लाह ने आपसे बादशाहत छीनकर मुझे प्रदान की है, हालांकि मुझे बादशाहत की जरा भी इच्छा नहीं है।

शाहजहाँ (Shahjahan) ने औरंगजेब (Aurangzeb) के इस ढोंग के लिए उसे तिरस्कार पूर्ण पत्र लिखे और उसे सल्तनत का लुटेरा बताते हुए उसकी खूब लानत-मलानत की तथा उसे लिखा कि वक्त आने पर तेरे बेटे भी तेरे साथ वही करेंगे जो तूने मेरे साथ किया है।

औरंगजेब इस पत्र को पढ़कर तिलमिला गया। उसने अपने बाप को जवाब दिया कि मैं आपके जैसा खराब बादशाह नहीं हूँ। इसलिए मेरे बेटे मेरे साथ ऐसा नहीं करेंगे, और यदि करेंगे तो अल्लाह मेरी नेकनियति को देखकर मेरी रक्षा करेंगे।

इसके बाद बाप-बेटे के बीच कटु पत्रों का एक लम्बा सिलसिला चला। अंत में बूढ़ा बादशाह शाहजहाँ (Shahjahan) अपने झक्की बेटे से हार गया और उसने औरंगजेब (Aurangzeb) के पत्रों का जवाब देना बंद कर दिया।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

शाहजहाँ की मृत्यु (39)

0
शाहजहाँ की मृत्यु - bharatkaitihas.com
शाहजहाँ की मृत्यु

आखिर एक शाम शाहजहाँ (Shahjahan) की मृत्यु हो गई। जिस आदमी ने लाखों लोगों को मौत बांटी थी, आज वही आदमी मर गया और उसकी मौत से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा।

शाहजहाँ (Shahjahan) ने दुष्ट औरंगजेब (Aurangzeb) के पत्रों का जवाब देना बंद कर दिया था किंतु औरंगजेब गाहे-बगाहे कठोर चिट्ठियां लिखकर अपने बाप का दिल दुखाता रहता था। शाहजहाँ को अब उम्मीद नहीं रह गई थी कि वह कभी इस कैद से आजाद हो सकेगा फिर भी उसने एक बार हिम्मत अवश्य की कि वह अपने मुट्ठी भर पुराने नौकरों की मदद से लाल किले (Lal Qila) से निकल भागे किंतु लाल किले की दीवारों ने बूढ़े बादशाह को भागने नहीं दिया। वह पकड़ा गया तथा उसे और अधिक सख्त पहरे में रख दिया गया।

बादशाह ने लाल किले (Lal Qila) में यमुनाजी की ओर बनी जिस मुसम्मन बुर्ज के पीछे की सीढ़ियों से भागने का प्रयास किया था, मुतमाद हिंजड़े ने वहाँ पक्की दीवार बनवाकर सीढ़ियों को बंद करवा दिया। वह बादशाह के प्रति और अधिक कठोर हो गया और बात-बात पर अपने पुराने बादशाह की अवज्ञा करने लगा।

शाहजहाँ (Shahjahan) के बेटे-पोतों में से दारा शिकोह (Dara Shikoh), सुलेमान शिकोह, शाहशुजा तथा मुरादबक्श मारे जा चुके थे। अब शाहजहाँ के पुत्रों में से केवल औरंगजेब (Aurangzeb) तथा पोतों में से दारा शिकोह का छोटा पुत्र सिपहर शिकोह तथा औरंगजेब के चार पुत्र जीवित बचे थे जिनसे शाहजहाँ को किसी प्रकार की सहायता मिलने की उम्मीद नहीं थी। 

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

भागने का प्रयास करने से पहले शाहजहाँ (Shahjahan), जनाना महल के ऊपर बने मुसम्मन बुर्ज की बरसाती में आ जाता था और वहाँ से ताजमहल देखा करता था किंतु अब शाहजहाँ को बुर्ज पर जाने से रोक दिया गया था। इस कारण शाहजहाँ को ताजमहल के दर्शन भी दुर्लभ हो गए थे।

जहानआरा ने अपने भाई औरंगजेब (Aurangzeb) से पत्र-व्यवहार करके उससे अनुरोध किया कि मरहूम दारा शिकोह तथा मुरादबक्श की बेसहारा पुत्रियों को जहानआरा के संरक्षण में दे दिया जाए। औरंगजेब ने ये शहजादियां जहानआरा (Jahanara Begum) को सौंप दीं। जब शहजादियां बंदियों की तरह फटे कपड़ों में जहानआरा के सामने लाई गईं तो जहानआरा की छाती हाहाकार कर उठी। इत्र से भीगे रहने वाले उनके कपड़ों पर धूल जमी हुई थी।

To read this book, please click on photo.

जहानआरा ने पितृविहीन बच्चियों को छाती से लगा लिया और उनकी परवरिश करने लगी। इस काम में जहानआरा (Jahanara Begum) का दिन बहुत आसानी से बीत जाता था। एक-एक करके आठ साल बीत गए और ई.1665 की सर्दियां आ गईं। इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ी जिसके कारण शाहजहाँ गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। जहानआरा ने उसकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी किंतु जब ई.1666 की जनवरी आरम्भ हुई तो शाहजहाँ के बचने की उम्मीद जाती रही। यहाँ तक कि उसके लिए उठना-बैठना भी संभव नहीं रहा। अब शाहजहाँ (Shahjahan) 74 साल का बूढ़ा हो चला था। उसकी समस्त शक्तियां क्षीण हो चुकी थीं। वह कई-कई दिनों तक बेहोश जैसी स्थिति में रहता था। वह जब भी होश में आता तो जहानआरा उससे प्रार्थना करती कि वह औरंगजेब (Aurangzeb) के अपराधों को क्षमा कर दे किंतु शाहजहाँ ऐसा करने से मना कर देता था। 22 जनवरी 1666 की सुबह बादशाह अचानक उठकर बैठ गया। उसने जहानआरा को आवाज लगाई जो एक मोटी सी रजाई लेकर उसके पलंग के पास धरती पर ही पड़ी रहती थी। बादशाह ने बेटी से कहा कि वह औरंगजेब के लिए क्षमापत्र लिखे।

जहानआरा (Jahanara Begum) ने भीगी पलकों और कांपते हाथों से क्षमापत्र लिखा जिसमें औरंगजेब द्वारा अपने पिता के प्रति किए गए समस्त अपराधों को क्षमा कर दिया गया था। शाहजहाँ (Shahjahan) ने निर्विकार भाव से उस पत्र पर अपने हस्ताक्षर कर दिए और जहानआरा ने उस कागज पर शाहजहाँ की मोहर अंकित कर दी।

इस समय तक शाहजहाँ (Shahjahan) की दो बेगमें जीवित थीं- अकबराबादी महल (Akbarabadi Mahal) और फतहपुरी महल (Fatehpuri Mahal)। शाहजहाँ ने उन्हें बुलवाया और उनके साथ बैठकर इबादत करने लगा। शाहजहाँ ने अल्लाह को उसकी समस्त रहमतों के लिए शुक्रिया कहा और अपने पलंग पर लेटकर जहानआरा के सिर पर हाथ रख लिया। थोड़ी देर बाद उसने कुछ अस्फुट शब्दों में अपनी इस संरक्षिका को सांत्वना देने की चेष्टा की तथा उन्हीं क्षणों में उसके प्राण पंखेरू उड़ गए। जहानआरा (Jahanara Begum) अपने बूढ़े बाप की छाती पर गिरकर चीत्कार कर उठी।

शाहजहाँ की मृत्यु हो चुकी थी। इस समय शाम हो रही थी और जनाना महल में कोई भी पुरुष उपस्थित नहीं था। शाही औरतें दुखियारियों की तरह रोने लगीं, जिन्हें चुप कराने वाला कोई नहीं था।

शाहजहाँ (Shahjahan) अपनी मृत्यु से पहले कई बार यह इच्छा व्यक्त कर चुका था कि उसकी देह मुमताज की कब्र के पास दफनाई जाए। इसलिए मुसम्मन बुर्ज की वह दीवार तोड़ी गई जो कुछ साल पहले, शाहजहाँ को लाल किले (Lal Qila) से भाग जाने से रोकने के लिए बनाई गई थी।

शाहजहाँ की मृत्यु के बाद शाहजहाँ (Shahjahan) की रूह अपनी देह छोड़कर भाग गई थी जिसे औरंगजेब (Aurangzeb) की कोई दीवार रोक नहीं सकती थी।

मुसम्मन बुर्ज वाली सीढ़ियों के रास्ते से शाहजहाँ की देह को यमुनाजी तक लाया गया और यहाँ से एक नाव में रखकर ताजमहल (Tajmahal) में ले जाया गया जो किसी समय आम्बेर के कच्छवाहों का तेजोमय महल हुआ करता था तथा जिसे शाहजहाँ ने एक विशाल कब्रगाह में बदल दिया था।

इसी कब्रगाह के एक तहखाने में मुमताज महल की मृत देह वर्षों से लेटी हुई कयामत होने की प्रतीक्षा कर रही थी। शाहजहाँ (Shahjahan) की मृत्यु ने उसे भी वहीं लेट जाने का अवसर प्रदान कर दिया। शाहजहाँ की मृत देह वहीं लेटकर कयामत होने की प्रतीक्षा करने लगी।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

शाहबेगम (40)

0
शाहबेगम - bharatkaitihas.com
शाहबेगम

औरंगजेब (Aurangzeb) ने जहानआरा को फिर से शाहबेगम (Shah Begum) बना दिया! वह अपनी इस बड़ी बहिन के अहसान कभी नहीं भूल सकता था। उसी ने औरंगजेब को पाला था।

औरंगजेब ने अपनी इस पुत्री को शाहबेगम (Shah Begum) का दर्जा दिया था। यह ओहदा मुमताज महल (Mumtaz Mahal) की मृत्यु के बाद रिक्त हुआ था। शाहबेगम के ओहदे के कारण ही जहानआरा अपने भाइयों एवं बहिनों सहित पूरे मुगलिया हरम (Mughal Harem) पर शासन करती थी।

जब शाहजहाँ मर गया तो औरंगजेब (Aurangzeb) दिल्ली से आगरा आया और अपनी बहिन शाहबेगम (Shah Begum) जहानआरा से मिला। जहानआरा ने उसे वह क्षमापत्र सौंप दिया जो शाहजहाँ ने अपने अंतिम क्षणों में लिखवाया था। औरंगजेब के लिए कागज के इस टुकड़े का कोई महत्व नहीं था, फिर भी अपनी बड़ी बहिन का दिल रखने के लिए औरंगजेब ने वह क्षमापत्र स्वीकार कर लिया।

बहुत देर तक भाई-बहिन एक-साथ बैठकर पुराने दिनों को याद करते रहे। औरंगजेब ने अनुभव किया कि बहिन की आंखों में औरंगजेब के प्रति किसी बात को लेकर कोई शिकायत नहीं थी। हालांकि इस बीच जहानआरा की आंखों में पुरानी बातों को याद करके जाने कितनी बार पानी आया किंतु औरंगजेब की शैतानी आंखों की बिल्लौरी चमक एक बार के लिए भी नम नहीं हुई। औरंगजेब अपनी इस बहिन को देखकर हैरान था। जाने ऊपर वाले ने उसे किस मजबूत मिट्टी से गढ़ा था, कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों नहीं हो, वह कभी परेशान नहीं होती थी!

औरंगजेब (Aurangzeb) यह देखकर भी हैरान था कि शहजादी जहानआरा करोड़ों रुपयों की मालकिन होने के बावजूद पिछले नौ साल से फकीरों जैसा जीवन जी रही थी तथा उसके चेहरे पर संतोष और तृप्ति की आभा दमक रही थी। जहानआरा (Jahanara) के पास बेतहाशा सोना-चांदी और लाखों रुपए वार्षिक आय की जागीरें थीं, वह चाहती तो औरंगजेब के बादशाह बनने के बाद उससे समझौता करके आराम से अपनी जिंदगी जी सकती थी किंतु उसने अपने समस्त ऐश्वर्य को ठोकर मारकर अपने बीमार, बूढ़े एवं अपदस्थ पिता के साथ बंदी की तरह जीवन जिया था।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

पिछले नौ साल में जहानआरा (Jahanara) ने जनाना महल से बाहर झांककर भी नहीं देखा था किंतु अब शाहजहाँ कयामत तक विश्राम करने के लिए ताजमहल में जा चुका था तथा औरंगजेब चाहता था कि जहानआरा जनाना महल से निकल कर पुनः बाहर की दुनिया में लौट आए।

ऐसा चाहने के पीछे औरंगजेब (Aurangzeb) का एक निजी स्वार्थ भी था। वह अपनी दूसरे नम्बर की बहिन रौशनआरा के व्यवहार से बुरी तरह तंग आ चुका था जो विगत नौ वर्षों से शाह-बेगम के रूप में सल्तनत की अंदरूनी राजनीति संभाल रही थी। औरंगजेब रौशनआरा को शाहबेगम (Shah Begum) के ओहदे से हटाकर उसके स्थान पर फिर से बहिन जहानआरा को प्रतिष्ठित करना चाहता था किंतु जहानआरा ने फिर से मुगलिया राजनीति में लौटने से मना कर दिया।

To purchase this book, please click on photo.

जहानआरा (Jahanara) ने औरंगजेब (Aurangzeb) को समझाया कि हरम की औरतें अब जहानआरा का अनुशासन स्वीकार नहीं करेंगी इसलिए जहानआरा के लिए काम करना आसान नहीं होगा। इस पर औंगजेब ने जहानआरा से कहा कि रौशनआरा अपने काम में बुरी तरह असफल रही है और रियाया के साथ-साथ हरम और बादशाह का विश्वास खो चुकी है। इसलिए जहानआरा को अपने पद पर फिर से प्रतिष्ठा प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। इस पर जहानआरा ने पुनः शाहबेगम बनना स्वीकार कर लिया। अब जहानआरा फिर से शाहबेगम (Shah Begum) कहलाने लगी। इस समय तक जहानआरा 54 साल की प्रौढ़ हो चुकी थी। पुनः शाह-बेगम बनने के बाद जहानआरा लगभग 20 साल और जीवित रही किंतु उसका अपने भाई औरंगजेब से किसी बात पर झगड़ा नहीं हुआ और वह सल्तनत में मिले अधिकारों का बड़ी शान से उपयोग करती रही। जब औरंगजेब दक्षिण के मोर्चे पर रहने लगा तो शाह-बेगम (Shah Begum) जहानआरा ने उत्तरी भारत का शासन संभाला। उसने अकाल के समय में रियाया की बड़ी मदद की तथा हज के लिए मक्का जाने वाले लोगों को सरकार की तरफ से धन देने की परम्परा आरम्भ की।

जहानआरा ने साहित्य, दर्शन एवं कला पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वजीफे की व्यवस्था की और धार्मिक ग्रंथों पर की जाने वाली समीक्षाओं को पुस्तकों के रूप में प्रकाशित करवाया। विश्व-प्रसिद्ध लेखक रूमी की पुस्तक ‘मथनवी’ पर की गई टीका का प्रकाशन जहानआरा ने ही करवाया था जो मुगल काल की महत्वपूर्ण कृति मानी जाती है।

सूफियों के कादरिया सम्प्रदाय (Qadriya or Qadiriyya Sampraday) का धर्मगुरु मुल्ला शाह बदख्शी, जहानआरा के सदाचरण से इतना प्रभावित था कि वह जहानआरा को अपनी उत्तराधिकारी घोषित करना चाहता था किंतु औरंगजेब ने इसकी अनुमति नहीं दी। जहानआरा (Jahanara) ने भारत में सूफियों के चिश्तिया सम्प्रदाय के संस्थापक ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की जीवनी लिखी। दिल्ली में चांदनी चौक बाजार का निर्माण जहानआरा ने ही करवाया था। जहानआरा ने दिल्ली में कारवां सराय का निर्माण करवाया जो अपने समय की सबसे प्रसिद्ध सराय थी। आगरा की जामा मस्जिद भी जहानआरा ने बनाई थी।

जब ई.1679 में औरंगजेब (Aurangzeb) ने हिन्दुओं पर जजिया लगाया तो शाहबेगम (Shah Begum) जहानआरा (Jahanara) ने औरंगजेब के निर्णय का जमकर विरोध किया किंतु औरंगजेब अपने कठमुल्लापन को कभी छोड़ नहीं पाया और जजिया लगाकर ही माना।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

रौशनआरा की हत्या (41)

0
रौशनआरा की हत्या - bharatkaitihas.com
रौशनआरा की हत्या

औरंगजेब (Aurangzeb) ने रौशनआरा (Roshanara Begum) को धीमा जहर देकर मरवाया! रौशनआरा की हत्या मुगलिया राजनीति (Mughal Politics) का एक ऐसा काला और रहस्यमय अध्याय है जो मुगलों की राजनीतिक हवस को अच्छी तरह उजागर करता है। मुगल शहजादों को केवल राज्य चाहिए था, राज्य के मार्ग में आने वाला प्रत्येक रिश्ता उनके लिए असह्य था।

ई.1657-58 में शाहजहाँ (Shahjahan) के पुत्रों में हुए उत्तराधिकार के युद्ध में रौशनआरा ने औरंगजेब का साथ दिया था जिसके कारण औरंगजेब को इस खूनी संघर्ष में विजय प्राप्त हुई थी। औरंगजेब रौशनआरा (Roshanara) द्वारा किए गए इस उपकार को भुला नहीं सकता था। इसलिए उसने बादशाह बनते ही रौशनआरा को पांच लाख रुपए ईनाम में दिए तथा उसे शाह-बेगम (Shah Begum) बना दिया। कुछ ही समय में सल्तनत में उसका रुतबा इतना बढ़ गया था कि फ्रैंच यात्री टैवरनियर ने उसे ‘ग्राण्ड-बेगम’ कहा है।

कुछ समय पश्चात् रौशनआरा के मन में दौलत एवं सत्ता पाने की भूख बढ़ गई। इस हवस के चलते वह उन कामों में भी हस्तक्षेप करने लगी जो उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर थे। ई.1662 में जब औरंगजेब (Aurangzeb) गंभीर रूप से बीमार पड़ा तो रौशनआरा ने औरंगजेब की शाही मुहर हथिया ली और उसके बल पर अमीरों एवं राजपूत सरदारों को धमकाने लगी।

रौशनाआरा (Roshanara) ने औरंगजेब के बीमारी की बात छिपाने के लिए औरंगजेब के महल के बाहर अपने विश्वस्त सिपाहियों का पहरा बैठा दिया तथा किसी को भी औरंगजेब से मिलने की मनाही कर दी। यहाँ तक कि वह औरंगजेब की चारों बेगमों दिलरास बानू, नवाब बाई, औरंगाबादी महल तथा उदयपुरी महल को भी औरंगजेब के कक्ष में नहीं जाने देती थी। इस कारण औरंगजेब की बेगमें रौशनआरा के खिलाफ हो गईं।

हालांकि रौशनआरा ने औरंगजेब के बीमार होने की बात सबसे छुपाई थी किंतु औरंगजेब (Aurangzeb) के चारों शहजादों- सुल्तान मुहम्मद (Sultan Muhammad), जहांदार शाह (Jahandar Shah), आजमशाह (Azam Shah) तथा मुअज्जम शाह (Muazzam Shah) को बादशाह के बीमार होने की बात पता चल गई। जब औरंगजेब काफी बीमार हो गया तो रौशनआरा ने अपने विश्वास के मुस्लिम अमीरों तथा राजपूत सरदारों को पत्र लिखकर उन्हें शहजादे आजम के पक्ष में तैयार रहने के लिए कहा ताकि यदि औरंगजेब की मृत्यु हो जाए तो शहजादे आजम को अगला बादशाह बनाया जा सके।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

शहजादा मुअज्जम को इन पत्रों के बारे में पता चल गया। उसने इस बात की शिकायत अपनी माँ नवाब बाई से की। नवाब बाई आग बबूला हो गई। वह यह कहते हुए औरंगजेब के कमरे में घुस गई कि रौशनआरा (Roshanara) जो कुछ भी कर रही है, गलत है क्योंकि बादशाह औरंगजेब अभी जीवित है और स्वस्थ है। इस पर रौशनआरा ने नवाब बाई के बाल पकड़कर उसे औरंगजेब के कक्ष से बाहर निकाल दिया।

जब कुछ माह बाद औरंगजेब (Aurangzeb) स्वस्थ हुआ तो शहजादे मुअज्जम ने बादशाह को बताया कि रौशनआरा ने किस प्रकार शहजादे की माँ को अपमानित किया है तथा उसे बालों से पकड़कर घसीटा है। इस पर औरंगजेब रौशनआरा से नाराज हुआ तथा उसने रौशनआरा को सबके सामने फटकार लगाई। नवाब बाई बेगम के कहने से औरंगजेब ने रौशनआरा से शाही मुहर वापस ले ली। इसके बाद औरंगजेब और रौशनआरा के सम्बन्ध कभी भी सामान्य नहीं हुए किंतु कोई विकल्प नहीं होने के कारण औरंगजेब ने उसे शाही-बेगम के पद से नहीं हटाया।

To read this book, please click on photo.

जब ई.1666 में जहानआरा (Jahanara) ने शाह-बेगम (Shah Begum) बनना स्वीकार कर लिया तो औरंगजेब ने रौशनआरा (Roshanara) को अपने दरबार से निकाल दिया। अब रौशनआरा के लिए लाल किले (Red Fort) में रहना असंभव हो गया। वह उन्हीं शाही-बेगमों के बीच उपेक्षित शहजादी की तरह कैसे रह सकती थी जिन्हें वह विगत नौ सालों से कठोर अनुशासन में रखती आई थी! रौशनआरा ने औरंगजेब से कहा कि मुझे राजधानी दिल्ली से बाहर घने जंगल के बीच एक महल बनवाने की अनुमति दी जाए। मैं अपना शेष जीवन दुनिया के जंजालों से दूर रहकर ऊपर वाले की खिदमत में गुजारना चाहती हूँ। औरंगजेब (Aurangzeb) ने रौशनआरा को उसी क्षण इसकी अनुमति दे दी क्योंकि वह स्वयं भी चाहता था कि रौशनआरा लाल किले से दूर रहे ताकि जहानआरा बिना किसी बाधा के अपना काम कर सके। वास्तव में रौशनआरा मुगलिया राजनीति (Mughal Politics) के मंच पर अपनी पारी खेल चुकी थी और अब समय आ गया था कि वह मुगलिया राजनीति के मंच से अदृश्य हो जाए किंतु धन और सत्ता की भूखी रौशनआरा इस बात को समझ नहीं पाई। उसने प्रकट रूप से तो दिखावा किया कि वह सांसारिक मोह-माया से दूर जा रही है किंतु सत्ता और धन के प्रति उसकी लालसा नष्ट नहीं हुई थी।

उसने बादशाह औरंगजेब की शाही मुहर चुरा ली और चोरी-छिपे उसका दुरुपयोग करने लगी। जब कुछ ऐसे शाही फरमान औरंगजेब (Aurangzeb) के सामने आए जिन पर बादशाह की मुहर तो थी किंतु वे बादशाह ने जारी नहीं किए थे तो औरंगजेब को रौशनआरा पर संदेह हो गया। उसने रौशनआरा (Roshanara) को भला-बुरा कहा। इस पर रौशनआरा ने औरंगजेब के पुत्र शाह आजम के साथ मिलकर औरंगजेब के विरुद्ध षड़यंत्र रचा ताकि औरंगजेब की जगह शाह आजम को बादशाह बनाया जा सके।

औरंगजेब (Aurangzeb) को इस षड़यंत्र का पता चल गया। अब औरंगजेब के पास रौशनआरा (Roshanara) की हत्या करना ही एकमात्र विकल्प बच गया और वह रौशनआरा से छुटकारा पाने का उपाय सोचने लगा। उसने जंगल के बीच मकान बनाकर रह रही रौशनआरा को धीमा जहर दिए जाने की व्यवस्था की ताकि शाही हरम की औरतों, दरबारी अमीरों एवं आम रियाया को इस बात की जानकारी न हो सके। कुछ तत्कालीन लेखकों ने इस तथ्य का उल्लेख किया है।

धीमे जहर के प्रभाव से रौशनआरा ई.1671 में मर गई। दिल्ली के रौशनआरा बाग में उसका मकबरा बनवाया गया जिसे अब बारादरी के नाम से जाना जाता है। इस बारादरी के बीच में मिट्टी की एक कब्र है जिसमें दफ़्न रौशनआरा की देह आज भी कयामत होने का इंतजार कर रही है ताकि खुदा उसके करमों का हिसाब करके उसके साथ न्याय कर सके। रौशनआरा की हत्या का रहस्य भी इसी कब्र में और शहजादी के कंकाल में दफ्न है।

रौशनाआरा की कब्र (Tomb of Roshanara) पर कोई छत नहीं बनाई गई है ताकि रौशनआरा की रूह को कयामत के दिन कब्र से बाहर निकलने में कोई कठिनाई न हो। इस कब्र के चारों ओर सफेद संगमरमर का एक कटहरा बनाया गया है जो इस कब्र के शाही कब्र होने की घोषणा करता है। रौशनआरा ने आगरा में एक नगर बसाया था जिसे अब रौशनआरा मौहल्ला कहा जाता है और यह जहानआरा द्वारा आगरा में बनवाई गई जामा मस्जिद के पीछे स्थित है।

जिस औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने बाप को आजीवन कैद में रखा, जिस औरंगजेब ने आपने तीन भाइयों और दर्जनों भतीजों का खून किया, उस औरंगजेब के लिए बहिन रौशनआरा की हत्या कोई शोक की बात नहीं थी, फिर भी जब रौशनआरा (Roshanara) की मृत्यु हुई तो औरंगजेब ने उसके लिए शोक मनाया।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

मुगल शहजादियों के विवाह (42)

0
मुगल शहजादियों के विवाह
मुगल शहजादियों के विवाह

लाल किले (Red Fort) में मुगल शहजादियों के विवाह की शहनाइयाँ फिर से बजने लगीं! ये शहनाइयाँ औरंगजेब (Aurangzeb) के परदादा अकबर (Akbar) के समय से बंद पड़ी थीं।

औरंगजेब (Aurangzeb) के मन में अपने बड़े भाई दारा शिकोह (Dara Shikoh) के विरुद्ध अपार घृणा थी इसलिए औरंगजेब ने दारा शिकोह की नृशंस हत्या करवाई थी किंतु ऐसा लगता है कि जब दारा शिकोह मर गया तो औरंगजेब के मन में दारा के सद्गुणों के प्रति किंचित् सम्मान का भाव जागा।

दारा शिकोह (Dara Shikoh) के महल में गुलाम बंदी नामक एक नर्तकी हुआ करती थी। वह भी अपने स्वामी दारा की तरह सद्गुणों की खान थी। दारा को मारने के बाद औरंगजेब ने गुलाम बंदी से विवाह कर लिया। उसे उदयपुरी बेगम कहा जाता था, शहजादे कामबख्श का जन्म उसी के पेट से हुआ था। 

औरंगजेब (Aurangzeb) ने दारा शिकोह (Dara Shikoh) सहित अपने तीनों भाइयों के बच्चों को संरक्षण देने का निश्चय किया तथा उन्हें लालन-पालन के लिए अपनी बहिनों को सौंप दिया। सबसे बड़ी बहिन जहानआरा ने दारा शिकोह एवं मुरादबक्श की पुत्रियों को संभाला तो सबसे छोटी बहिन गौहरआरा ने मरहूम भाई शाहशुजा की पुत्रियों को पाला। गौहरआरा ने दारा शिकोह की बड़ी पुत्री सलीमा बानू बेगम तथा दारा शिकोह के एकमात्र जीवित पुत्र सिपहर शिकोह का भी लालन-पालन किया।

मरहूम दारा शिकोह (Dara Shikoh) की पुत्री जहांजेब (Jahanzeb) बानो को उसकी बुआ जहानआरा (Jahanara) ने बड़े लाड़ से पाला। उसके व्यक्तित्व में जहानआरा की छाप दिखाई देती थी तथा वह पढ़ाई-लिखाई में बहुत रुचि लेती थी। जहांजेब बानो को मुगलिया इतिहास में जानी बेगम के नाम से जाना जाता है। जानी बेगम पर औरंगजेब का अगाध स्नेह था।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

औरंगजेब (Aurangzeb) ने अनुभव किया कि हरम में रह रही कुंआरी शहजादियों के मनमुटाव के कारण लाल किले का वातावरण विषाक्त रहता था। राजनीतिक षड़यंत्र रचने में ये शहजादियां शहजादों से ज्यादा रुचि दिखाती थीं। इस कारण औरंगजेब ने अपने परबाबा अकबर द्वारा बनाए गए उस नियम को को तोड़कर फिर से मुगल शहजादियों के विवाह करवाने की परम्परा आरम्भ करने का निश्चय किया।

ई.1669 में औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने पुत्र शाह आजम (Shah Azam) का विवाह दारा शिकोह की पुत्री जहांजेब बानो अर्थात् जानी बेगम (Jani Begum) से कर दिया। औरंगजेब जानी बेगम तथा उसके बच्चों से विशेष स्नेह करता था।

To read this book, please click on photo.

ई.1672 में गौहर आरा ने दारा शिकोह (Dara Shikoh) की दूसरी पुत्री सलीमा बानू बेगम (Saleema Banu Begum) का विवाह औरंगजेब के चौथे शहजादे मुहम्मद अकबर से करवाया। इस विवाह में गौहरआरा ने सलीमा बानू की माँ की समस्त धार्मिक एवं शाही रस्में पूरी कीं। इस प्रकार लाल किले में मुगल शहजादियों के विवाह की शहनाइयां फिर से बजने लगीं। ई.1673 में औरंगजेब ने अपनी पुत्री जुबदत-उन-निसा का विवाह दारा शिकोह के छोटे पुत्र सिपहर शिकोह से किया। औरंगजेब की छोटी बहिन गौहर आरा तथा ममेरी बहिन हीमदा बानू बेगम ने इस विवाह का पूरा प्रबंध किया। इस विवाह के लिए दिल्ली के लाल किले (Red Fort Of Delhi) के बाहर स्थित दिल्ली गेट से लेकर गौहर आरा के महल तक सड़क के दोनों ओर लकड़ी का सजावटी ढांचा बनाया गया जिस पर रौशनी एवं आतिशबाजी की गई। औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपने तीनों भाइयों और बहिन रौशनआरा को मरवाया था किंतु ऐसा नहीं था कि औरंगजेब अपने परिवार से प्रेम नहीं करता था। औरंगजेब के संरक्षण में उसकी शेष तीनों बहिनें लम्बे समय तक जीवित रहीं। रौशनआरा की मृत्यु के चार साल बाद ई.1675 में पुरहुनार बेगम की मृत्यु हुई।

पुरहुनार बेगम का जन्म शाहजहाँ की बेगम मुमताज महल (Mumtaz Mahal) के पेट से नहीं हुआ था अपितु यह औरंगजेब की सौतेली बहिन थी तथा इसका जन्म शाहजहाँ (Shahjahan) की सबसे पहली पत्नी कांधरी बेगम के पेट से हुआ था जिसका वास्तविक नाम परहेज बेगम था।

कुछ इतिहासकारों के अनुसार परहेज बेगम (Parhez Begum) तथा पुरहुनार बेगम (Purhunar Begum) अलग-अलग थीं। इनमें से परहेज बेगम का जन्म कांधारी बेगम (Kandhari Begum) के पेट से तथा पुरहुनार बेगम का जन्म मुमताज महल (Mumtaz Mahal) के पेट से हुआ था।

औरंगजेब (Aurangzeb) द्वारा शाह-बेगम (Shah Begum) के पद पर पुनर्प्रतिष्ठित जहानआरा ई.1681 तक औरंगजेब की सल्तनत को संभालती रही। उसने अपने जीवन काल में कई मस्जिदें बनवाईं तथा अरबी एवं फारसी के कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की।

जहानआरा ने अपने जीवनकाल में ही दिल्ली में निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास अपना मकबरा (Tomb of Jahanara) बनवाया। ई.1681 में जब जहानआरा मर गई तो उसे इसी मकबरे में दफनाया गया। जहानआरा की इच्छा के अनुसार इस कब्र को हरी घास से ढका गया जो गरीबों को भी बिना किसी धन के नसीब होती है।

जहानआरा (Jahanara) की मृत्यु के समय उसके पास लगभग तीन करोड़ रुपए की सम्पत्ति थी जो निजामुद्दीन औलिया की दरगाह (Nizamuddin Auliya Ki Dargah) पर रहने वाले फकीरों में बांट दी गई। अंत में केवल गौहरआरा बेगम (Gouharara Begum) बची जो औरंगजेब (Aurangzeb) की मृत्यु से कुछ महीने पहले ई.1706 में मरी। जब तक वह जीवित रही, औरंगजेब उससे प्रेम करता रहा और हर किसी से कहता रहा कि अब मेरी माँ की चौदह संतानों में से केवल दो संतानें जीवित हैं, मैं और मेरी बहिन गौहर आरा!

औरंगजेब (Aurangzeb) ने मुगल शहजादियों के विवाह की परम्परा इसलिए पुनः आरम्भ करवाई थी ताकि मुगल शहजादियाँ लाल किले के भीतर होने वाले राजनीतिक षड़यंत्रों से दूर रहकर स्वतंत्र जीवन जी सकें किंतु उससे भी समस्या हल नहीं हुई। मुगल बेगमें और शहजादियां पहले की ही तरह मुगलिया राजनीति में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए पहले की ही तरह षड़यंत्र करती रहीं।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

लाल किले की रंगीनियाँ (43)

0
लाल किले की रंगीनियाँ - bharatkaitihas.com
लाल किले की रंगीनियाँ

शाहजहाँ (Shahjahan) के काल में गहरी जड़ें जमा चुकीं लाल किले (Red Fort) की रंगीनियाँ औरंगजेब (Aurangzeb) को फूटी आंख नहीं सुहाती थीं। वह इन रंगीनियों को इस्लाम विरोधी समझता था। इसलिए उसने लाल किलों (Red Forts of Delhi and Agra) से रंगीनियों को मार भगाया!

भारत में मुगलों का प्रवेश क्रूर आक्रांताओं के रूप में हुआ था जो भारत से हिन्दू धर्म का नाश करके इस्लाम का प्रचार करना चाहते थे किंतु बाबर(Babur) को इस कार्य का अवसर ही नहीं मिला था और उसका पुत्र हुमायूँ (Humayun) अपने दुर्भाग्य के कारण जीवन भर लड़खड़ाता रहा और आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त हुआ।

अकबर (Akbar) ने बाबर (Babur) और हुमायूँ (Humayun) के जीवन से सबक लेते हुए हिन्दू धर्म के विनाश के तरीके बदल दिए थे। उसने हिन्दुओं के लिए वैवाहिक सम्बन्धों पर आधारित ‘मधु-मण्डित नीति’ अर्थात् ‘शुगर कोटेड पॉलिसी’ तैयार की जिसे वह सुलह कुल की नीति (Sulah Kul Ki Niti) कहता था। उसने उत्तर भारत के बड़े हिन्दू राजाओं की बेटियों से ब्याह करके उनकी निष्ठाओं को सदैव के लिए प्राप्त कर लिया तथा उनके माध्यम से मुगल सल्तनत के विस्तार का काम आरम्भ किया। 

जहांगीर (Jahangir) ने भी अपने पिता अकबर (Akbar) की नीति का अनुसरण किया और हिन्दू राजाओं से दोस्ती रखने के नाम पर उन पर उनकी बहिन-बेटियों से विवाह किए और उन्हें मुगलिया सल्तनत (Mughal Sultanate) के विस्तार कार्य पर लगाए रखा। शाहजहाँ (Shahjahan) ने भी अकबर और जहांगीर की ‘मधु-मण्डित नीति’ का अनुसरण किया। शाहजहाँ का बड़ा पुत्र दारा शिकोह इस्लाम की बजाय सूफी मत का अनुयायी था किंतु जब औरंगजेब लाल किलों (Red forts) का स्वामी हुआ तो उसने मुगलों की ‘मधु-मण्डित नीति’ का त्याग कर दिया।

इस समय भारत का अंग-प्रत्यंग मुस्लिम शासन के अधीन जकड़ा हुआ था। इसलिए औरंगजेब (Aurangzeb) को लगा कि अब मुगलों के लिए ‘मधु-मण्डित नीति’ की आवश्यकता नहीं है। उसने मुगल शहजादों एवं शहजादियों के विवाह अपने ही मरहूम भाइयों की संतानों से कर दिए और उनके माध्यम से भारत से हिन्दू धर्म, सिक्ख मत, सूफी मत एवं शिया मत को नष्ट करने का काम आरम्भ कर दिया।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

औरंगजेब (Aurangzeb) की दृष्टि में नाचना, गाना, चित्रकारी करना, मूर्ति बनाना, कलात्मक भवन बनाना आदि कार्य कुफ्र के कार्य थे क्योंकि इन सब कलाओं में मनुष्यों एवं पशु-पक्षियों की आकृतियों का निर्माण किया जाता था जबकि इन आकृतियों के निर्माण का कार्य केवल अल्लाह ही कर सकता था। अतः औरंगजेब ने अकबर, जहांगीर और शाहजहाँ के समय से लाल किलों (Red Fort) में रह रहे गवैयों, नचकैयों, संगतराशों और रंगसाजों को मार भगाया।

बहुत से कलाकार तो स्वयं ही लाल किलों को छोड़कर जयपुर, जोधपुर, बूंदी, कोटा, किशनगढ़ एवं उदयपुर के हिन्दू राजाओं के संरक्षण में चले गए। अब लाल किलों में गूंजने वाली तानसेन की मौसीकी और अनारकली (Anaarkali) के मुजरे, गुजरे जमाने की बातें हो गए थे।

To read this book, please click on photo.

अकबर (Akbar) से लेकर जहांगीर (Jahangir)और शाहजहाँ (Shahjahan) तीनों ही शराब पीने के शौकीन थे। इसलिए दिल्ली और आगरा के लाल किलों (Red Forts of Delhi and Agra) के आसपास तरह-तरह की शराब बनाने वालों एवं देश-विदेश से शराब मंगवाकर बेचने वालों ने डेरे जमा रखे थे। औरंगजेब (Aurangzeb) ने न केवल शराब बनाने और बेचने वालों को लाल किलों से दूर कर दिया अपितु पियक्कड़ों की जमातों को भी लाल किलों से बाहर निकाल दिया। भारत भर के राजा, अमीर, धनी व्यापारी, विभिन्न विद्याओं के पारंगत और कलाकार इन लाल किलों के चारों और मण्डराते रहते थे ताकि किसी दिन उनकी किस्मत का ताला खुले और वे भी मुगलिया सल्तनत में ऊंचा ओहदा तथा माल पाने में सफल हो सकें। इन लोगों को लुभाने के लिए दिल्ली और आगरा के लाल किलों (Red Fort) के चारों ओर रक्कासाओं, वेश्याओं और भाण्डों का मेला लगा रहता था। लाल किले की रंगीनियाँ न केवल हिंदुस्तान में अपितु पूरे मध्य एशिया एवं पश्चिम एशिया में भी विख्यात हो गईं। बहुत से सूबेदार, नवाब, राजा और राजकुमार आगरा और दिल्ली से नृत्यांगनाओं और वेश्याओं को अपने राज्य में ले जाते थे और उन्हें बड़ी शान से अपने महलों में रखते थे। औरंगजेब ने इन रक्कासाओं, वेश्याओं और भाण्डों को दिल्ली और आगरा के लाल किलों से दूर खदेड़ दिया।

अकबर (Akbar) के जमाने से मुगल बादशाह सुबह-सेवेरे उठकर अपनी प्रजा को झरोखा दर्शन दिया करते थे। जहाँगीर (Jahangir) तथा शाहजहाँ ने भी इस परम्परा को जारी रखा था किंतु औरंगजेब (Aurangzeb) ने इस प्रथा को बन्द करवा दिया क्योंकि यह प्रथा, हिन्दुओं की देव-दर्शन प्रथा से मिलती थी और इसमें से बुतपरस्ती की गंध आती थी। 

अकबर (Akbar) के समय से आगरा के लाल किले (Red Fort of Agra) में बादशाह की वर्षगाँठ, नौरोजा, ईद तथा होली-दीवाली के समारोह मनाए जाते थे। मुस्लिम अमीरों, सूबेदारों, हिन्दू राजाओं तथा जनसामान्य को इन समारोहों में सम्मिलित होने और बादशाह को उपहार तथा भेंट देने की अनुमति होती थी। औरंगजेब ने इस प्रथा पर भी रोक लगा दी क्योंकि यह गैर-इस्लामिक जान पड़ती थी।

अकबर (Akbar) के समय से आगरा के लाल किले में नौरोज का त्यौहार बहुत जोर-शोर से मनाया जाता था। इस त्यौहार पर जैसी धूम होती थी, वैसी धूम उस काल में दुनिया के किसी अन्य त्यौहार में नहीं होती थी। औरंगजेब (Aurangzeb) ने इसे भी इस्लाम-विरुद्ध एवं लाल किले की रंगीनियाँ मानकर इस पर रोक लगा दी।

अकबर (Akbar) ने आगरा के लाल किले में मीना बाजार (Meena Bajar) लगाने की परम्परा आरम्भ की थी जिसमें मुस्लिम बेगमों, शहजादियों, हिन्दू रानियों एवं राजकुमारियों को हीरे-मोती, झाड़-फानूस, इत्र, सुगंधित तेल, मलमल, मखमल और रेशम आदि विलासिता की वस्तुओं की दुकानें लगानी होती थीं।

बादशाह, हरम की औरतों, शाही परिवार के सदस्यों, अमीरों एवं उमरावों के साथ इस बाजार में आता था और ऊंचे दामों पर खरीददारी करता था। इस बाजार में प्रायः सुंदर औरतें भी खरीद ली जाती थीं। मुमताजमहल से शाहजहाँ की पहली मुलाकात मीना बाजार में ही हुई थी। औरंगजेब ने मीना बाजार पर भी रोक लग दी।

अकबर (Akbar) के समय से दूर देशों से आने वाले जौहरी एवं व्यापारी कीमती इत्र, सुगंध, हीरे-जवाहरात, कपड़े एवं आभूषण लाकर मुगल शहजादियों एवं बेगमों को बेचते थे। इनके हुजूम भी अब आगरा और दिल्ली के लाल किलों (Red Forts of Delhi and Agra) से दूर कर दिए गए।

इन सब कारणों से कुछ ही सालों में न केवल दिल्ली के लाल किले (Red Fort of Delhi) की अपितु आगरा के लाल किले (Red Fort of Agra) की रंगीनियाँ भी नष्ट हो गईं और वहाँ सरलता, सादगी और सन्नाटों का राज हो गया। अब आगरा और दिल्ली में केवल पांच वक्त की अजान की आवाजें सुनाई देती थीं, इन आवाजों के अलावा और कोई आवाज धरती से उठकर आकाश तक नहीं पहुंच सकती थी।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

मुगलिया भवनों की सजावट (44)

0
मुगलिया भवनों की सजावट
मुगलिया भवनों की सजावट

एक समय था जब मुगलिया भवनों (Mughal Buildings) की सजावट बड़ी शानो-शौकत से की जाती थी किंतु औरंगजेब (Aurangzeb) के समय में न केवल वह परम्परा इस्लाम विरोधी घोषित हो गई अपितु भारत के लाखों सुंदर भवनों को तोड़कर नष्ट भी किया गया, विशेषकर हिन्दू भवनों को!

बाबर (Babur) के सेनापति मीर बाकी (Mir Baqi) ने हिन्दुओं के सबसे बड़े आराध्य देव श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या (Ram Janmbhumi Ayodhya) में स्थित मंदिर को तोड़कर उसके स्थान पर बाबरी मस्जिद (Babari Maszid) की स्थापना की थी ताकि भारत में बाबर की स्मृति को चिरस्थाई रखा जा सके। बाबर की सेनाओं द्वारा अयोध्या के अलावा कुछ और मंदिरों को भी तोड़कर उन पर मस्जिदें बनाई गई थीं। ये सभी मस्जिदें उन्हीं मंदिरों से प्राप्त पत्थरों से बनाई गई थीं जिन पर साधारण चूने का पलस्तर किया गया था।

हुमायूँ (Humayun) ने भारत में अपनी स्मृति को बनाए रखने के लिए दिल्ली के पुराने किले में एक शानदार पुस्तकालय का निर्माण करवाया जिसे अब शेरगढ़ (Shergarh) के नाम से जाना जाता है। इसके निकट ही उसने एक मस्जिद भी बनवाई थी जो अब भी देखी जा सकती है। हुमायूँ के काल की मस्जिदों में भी स्थानीय पत्थरों का प्रयोग हुआ था किंतु शेरगढ़ की बाहरी दीवार को लाल बलुआ पत्थर की टाइलों से सजाया गया था।

अकबर (Akbar) पहला मुगल बादशाह था जिसने आगरा के लाल किले को सजा-संवारकर नया रंग-रूप दिया। उसके बाद पहले आगरा का लाल किला (Red Fort Of Agra) और बाद में दिल्ली का लाल किला (Red Fort of Delhi) बड़ी शान के साथ पूरे भारत में विशाल भवनों के निर्माण के लिए आदेश जारी करते रहे।

अकबर ने दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा (Tomb of Humayun), अजमेर में अकबरी मस्जिद (Akbari Masjid) , फतहपुर सीकरी में शाही-महल, बुलंद दरवाजा (Buland Darwaja) तथा शेख सलीम चिश्ती की मजार (Tomb of Sheikh Salim Chishti) का निर्माण करवाया ताकि भारत में अकबर (Akbar) की कीर्ति अक्षय रह सके। अकबर के समय बने समस्त भवनों में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग हुआ है जो अकबर की सामान्य आर्थिक स्थिति की कहानी कहते हैं।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

जहांगीर (Jahangir) ने भवन निर्माण की तरफ अधिक ध्यान नहीं दिया था किंतु फिर भी उसने सिकंदरा में अकबर का भव्य मकबरा बनवाया जिसमें लाल बलुआ पत्थर के साथ-साथ सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया था।

जहांगीर की चहेती बेगम नूरजहां (Noorjahan) ने आगरा में अपने पिता एतमादुद्दौला का मकबरा (Tomb of Itimad-ud-Daulah) बनवाया। यह पहला भवन था जिसमें भारत के मुगलों ने पूरी तरह सफेद संगमरमर का प्रयोग किया था। इसकी दीवारों, छतों एवं फर्श में मुगलों ने हीरा, मोती, पन्ना, याकूत, गोमेद, नीलम आदि बहुमूल्य रत्नों की जड़ाई करवाई थी। सफेद संगमरमर तथा बहुमूल्य रत्नों की भरमार से यह जाना जा सकता है कि इस समय तक भारत के मुगल कितने धनी हो गए थे और आगरा का लाल किला कितने महंगे रत्नों से भर गया था।

To read this book, please click on photo.

मुगल सिपाही दिन-रात भारत के हिन्दू राजाओं एवं अफगान अमीरों से हीरे-मोती और सोना-चांदी छीन रहे थे और ला-ला कर आगरा के लाल किले में भर रहे थे। जहांगीर ने लाहौर में अपनी प्रेयसी अनारकली का मकबरा तथा अपनी माँ की स्मृति में बेगम-शाही-मस्जिद का निर्माण करवाया था। जहांगीर के सेनापति वजीर खाँ ने लाहौर में एक विशाल मस्जिद बनवाई जो उस काल में दुनिया की सबसे अलंकृत और सबसे बड़ी मस्जिद थी। जहांगीर ने लाहौर में स्वयं अपना मकबरा (Tomb of Jahangir) बनाने का आदेश भी आगरा के लाल किले में बैठकर दिया था। यह मुगलों का एकमात्र ऐसा महत्वपूर्ण भवन है जिस पर कोई गुम्बद नहीं है। पंजाब की नूरमहल सराय, काश्मीर का शालीमार बाग (Shalimar Garden) , अजमेर का दौलत बाग, अजमेर का चश्मा ए नूर आदि भी जहांगीर (Jahangir) के शासन काल के प्रमुख भवन हैं। शाहजहाँ (Shahjahan) ने आगरा के लाल किले (Red Fort of Agra) को फिर से सजाया और दिल्ली का लाल किला (Red Fort of Delhi) बनवाया। उसने आगरा और दिल्ली के लाल किलों को सफेद संगमरमर के नए भवनों से भर दिया जिनमें महंगे रत्न जड़े गए थे।

दिल्ली का चांदनी चौक, दिल्ली की जामा मस्जिद, आगरा की मोती मस्जिद, लाहौर का शीश महल, लाहौर की मोती मस्जिद, लाहौर का शालीमार उद्यान, लाहौर का नूरजहां का मकबरा (Tomb of Noorjahan) शाहजहाँ के काल में ही बनवाए गए। शाहजहाँ ने सिंध सूबे में स्थित थट्टा में दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद बनवाई। कश्मीर का निशात बाग भी शाहजहाँ के काल में बना।

शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया आगरा का ताजमहल मुगलों की सर्वश्रेष्ठ कृति माना जाता है। यह मूलतः दिल्ली के प्राचीन हिन्दू राजाओं का विशाल महल था जिसे तेजोमय महल कहा जाता था। आम्बेर के कच्छवाहों ने मुगलों से दोस्ती हो जाने के बाद इस भवन को किसी हिन्दू राजा के वंशजों से खरीदा था। जब शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल (Mumtaj Mahal) के लिए एक मकबरा बनवाने की योजना बनाई तो कच्छवाहों ने यह भवन शाहजहाँ को समर्पित कर दिया।

शाहजहाँ (Shahjahan) ने तेजोमयम महल के मूल तहखानों को ज्यों का त्यों रखते हुए, उसके बाहरी भाग का नए सिरे से निर्माण करवाया और उसकी दीवारों और छतों को संसार के श्रेष्ठ रत्नों से पाट दिया। आज तक धरती पर ऐसा कोई भवन नहीं बना है जिसकी दीवारों पर इतने रत्न लगे हों।

इस प्रकार मुगल सैनिक पूरे भारत को लूट कर लाल किलों को महंगे रत्नों से भर रहे थे और लाल किलों में बैठे उनके मालिक इन रत्नों को इन भवनों में लगा रहे थे। शाहजहां कालीन मुगलिया भवनों की सजावट देखते ही बनती थी।

जब मुगलों का काल चला गया तो जमना पार से आए भरतपुर के जाटों, नर्बदा पार से आए मराठों, हिन्दूकुश पर्वत को पार करके आए अफगानों और सात समंदर पार करके आए अंग्रेजों ने एक-एक करके इन हीरे-मोतियों और महंगे रत्नों को उखाड़ लिया। कहा जाता है कि ई.1857 की क्रांति के समय जब अंग्रेजों ने आगरा पर अधिकार किया, उससे लगभग सौ साल पहले ही जाटों और मराठों ने ताजमहल (Taj Mahal) से सारे रत्न निकाल लिए थे इसलिए अंग्रेज सिपाहियों को ताजमहल से केवल लैपिज और लजूली नामक कीमती पत्थर ही प्राप्त हो सके थे।

फिलहाल औरंगजेब (Aurangzeb) लाल किलों (Red Forts of Agra and Delhi) का मालिक था और उसने भवनों में रत्न जड़वाना तो दूर, भवन बनाने पर ही रोक लगा दी। इस प्रकार अब न केवल मुगलिया भवनों (Mughal Buildings) की सजावट बंद हो गई अपितु लाल किलों से भवन निर्माण के आदेश जारी होने भी बंद हो गए।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

दिलरास बानू का मकबरा (45)

0
दिलरास बानू का मकबरा
दिलरास बानू का मकबरा

औरंगजेब (Aurangzeb) ने अपनी बेगम दिलरास बानू (Dilras Banu) का मकबरा (Tomb of Dilras Banu) अत्यंत साधारण पत्थरों से बनवाया था जिसे देखकर दिलरास बानू के पुत्रों को बड़ी निराशा हुई। उन्होंने औरंगाबाद (Aurangabad) में नया मकबरा बनवाया जिसे बीबी का मकबरा (Bibi Ka Maqbra) भी कहते हैं।

दक्खिन के पठार पर एक प्राचीन कस्बा बसा हुआ था जिसे सत्रहवीं सदी तक खाड़की के नाम से जाना जाता था। जब औरंगजेब (Aurangzeb) दक्खिन का सूबेदार हुआ तो उसने इस कस्बे में अपनी प्रांतीय राजधानी की स्थापना की तथा इसका नाम बदलकर औरंगाबाद (Aurangabad) कर दिया।

ई.1657 में औरंगाबाद (Aurangabad) में औरंगजेब की पहली पत्नी रबिया-उद्-दौरानी का निधन हुआ जिसे मुगलिया इतिहास में दिलरास बानू (Dilras Banu) के नाम से जाना जाता है। औरंगजेब ने दिलरास बानो को औरंगाबाद में ही दफना दिया तथा वहीं पर एक साधारण मकबरा (Tomb of Dilras Banu) बनवा दिया। दिलरास बानू का पुत्र आजमशाह इस मकबरे से संतुष्ट नहीं हुआ।

जब ई.1658 में औरंगजेब (Aurangzeb) बादशाह बन गया तो आजमशाह ने अपने पिता से अनुरोध किया कि मेरी इच्छा है कि जिस प्रकार आपके पिता शाहजहाँ ने आपकी माता की स्मृति में ताजमजल का निर्माण करवाया था, उसी प्रकार आप भी मेरी माता की स्मृति में औरंगाबाद में एक ताजमहल बनवाएं।

औरंगजेब को शहजादे के प्रस्ताव से बड़ी हैरानी हुई। औरंगजेब का मानना था कि वह संसार से कुफ्र मिटाकर इस्लाम का प्रसार करने आया है, उसके पास इन फालतू कामों के लिए न तो वक्त है और न पैसा। उसका काम कुफ्र की निशानियों को तोड़ना है न कि ताजमहल जैसी फालतू चीजें बनाना किंतु शहजादा आजमशाह नहीं माना। उसने जिद करके अपने पिता से छः लाख रुपए प्राप्त किए और औरंगाबाद में एक नया ताजमहल बनाने में जुट गया।

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

शहजादी रौशनआरा ने भी इस कार्य में शहजादे आजमशाह की सहायता की जो औरंगजेब के बाद आजमशाह को बादशाह देखना चाहती थी। पिता से पैसे मिल जाने के बाद शाहआजम ने अताउल्लाह से सम्पर्क किया। आगरा के ताजमहल का डिजाइन इसी अताउल्लाह के पिता अहमद लाहौरी ने तैयार किया था। अहमद लाहौरी तो अब मर चुका था किंतु उसका पुत्र अताउल्लाह जिंदा था।

शहजादा आजमशाह अताउल्लाह को अपने साथ औरंगाबाद (Aurangabad) ले गया। ताजमहल (Tajmahal) का निर्माण ईशा नामक मुख्य शिल्पी के मार्गदर्शन में हुआ था जो ईरान से आया था किंतु वह भी अब मर चुका था। इसलिए आजमशाह ने एक नए शिल्पी की तलाश की। उन दिनों मुगल सल्तनत में हंसपतराय नामक एक शिल्पी विशाल भवनों के निर्माण के लिए बहुत प्रसिद्धि पा गया था। इसलिए आजमशाह ने अपनी माँ का मकबरा बनाने के लिए हंसपतराय की सेवाएं प्राप्त कीं।

To read this book, please click on photo.

इस प्रकार अताउल्लाह ने दिलरास बानू (Dilras Banu) के मकबरे का डिजाइन तैयार किया तथा हंसपतराय ने उसका निर्माण किया। ताजमहल के निर्माण में ईरान से आये शिल्पियों की एक फौज ने कई सालों तक काम किया था। जबकि आजमशाह को भारत में उपलब्ध शिल्पियों से ही संतोष करना पड़ा। आगरा के ताजमहल की पच्चीकारी का काम कन्नौज के कुशल कारीगरों को दिया गया था किंतु आजमशाह द्वारा बनाए गए मकबरे में पच्चीकारी नहीं करवाई जा सकी। ई.1653 में जब आगरा का ताजमहल बनकर तैयार हुआ तो उस पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए व्यय हुए थे। कहा जाता है कि शाहजहाँ ने ताजमहल में इतने रत्न लगाए थे कि मुगलों का खजाना ही रीत गया था। ताजमहल पर व्यय की गई रकम की तुलना में औरंगजेब द्वारा शहजादे आजमशाह को दिए गए छः लाख रुपए बहुत ही कम थे। फिर भी आजमशाह औरंगाबाद (Aurangabad) में एक नया ताजमहल बनाने में जुट गया। आजमशाह ने भरपूर प्रयास किया कि उसके द्वारा बनवाया गया मकबरा ताजमहल जैसा ही दिखाई दे किंतु धन और संसाधनों के अभाव में यह मकबरा ताजमहल जैसा नहीं बन पाया। इसकी मीनारों में संतुलन स्थापित न हो पाने के कारण पूरे भवन का सामन्जस्य बिखर गया और ताजमहल की असफल नकल बनकर रह गया।

आजमशाह द्वारा औरंगाबाद (Aurangabad) में बनवाया गया ताजमहल बीबी का मकबरा (Bibi Ka Maqbara or Tomb of Dilras Banu) तथा दक्कन का ताज के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस भवन को दूर से देखने पर ही अनुमान हो जाता है कि इसमें ताजमहल की नकल करने का असफल प्रयास किया गया है।

ग़ुलाम मुस्तफा नामक तत्कालीन लेखक की पुस्तक ‘तारीखनामा’ के अनुसार बीबी के मकबरे (Bibi Ka Maqbara) के निर्माण पर 6,68,203 रुपये व्यय हुए । इस मक़बरे के गुम्बद पर मकराना से लाया गया संगमरमर लगाया गया है तथा शेष निर्माण पर सफेद प्लास्टर किया गया है।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

जीनत-उन्निसा (46)

0
जीनत-उन्निसा - bharatkaitihas.com
मोती मस्जिद

जीनत-उन्निसा (Zeenat-un-Nisa) औरंगजेब (Aurangzeb) की दूसरे नम्बर की बेटी थी। वह अपने बाबा शाहजहाँ (Shahjahan) की लाड़ली थी और अपने बाप औरंगजेब को पसंद नहीं करती थी। उसने दिल्ली की मिनी जामा-मस्जिद (Mini Zama Masjid) बनवाई!

हालांकि औरंगजेब (Aurangzeb) नए भवनों का निर्माण करने के स्थान पुराने हिन्दू भवनों को तोड़ने पर पैसा, समय और श्रम व्यय करना चाहता था ताकि औरंगजेब के जीवनकाल में ही भारत से कुफ्र को समाप्त किया जा सके फिर भी औरंगजेब की संतानें तथा औरंगजेब के सूबेदार नए भवन बनाना चाहते थे ताकि उनकी मृत्यु के बाद भी उनका नाम इस संसार में जीवित रहे।

स्वयं औरंगजेब ने भी दिल्ली के लाल किले (Red Fort of Delhi) में एक मस्जिद बनवाई, जो उसकी सादगी का परिचय देती है। इसे मोती मस्जिद (Moti Masjid) भी कहा जाता है। यह मस्जिद उच्च कोटि के संगमरमर से निर्मित की गई है। इस मस्जिद के बनाने के पीछे यह कारण बताया जाता है कि जब वह लाल किले (Red Fort) से बाहर स्थित जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने जाया करता था तो रास्ते में उसे यमुना-स्नान के लिए जाती हुई हिन्दू प्रजा दिखाई देती थी जो न केवल ढोेल-नगाड़े बजाती थी अपितु नाचती-गाती हुई किशनजी के भजन गाया करती थी।

औरंगजेब (Aurangzeb) प्रतिदिन इस कुफ्र को नहीं देख सकता था और न वह पूरे देश से आने वाले हिन्दुओं को यमुना स्नान करने से रोक सकता था। इसलिए उसने लाल किले (Lal Qila) में ही एक मस्जिद बनवा ली।

किसनजी के भजन गाने वालों एवं नाचने-गाने वाले हिन्दुओं का डर औरंगजेब के मन में मरते समय तक बना रहा। अपने अंतिम दिनों में औरंगजेब ने लिखा कि उसे दुःख है कि वह उन काफिर हिन्दुओं का कुछ न कर सका जो नित्य ही ढोल-नगाड़े बजाते हुए और नाचते गाते हुए उसके किले के आगे से निकला करते थे!

पूरे आलेख के लिए देखें यह वी-ब्लॉग-

औरंगजेब (Aurangzeb) कुछ समय के लिए लाहौर में भी रहा। इसलिए वहाँ भी उसने एक मस्जिद बनवाई जिसे बादशाही मस्जिद (Badshahi Masjid) कहा जाता है। इस मस्जिद का मुख्य भवन एवं मीनारें लाल बलुआ पत्थर से बनाई गई हैं जबकि मुख्य भवन के गुम्बद तथा मीनारों के बुर्ज सफेद संगमरमर से बनाए गए हैं। उस समय यह विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद थी। वर्तमान में यह विश्व की सातवें नम्बर की तथा पाकिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। यह मुगलों द्वारा लाल पत्थर से बनाई गई अंतिम मण्डलीय मस्जिद है। इसके बाद मुगलों ने ऐसी मस्जिद फिर कभी नहीं बनाई।

औरंजेब द्वारा लाहौर में निर्मित बादशाही मस्जिद, शाहजहाँ द्वारा दिल्ली में बनाई गई जामा मस्जिद की अनुकृति है किंतु  लाहौर की मस्जिद दिल्ली की जामा मस्जिद की तुलना में बहुत बड़ी है तथा ईदागाह के रूप में भी प्रयुक्त होती है। जब सिक्खों ने मुगलों को मारना शुरु किया तब महाराजा रणजीतसिंह की सेनाओं ने इस मस्जिद को बड़ी क्षति पहुंचाई।

To read this book, please click on photo.

जब औरंगजेब (Aurangzeb) मृत्युशैय्या पर था तब औरंगजेब की दूसरे नम्बर की पुत्री जीनत-उन्निसा (Zeenat-un-Nisa) ने ई.1707 में दिल्ली के शाहजहाँनाबाद में खैराती दरवाजे के पास जीनत-अल-मस्जिद बनवाई। उस समय यमुना नदी इस मस्जिद के पास से होकर बहती थी इस कारण इसे घाट मस्जिद भी कहा जाता था। शाहजहाँ द्वारा बनाई गई दिल्ली की जामा मस्जिद के स्थापत्य से साम्य होने से इसे दिल्ली की मिनी जामा-मस्जिद भी कहा जाता है। शहजादी जीनत-उन्निसा का मरहूम बाबा शाहजहाँ अपनी पौत्री जीनत-उन्निसा (Zeenat-un-Nisa) से बहुत प्रेम करता था। इस कारण जीनत-उन्निसा ने अपने बाबा द्वारा बनाई गई मस्जिद के नक्शे पर ही यह मस्जिद बनवाई। इस मस्जिद के पास जीनत-उन्निसा का मकबरा भी बनाया गया। जब ई.1857 में बहादुरशाह जफर ने क्रांतिकारी सैनिकों का साथ दिया तब अंग्रेजों ने लाल किले पर अधिकार करके, उसके भीतर स्थित बहुत से भवनों को नष्ट किया था। उन्होंने जीनत-उन्निसा का मकबरा (Tomb of Zeenat-un-Nisa) गिरा दिया तथा जीनत-उन्निसा द्वारा बनवाई गई मस्जिद में बेकरी स्थापित कर दी। जीनत-उन्निसा का जन्म औरंगजेब की प्रिय बेगम दिलरास बानो के पेट से हुआ था जिसका मकबरा औरंगजेब (Aurangzeb) के पुत्र आजमशाह ने औरंगाबाद में बनाया था और बीबी का मकबरा के नाम से जाना जाता है।

जिस प्रकार जीनत-उन्निसा (Zeenat-un-Nisa) द्वारा निर्मित मस्जिद को मिनी जामा मस्जिद कहा जाता है, उसी प्रकार बीबी का मकबरा को मिनी ताजमहल (Mini Taj Mahal) कहा जाता है।

औरंगजेब के तीसरे शहजादे मुहम्मद शाह को बंगाल का सूबेदार बनाया गया था। उसने ढाका में लालबाग किले का निर्माण करवाया जो अब बांग्लादेश में है। इसके निर्माण में औरंगजेब की कोई भूमिका नहीं थी।

औरंगजेब (Aurangzeb) के धाय-भाई मुजफ्फर हुसैन ने पंजाब में पिंजोर गार्डन का निर्माण करवाया जिसे नवाब फिदाई खान कोका भी कहते थे। जब फिदाई खान अपने हरम की औरतों को लेकर पिंजौर बाग में रहने के लिए आया तो उसने देखा कि बाग में काम करने वाले बहुत से लोगों के गले में गांठें उभरी हुई थीं जिन्हें गण्डमाला अर्थात् घेंघा कहा जाता था।

आसपास के गांवों की जो औरतें हरम की औरतों को फल, फूल एवं सब्जियां बेचने आती थीं, वे भी इस बीमारी से ग्रस्त थीं। इन औरतों ने फिदाई खान के हरम की औरतों को बताया कि यहाँ की हवा एवं पानी के कारण यहाँ के लोग बीमारी से ग्रस्त होकर कुरूप हो जाते हैं। अतः फिदाई खाँ कुछ ही दिनों में इस बाग को छोड़कर चला गया ताकि उसके हरम की औरतें सुंदर बनी रह सकें।

माना जाता है कि पिंजौर के स्थानीय राजा ने फिदाई खाँ तथा औरंगजेब (Aurangzeb) को इस इलाके से दूर रखने के लिए यह योजना बनाई थी कि उन्हें गण्डमाला से ग्रस्त स्त्री-पुरुष दिखाकर औरंगजेब तथा फिदाई खाँ के मन में भय उत्पन्न किया जा सके। इस कारण यह बाग कुछ ही दिनों में उजड़ गया। आगे चलकर पटियाला के राजाओं ने इस उद्यान का उद्धार किया तथा इसमें गुलाबों की खेती आरम्भ करवाई जिनसे बहुत अच्छा इत्र तैयार किया जाता था।

-डॉ. मोहनलाल गुप्ता

- Advertisement -

Latest articles

सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व में फंसी कबीर की राम-भक्ति - bharatkaitihas.com

सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व में फंसी कबीर की राम-भक्ति

0
हिन्दू सनातन धर्म परम्परा (Sanatan Dharma Tradition) में सगुण-निर्गुण अंतर्द्वन्द्व उपनिषदों के काल से ही दिखाई देने लगता है। कबीर की रामभक्ति भी इसी...
काशी नामकरण का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य - bharatkaitihas.com

काशी नामकरण का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

0
काशी (Kashi) को पुराणों] धर्मशास्त्रों, विविध हिन्दू ग्रंथों, इतिहास ग्रंथों  तथा लोकपरंपरा में अनेक नामों से पुकारा जाता है। इसके प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं— काशी...
तिरुक्कुरल विश्व साहित्य का गौरव - bharatkaitihas.com

तिरुक्कुरल : विश्व साहित्य का गौरव

0
तिरुक्कुरल (Thirukkural) केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण संहिता है। इसे 'तमिल वेद' और 'विश्व नीतिशास्त्र' के रूप...
डिजिटल क्रांति www.bharatkaitihas.com

डिजिटल क्रांति और भविष्य की तैयारी

0
चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है किंतु हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया...
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य - www.bharatkaitihas.com

वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट : नीले पानी में नहाती औरतों का रहस्य

0
वॉयनिच मैन्युस्क्रिप्ट एक ऐसी पहेली, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दिग्गज कोड-ब्रेकर्स से लेकर आज के सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सुपर कंप्यूटर्स...