Monday, January 26, 2026
spot_img

कैसे बना था पाकिस्तान

कैसे बना था पाकिस्तान पुस्तक पाकिस्तान निर्माण की पूरी कहानी नहीं है। यह भारत-पाकिस्तान विभाजन की दुखःद त्रासदी की पृष्ठभूमि पर लिखी गई एक संक्षिप्त गाथा है जो उस समय के कुछ ऐसे दृश्यों से साक्षात्कार करवाती है जिनकी पृष्ठभूमि में भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

भारत का विभाजन साम्प्रदायिक कारणों से हुआ। जब लम्बे स्वतंत्रता संग्राम के कारण भारत को आजादी मिलने लगी तो तत्कालीन मुसलमान नेताओं ने स्वतंत्र भारत में हिन्दुओं के साथ रहने से मना कर दिया तथा मुसलमान जाति के लिए एक अलग देश की मांग की। जब हिन्दू नेता मुसलमान नेताओं को किसी भी कीमत पर भारत के विभाजन की मांग छोड़ने के लिए नहीं मना सके और मुसलमानों ने रक्तपात का मार्ग अपना लिया तब देश की जनता को अंग्रेजों एवं मुसलमान नेताओं के चंगुल से मुक्ति दिलवाने के लिए जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल तथा लॉर्ड माउण्टबेटन आदि ने भारत का विभाजन करके भारत में से मुसलमानों के लिए पाकिस्तान नामक अलग देश का निर्माण करना स्वीकार कर लिया।

कैसे बना था पाकिस्तान वस्तुतः भारत की आजादी का इतिहास है। यह भारत के विभाजन का इतिहास है। यह भारत की साम्प्रदायिक समस्या का इतिहास है। यह भारत की हिन्दू प्रजा के रक्तपात का इतिहास है। यह अंग्रेज अधिकारियों की विफलता का इतिहास है। यह मुहम्मद अली जिन्ना की घृणित राजनीति का इतिहास है।

पाकिस्तान का निर्माण इस्लामिक नेताओं की कट्टरता और अदूरदर्शिता का इतिहास है। अधिकांश हिन्दू सोचते हैं कि उस काल के भारत के मुसलमान नेताओं को लगता था कि वे अपने लिए एक अलग देश बनवाकर हिन्दुओं के बहुमत वाली सरकार के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे किंतु हिन्दुओं की यह सोच सही नहीं थी। वस्तुतः उनकी आंखों में जो सपना पल रहा था उसमें भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अंततः सम्पूर्ण भारत को इस्लाम की छत्रछाया में ले जाना था और इस दिशा में आज भी कार्य अनवरत चल रहा है। इस पुस्तक में इन सब तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

- Advertisement -

Latest articles

चित्तौड़ दुर्ग में साका - www.bharatkaitihas.com

चित्तौड़ दुर्ग में साका करने की तैयारी होने लगी (82)

0
चित्तौड़ दुर्ग में तीन साके हुए थे। प्रथम साका ई.1303 ईस्वी में रावल रतनसिंह के समय हुआ था। जब उल्लाउद्दीन खिलजी ने रानी पद्मिनी...
चित्तौड़ दुर्ग में जौहर - www.bharatkaitihas.com

चित्तौड़ दुर्ग में जौहर की लाल लपटें आकाश का कलेजा जलाने लगीं  (83)

0
अकबर के सैनिकों के हाथों में पड़कर दुर्गति से बचने के लिए हिन्दू वीरांगनाओं ने चित्तौड़ दुर्ग में जौहर का आयोजन किया। जब से...
बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रंथ - www.bharatkaitihas.com

बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रंथ

0
बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रंथ कोश में त्रिपिटक, महायान सूत्र, अवदान साहित्य और तांत्रिक ग्रंथ सम्मिलित हैं। यह आलेख बौद्ध धर्म के प्रमुख ग्रंथ-...
विविध तीर्थ कल्प - www.bharatkaitihas.com

विविध तीर्थ कल्प : अद्वितीय जैन तीर्थ-ग्रंथ

0
भारतीय संस्कृति में तीर्थों का विशेष महत्व है। तीर्थ केवल आस्था, दर्शन और संस्कृति के जीवंत केंद्र हैं। जैन धर्म में तीर्थों की परंपरा...
मूर्ति-निर्माण के लिए शिला परीक्षण - www.bharatkaitihas.com

मूर्ति-निर्माण के लिए शिला परीक्षण

0
हयशीर्ष पांचरात्र के अनुसार मूर्ति-निर्माण के लिए शिला परीक्षण (पत्थरों का चयन) मंदिर निर्माण और मूर्ति विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण प्रारंभिक चरण है। शास्त्रों...
// disable viewing page source