चारों ओर डिजिटल क्रांति का शोर है और हमारे पास भविष्य की क्या तैयारी है! क्या हमने कभी इस पर गंभीरता से विचार किया है। आज की दुनिया जो व्यक्ति डिजिटल क्रांति से असंपृक्त रहेगा, वह शीघ्र ही अपने आप को अशिक्षित व्यक्ति की तरह अनुभव करेगा।
वर्ष 1983 में जब इंटरनेट की औपचारिक शुरुआत हुई थी, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि मात्र 43 वर्षों की अल्प अवधि में हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उस मुकाम पर खड़े होंगे जहाँ मशीनें इंसानों की तरह सोचने लगेंगी। आज 2026 में, हमारा जीवन भौतिक जगत से कहीं अधिक डिजिटल जगत में बीत रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और एआई टूल्स अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का हिस्सा बन चुके हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस तकनीक के साथ हमारा रिश्ता कैसा है? क्या हम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, या तकनीक हमारा उपयोग कर रही है?
डिजिटल क्रांति – एक महा-परिवर्तन की आहट
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले पाँच साल पूरी मानव सभ्यता को पूरी तरह बदल कर रख देंगे। तकनीक की गति इतनी तीव्र है कि यदि हमने समय के साथ खुद को नहीं बदला, तो हम न केवल पीछे छूट जाएंगे, बल्कि दूसरों के ज्ञान और एल्गोरिदम (Algorithm) के अधीन होकर रह जाएंगे। आज ‘डिजिटल साक्षरता’ से आगे बढ़कर ‘डिजिटल दक्षता’ हासिल करना अनिवार्य हो गया है, ताकि हम खुद को असहाय महसूस न करें।
डिजिटल क्रांति क्या है? (Understanding Digital Revolution)
‘डिजिटल आजादी’ का अर्थ केवल इंटरनेट चलाना या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना नहीं है। इसका वास्तविक अर्थ है— नियंत्रण। अर्थात् जब हम सोशल मीडिया के मिजाज (Psychology) को समझकर उसे अपने लाभ के लिए उपयोग करते हैं।
- जब आप प्लेटफॉर्म्स के द्वारा नियंत्रित होने के बजाय, उन्हें निर्देश देते हैं कि वे आपके लिए क्या काम करें।
- जब तकनीक आपकी उत्पादकता बढ़ाती है, न कि आपका समय बर्बाद करती है।
संक्षेप में, अपनी शर्तों पर डिजिटल संसाधनों का उपयोग करना ही वास्तविक डिजिटल आजादी है।
डिजिटल क्रांति : एक नई दृष्टि की शुरुआत
एक लेखक और इतिहासकार के रूप में, मैं वर्ष 1995 से कंप्यूटर पर कार्य कर रहा हूँ। मेरे दो यूट्यूब चैनल हैं-
ग्लिम्प्स ऑफ इण्डियन हिस्ट्री बाई डॉ. मोहनलाल गुप्ता
स्टोरीज फ्रॉम हिन्दू धर्म (हिन्दू धर्म की कथाएँ) हैं और मेरी तीन वैबसाइट्स भी हैं जिन पर मैं विगत लगभग 15 वर्षों से काम कर रहा हूँ-
मैं फेसबुक, इंस्टाग्राम व ‘एक्स’ (Twitter) जैसे सभी प्रमुख मंचों पर उपस्थित हूँ। मुझे लगता था कि मैं तकनीक को अच्छी तरह समझता हूँ।
मेरी इस धारणा का कारण यह था कि जब मैं इन प्लेटफॉम्स पर काम करने लगा तो मेरे दोनों यूट्यूब चैनल बहुत जल्दी मॉनेटाइज्ड हो गए, एक चैनल पर तो 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बन गए, आमदनी भी अच्छी होने लगी। इसी तरह मेरी वैबसाइट्स पर भी प्रतिदिन 1000-1500 विजिर्ट्स आने लगे किंतु कुछ ही वर्षों में मेरे यूट्यूब चैनल और वैबसाइट्स पर तेजी से विजिटर्स घटने लगे और आज स्थिति यह है कि एक चैनल डीमॉनेटाइज्ड हो गया है, दूसरे चैनल पर मुश्किल से हजार- डेढ़ हजार व्यूअर्स आते हैं, वैबसाइट्स पर तो लगभ 100-150 विजिटर्स ही प्रतिदिन आ रहे हैं। ऐसा क्यों हुआ, मैं बिल्कुल नहीं समझ पाया।
ट्रेनिंग से प्राप्त प्रमुख सीख
- प्लेटफॉर्म का स्वभाव: हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अपना एक ‘कैरेक्टर’ और एल्गोरिदम होता है। इसे समझे बिना वहां सफल होना असंभव है।
- दक्षता में वृद्धि: एआई टूल्स और सही डिजिटल रणनीतियों के माध्यम से हम अपने दैनिक कार्यों की गति को 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं।
- सिस्टम बनाम मेहनत: डिजिटल दुनिया में ‘हार्ड वर्क’ से ज्यादा ‘स्मार्ट सिस्टम’ मायने रखता है।
- कंटेंट की शक्ति: एक लेखक के रूप में मैंने जाना कि कैसे अपने ज्ञान को डिजिटल एसेट (Digital Asset) में बदला जा सकता है।
नॉलेज लीडर बनने का अवसर
आज की दुनिया में ज्ञान ही शक्ति है, लेकिन वह ज्ञान बेकार है जो दूसरों तक सही तरीके से न पहुँचे। डिजिटल माध्यम हमें यह अवसर देते हैं कि हम अपने क्षेत्र में ‘नॉलेज लीडर’ (Knowledge Leader) बनें।
- यदि आप शिक्षक हैं, तो आप पूरी दुनिया को पढ़ा सकते हैं।
- यदि आप लेखक हैं, तो आपकी पहुँच करोड़ों पाठकों तक हो सकती है।
- यदि आप उद्यमी हैं, तो आपका बाजार भौगोलिक सीमाओं से मुक्त है।
डिजिटल क्रांति : आर्थिक स्वावलंबन और घर बैठे करियर
एक बहुत बड़ा मिथक है कि कमाई के लिए केवल पारंपरिक नौकरी ही एकमात्र विकल्प है। डिजिटल आजादी हमें यह सामर्थ्य देती है कि हम अपने हुनर को ऑनलाइन ले जाएं। सही टूल्स और मार्केटिंग की समझ हो, तो व्यक्ति घर बैठे न केवल अपने परिवार का सम्मानजनक भरण-पोषण कर सकता है, बल्कि दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान है जो अपनी स्वतंत्रता से समझौता किए बिना आर्थिक उन्नति चाहते हैं।
क्या आप तैयार हैं?
तेजी से बदलती इस दुनिया में दो ही विकल्प हैं: या तो बदलाव के शिकार बनें या बदलाव के सारथी। डिजिटल आजादी की राह हमें सशक्त बनाती है, हमें वैश्विक मंच प्रदान करती है और सबसे महत्वपूर्ण— हमें भविष्य के प्रति आश्वस्त करती है।
आप भी इस तकनीक के युग में पीछे छूटने के खतरे को पहचान पा रहे हैं? याद रखिए, आने वाले 5 साल आपके जीवन की दिशा तय करेंगे। स्वयं को तैयार करें, शिक्षित करें और डिजिटल रूप से आजाद बनें।
-डॉ. मोहनलाल गुप्ता



