Friday, October 17, 2025
spot_img
Home विश्व-इतिहास कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान पुस्तक पाकिस्तान निर्माण की पूरी कहानी नहीं है। यह भारत-पाकिस्तान विभाजन की दुखःद त्रासदी की पृष्ठभूमि पर लिखी गई एक संक्षिप्त गाथा है जो उस समय के कुछ ऐसे दृश्यों से साक्षात्कार करवाती है जिनकी पृष्ठभूमि में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

भारत का विभाजन साम्प्रदायिक कारणों से हुआ। जब लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के कारण भारत को आजादी मिलने लगी तो तत्कालीन मुसलमान नेताओं ने स्वतंत्र भारत में हिन्दुओं के साथ रहने से मना कर दिया तथा मुसलमान जाति के लिए एक अलग देश की मांग की। जब हिन्दू नेता मुसलमान नेताओं को किसी भी कीमत पर भारत के विभाजन की मांग छोड़ने के लिए नहीं मना सके और मुसलमानों ने रक्तपात का मार्ग अपना लिया तब देश की जनता को अंग्रेजों एवं मुसलमान नेताओं के चंगुल से मुक्ति दिलवाने के लिए जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल तथा लॉर्ड माउण्टबेटन आदि ने भारत का विभाजन करके भारत में से मुसलमानों के लिए पाकिस्तान नामक अलग देश का निर्माण करना स्वीकार कर लिया।

कैसे बना था पाकिस्तान वस्तुतः भारत की आजादी का इतिहास है। यह भारत के विभाजन का इतिहास है। यह भारत की साम्प्रदायिक समस्या का इतिहास है। यह भारत की हिन्दू प्रजा के रक्तपात का इतिहास है। यह अंग्रेज अधिकारियों की विफलता का इतिहास है। यह मुहम्मद अली जिन्ना की घृणित राजनीति का इतिहास है।

पाकिस्तान का निर्माण इस्लामिक नेताओं की कट्टरता और अदूरदर्शिता का इतिहास है। अधिकांश हिन्दू सोचते हैं कि उस काल के भारत के मुसलमान नेताओं को लगता था कि वे अपने लिए एक अलग देश बनवाकर हिन्दुओं के बहुमत वाली सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे किंतु हिन्दुओं की यह सोच सही नहीं थी। वस्तुतः उनकी आंखों में जो सपना पल रहा था उसमें भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अंततः सम्पूर्ण भारत को इस्लाम की छत्रछाया में ले जाना था और इस दिशा में आज भी कार्य अनवरत चल रहा है। इस पुस्तक में इन सब तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

- Advertisement -

Latest articles

प्राचीन भारत का इतिहास - www.bharatkaitihas.com

प्राचीन भारत का इतिहास (पाषाण काल से ई.1200) – अनुक्रमणिका

0
इस पृष्ठ पर डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक प्राचीन भारत का इतिहास की अनुक्रमणिका दी गई है।पाठक अनुक्रमणिका में दिए गए अध्यायों को...
प्राचीन भारत का इतिहास जानने के स्रोत - www.bharatkaitihas.com

प्राचीन भारत का इतिहास जानने के स्रोत (अध्याय 1)

0
प्राचीन भारत का इतिहास जानने के स्रोत दो हैं- (1.) साहित्यक स्रोत तथा (2.) पुरातात्विक स्रोत। इन दो स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार...
पाषाण-कालीन सभ्यता एवं संस्कृति - www.bharatkaitihas.com

पाषाण-कालीन सभ्यता एवं संस्कृति (अध्याय 2)

0
धरती पर जहाँ-जहाँ पाषाण-कालीन सभ्यता एवं संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं, वहाँ-वहाँ से इतिहास लेखन को विश्वसनीय सामग्री प्राप्त हो सकी है। इसलिए...
ताम्राश्म संस्कृति का उदय - www.bharatkaitihas.com

ताम्राश्म संस्कृति का उदय (अध्याय 3)

0
ताम्राश्म संस्कृति का अर्थ है मानव सभ्यता का वह चरण जिसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं औजारों के निर्माण के लिए ताम्बे एवं पत्थर...
हड़प्पा सभ्यता - www.bharatkaitihas.com

हड़प्पा सभ्यता (अध्याय 4)

0
इस अध्याय में हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत, उसकी प्रमुख विशेषताएं, नगर नियोजन तथा पतन आदि का इतिहास लिखा गया है। हड़प्पा सभ्यता को सिंधुघाटी...
// disable viewing page source